पाठ्यपुस्तक आधारित प्रश्नोत्तर
प्रश्न 1. दिए गए कथनों को पूरा कीजिए
(क) शब्दकोश न केवल शब्दों के अर्थ बताता है बल्कि…..
(ख) शब्दकोश में शब्दों का क्रम………
(ग) शब्दकोश का सबसे बड़ा लाभ यह है कि…….
उत्तर
– (क) शब्दकोश न केवल शब्दों के अर्थ बताता है बल्कि सभी शब्दों की विस्तृत
जानकारी भी प्रदान करता है।
(ख)
शब्दकोश में शब्दों का क्रम हिंदी वर्णमाला के अक्षरों के क्रमानुसार ही होता है।
(ग)
शब्दकोश का सबसे बड़ा लाभ यह है कि इसमें किसी भी शब्द को आसानी से ढूँढ़कर उसके
विषय में पूरी जानकारी प्राप्त की जा सकती है।
प्रश्न 2. नीचे दिए गए शब्दों को शब्दकोश क्रम में लिखिए परीक्षण, परिक्रमण,
परिक्रम, विश्वामित्र, हिमाश्रया, हृदयंगम, ग्वालिन, घंटा, योगासन, घटक, इच्छित, इक्षु,
अंतः, अंत, अकंपित, उदाहरण, उद्योग, जिज्ञासु।
उत्तर- इन
शब्दों को शब्दकोशीय क्रम में इस प्रकार लिखा जायेगा—
अंतः,
अंत, अकंपित, इक्षु, इच्छित, उदाहरण, उद्योग, ग्वालिन, घंटा, घटक, जिज्ञासु, परिक्रम,
परिक्रमण, परीक्षण, योगासन, विश्वामित्र, हिमाश्रया, हृदयंगम।
प्रश्न 3. शब्दकोश के बारे में आप क्या जानते हैं ?
उत्तर- शब्दकोश
के अंदर किसी एक भाषा में प्रयोग होने वाले सभी शब्दों को इकट्ठा करके प्रस्तुत किया
जाता है। शब्दकोश में शब्दों की व्युत्पत्ति, स्रोत, लिंग के साथ-साथ उसके शब्द रूपों
और विभिन्न संदर्भ परक अर्थों की जानकारी होती है। उदाहरण के तौर पर हिंदी शब्दकोश
में शब्द हिंदी वर्णमाला के अनुसार दिए होते हैं। शब्दकोश का सबसे बड़ा लाभ यह है कि
इसमें किसी भी प्रकार के शब्द की विस्तृत जानकारी बड़ी सरलता से प्राप्त की जा सकती
है।
प्रश्न 4. निम्नलिखित का अर्थ स्पष्ट कीजिए – संदर्भ ग्रंथ, विश्व ज्ञान
कोश, साहित्य कोश, चरित्र कोश।
उत्तर-
संदर्भ ग्रंथ- जिस प्रकार शब्दों के अर्थ शब्दकोश में दिए होते हैं उसी प्रकार
संदर्भ ग्रंथ में मानव द्वारा संचित ज्ञान को संक्षिप्त रूप में प्रस्तुत किया जाता
है। संदर्भ ग्रंथों से किसी भी विषय की जानकारी तुरंत प्राप्त की जा सकती है। संदर्भ
ग्रंथों में जानकारियों का क्रम भी ‘शब्दकोश’ के नियमों के अनुसार ही होता है। जब भी
किसी विषय पर हमें तुरंत जानकारी की आवश्यकता होती है। तब ये ग्रंथ हमारे काम आते हैं।
विश्व
ज्ञान कोश-विश्व ज्ञान कोश में पूरे विश्व की जानकारियों का संग्रह होता है। मनुष्य
के ज्ञान और रुचि से संबंधित सभी रचनाएं और जानकारियाँ विश्व ज्ञान कोश से सहज ही प्राप्त
की जा सकती हैं। इसमें मानव द्वारा संचित प्रत्येक जानकारी एवंं सूचना संक्षिप्त रूप
में उपलब्धहोती है। विश्व ज्ञान कोश में भी शब्दकोश के नियमों को ही अपनाया जाता है।
साहित्य
कोश- साहित्य कोश में साहित्यिक विषयों से संबंधित सारी जानकारियां उपलब्ध होती
हैं । इसमें सभी साहित्यिक रचनाओं के साथ-साथ उनके लेखकों आदि के नाम क्रमानुसार
में लिखे होते हैं।
चरित्र
कोश-चरित्र कोश में साहित्य, संस्कृति, विज्ञान आदि क्षेत्रों के महान् व्यक्तियों
के व्यक्तित्व और कृतित्व की जानकारी उपलब्ध होती है। इसमें सभी विचारकों, साहित्यकारों,
वैज्ञानिकों आदि के संक्षिप्त परिचय और उपलब्धियों को क्रमानुसार दिया होता है। चरित्र
कोश को ‘व्यक्ति कोश’ भी कहा जाता है तथा इसमें भी सभी जानकारियों का क्रम शब्दकोश
के नियमों के अनुसार ही होता है।
प्रश्न 5. शब्दकोश में निम्नलिखित संक्षेप चिह्नों का क्या अर्थ होता है
?
स्त्री०,
पु०, सर्व०, अ० क्रि०, स०, क्रि०, प्रे० क्रि०, बहु०, वि०, उप०, प्र०, अ०. सं० हिं०,
अंक, फा०, साहि०,ज्यो०, व्या०।
उत्तर- शब्दकोश
में इन संक्षेप चिह्नों के अर्थ निम्नलिखित है ।
स्त्री०
— स्त्रीलिंग
पु०
— पुल्लिंग
सर्व०
— सर्वनाम
अ०
क्रि० — अकर्मक क्रिया
स०
क्रि
— सकर्मक क्रिया
प्रे०
क्रि
— प्रेरणार्थक क्रिया
बहु०
— बहुवचन
वि०
—
विशेषण
उप०
— उपसर्ग
प्र०
—
प्रत्यय
अ०
— अव्यय
सं०
— संस्कृत
हिं
—
हिंदी
अं०
—
अंग्रेजी
फ़ा०
— फारसी
साहि०
— साहित्य
ज्यो०
—
ज्योतिष
व्या०
— व्याकरण
प्रश्न 6. संदर्भ-ग्रंथ के बारे में आप क्या जानते हैं? इसके कितने प्रकार
हैं?
उत्तर- जिस
प्रकार शब्दकोश में शब्दों के अर्थ दिए होते हैं ठीक उसी प्रकार संदर्भ-ग्रंथों में
मनुष्य द्वारा संचित ज्ञान को संक्षिप्त रूप में प्रस्तुत किया जाता है। संदर्भ ग्रंथ
अनेक प्रकार के होते हैं। जब भी किसी विषय पर हमें तुरंत जानकारी की आवश्यकता होती
है। तब ये ग्रंथ हमारे काम आते हैं। इन ग्रंथों में जानकारियों का क्रमानुसार संकलन
शब्दकोश के नियमों के अनुसार ही दिया होता है। इनके निम्नलिखित प्रकार हो सकते
हैं:-
(i) विश्व
ज्ञान कोश —यह संदर्भ ग्रंथ का सबसे बड़ा रूप होता है।
(ii) साहित्य
कोश—इस कोश में साहित्यिक विषयों से संबंधित सारी जानकारियां उपलब्ध होती हैं।
(iii) चरित्रकोश—इस
कोश में साहित्य, संस्कृति, विज्ञान आदि क्षेत्रों के महान् व्यक्तियों के व्यक्तित्व
और कृतित्व के बारे में जानकारी उपलब्ध होती है।