झारखण्ड के पर्व, त्योहार एवं मेले (Festivals and Fairs of Jharkhand)

झारखण्ड के पर्व, त्योहार एवं मेले (Festivals and Fairs of Jharkhand)
झारखण्ड के पर्व, त्योहार एवं मेले (Festivals and Fairs of Jharkhand)
झारखण्ड के पर्व, त्योहार एवं मेले राज्य के प्रमुख पर्व एवं त्योहार निम्न हैं टुसू > यह पर्व माघ (जनवरी) महीने में मकर संक्रान्ति के अवसर पर सिंहभूम एवं पंचपरगना के आदिवासी, विशेष रूप से महतो (कुड़मी) समुदाय के लोग बड़ी धूम-धाम से मनाते हैं। > इस पर्व में सूर्य की पूजा की जाती है। यह पर्व टुसू नाम की कन्या की स्मृति में मनाया जाता है। इस पर्व के अवसर पर पंचपरगना क्षेत्र में प्रसिद्ध टुसू मेला आयोजित किया जाता है। . इस त्योहार पर लड़कियाँ रंगीन कागज से लकड़ी/बाँस के एक फ्रेम को सजाती हैं और पहाड़ी नदी को भेंट कर देती हैं। बा पर्व > यह पर्व राज्य में बसंत (फरवरी) महीने में ऋतु के दौरान तीन दिन तक मनाया जाता है । इस पर्व में साल वृक्ष के फूल को पूजा जाता है। > पहले दिन घरों की सफाई व लिपाई-पुताई होती है तथा दूसरे दिन मंरग बा पर्व मनाया जाता है। तीसरे दिन पूर्वजों व देवताओं के लिए दाल-भात, हड़िया अर्पित किया जाता है तथा इसके पश्चात् साल वृक्ष के फूल को घर में लाया जाता है। चाण्डी पर्व > यह पर्व उराँव जनजाति द्वारा माघ (फरवरी) महीने की पूर्णिमा को मनाया जाता है। इसमें पुरुष चाण्डी स्थल…