Class-XI Hindi Aroh 20. निर्मला पुतुल : आओ, मिलकर बचाएँ

20. निर्मला पुतुल : आओ, मिलकर बचाएँ
Class-XI Hindi Aroh 20. निर्मला पुतुल : आओ, मिलकर बचाएँ
पाठ्यपुस्तक आधारित प्रश्नोत्तर कविता के साथ प्रश्न 1. 'माटी का रंग' प्रयोग करते हुए किस बात की ओर संकेत किया गया है ? उत्तर : 'माटी का रंग' वाक्यांश का प्रयोग करके कवयित्री ने संथाल के लोकजीवन की विशेषताओं की ओर संकेत किया है। वह बताना चाहती है कि ये संथाल के लोग झारखण्डी भाषा का प्रयोग करते हैं। उनके जीवन में उल्लास होता है। उनके मन में मधुरता होती है। वे भोले होते हैं परन्तु आत्म-सम्मान के लिए उनमें संघर्ष करने की भावना तथा अक्खड़पन होता है। प्रश्न 2. भाषा में झारखण्डीपन का क्या अभिप्राय है? उत्तर : भाषा में झारखण्डीपन का अभिप्राय है-झारखण्ड की भाषा की स्वाभाविकता तथा मौलिकता। उच्चारण में झारखण्ड की भाषा की विशेषताओं का ध्यान रखना। झारखण्ड के निवासी जिस प्रकार की भाषा का प्रयोग करते हैं, उसको उसी प्रकार बिना किसी बनावट के अथवा बिना अन्य भाषाओं की मिलावट के प्रयोग करना भी इसका अभिप्राय है। प्रश्न 3. दिल के भोलेपन के साथ-साथ अक्खड़पन और जुझारूपन को भी बचाने की आवश्यकता पर क्यों बल दिया गया है? उत्तर : कवयित्री मानती है कि झारखण्डी लोगों का मन पवित्र होता है। वे स्वभाव से …