Class-XI Hindi Antra 2. अमरकांत - दोपहर का भोजन पाठ्यपुस्तक आधारित प्रश्नोत्तर प्रश्न 1. सिद्धेश्वरी ने अपने बड़े बेटे रामचंद्र से मँझले बेटे मोहन
के बारे में झूठ क्यों बोला? उत्तर
: सिद्धेश्वरी कुशल गृहिणी थी, वह नहीं चाहती थी कि परिवार के किसी भी व्यक्ति को दुःख
हो। रामचंद्र मोहन का हित चाहता था और हमेशा उसके लिए चिन्तित रहता था। वह मोहन के
सम्बन्ध में सही बात बताकर रामचन्द्र को दुखी नहीं करना चाहती थी। वह स्वयं नहीं जानती
थी कि काफी समय से मोहन कहाँ गया है। मोहन के लम्बे समय से घर से बाहर रहने के कारण
रामचंद्र को दुःख न हो, इसलिए सिद्धेश्वरी ने झूठ बोला। प्रश्न 2. कहानी के सबसे जीवंत पात्र के चरित्र की दृढ़ता का उदाहरण
सहित वर्णन कीजिए। उत्तर
: 'दोपहर का भोजन' कहानी में चार पुरुष पात्र और एक स्त्री पात्र है। इनमें स्त्री
पात्र सिद्धेश्वरी का चरित्र सबसे अधिक सुदृढ़ है। वह परिवार को एक सूत्र में बाँधने
और विघटन से बचाने के लिए झूठ का सहारा लेती है। वह स्वयं कष्ट उठाती है पर किसी को
कष्ट नहीं देना चाहती। स्वयं भूखी रहती है। सभी को आग्रहपूर्वक पेट भरकर खाना खिलाती
है। अपनी गरीबी का दुखड़ा किसी के सामने नहीं रोती। मोहन रामचन्…