Class 11th 9. औद्योगिक क्रांति (The Industrial Revolution)
Class 11th 9. औद्योगिक क्रांति (The Industrial Revolution)
Class 11th 9. औद्योगिक क्रांति (The Industrial Revolution) पाठ्य-पुस्तक के प्रश्न एवं उनके उत्तर प्रश्न 1. ब्रिटेन (इग्लैंड)1793 से
1815 तक कई युद्धों में लिप्त रहा। इसका ब्रिटेन के उद्योगों पर क्या प्रभाव पड़ा ? उत्तर:
1793 से 1815 तक ब्रिटेन का फाँस के साथ लंबे समय तक युद्ध चलता रहा। इसके परिणामस्वरूप
इंग्लैंड और यूरोप के बीच चलने वाला व्यापार छिन्न-भिन्न हो गया। विवश होकर इंग्लैंड
को अपनी फैक्ट्रियों को बंद करना पड़ा। इससे बेरोजगारी बढ़ गई और रोटी, मांस जैसे आवश्यक
खाद्य पदार्थों की कीमतें आकाश को छूने लगीं। प्रश्न 2. नहर और रेलवे परिवहन के सापेक्षिक
लाभ क्या-क्या हैं? उत्तर:
नहरों द्वारा भारी परिमाण वाले भार को ढोना सरल तथा सस्ता होता है। परंतु इसमें समय
अधिक लगता है। माल को देश के भीतरी भागों में भी नहीं ले जाया जा सकता। इसके विपरीत
रेल परिवहन द्वारा माल ढोने में कम समय लगता है। माल को देश के भीतरी भागों तक भी पहुँचाया
जा सकता है। प्रश्न 3. इस अवधि में किए गए आविष्कारों
की दिलचस्प विशेषताएँ क्या थी? उत्तर:
इस अवधि के अधिकतर आविष्कार वैज्ञानिक ज्ञान के अनुप्रयोग की बजाय दृढ़ता, रूचि, जिज्ञासा
तथा भाग्य के बल पर हुए। कपास उद्योग क्षेत्र
में ज…