22. पैरवी
Textbook Questions and Answers प्रश्न 1. पैरवी क्या है? पैरवी कितने प्रकार की होती है? उत्तर
: पैरवी से आशय-'पैरवी' किसी विशेष समस्या, विचार, व्यक्ति या पशु के पक्ष में समझाने
तथा मना लेने' की क्रिया है। इस प्रकार सामाजिक संदर्भ में पैरवी का अर्थ है-सामाजिक
प्रयोजनों के लिए किसी मुद्दे या समस्या को उभारना तथा सभी संबद्ध व्यक्तियों के साथ
बहस करके जागरूकता उत्पन्न करना। जिन व्यक्तियों को समझाना या मनवाना है, वे प्रत्येक
स्थिति या संदर्भ में भिन्न हो सकते हैं। ये राजनैतिक नेता, प्रशासक, नीति-निर्माता
और सामान्य जनता या सह नागरिक हो सकते हैं। इस
प्रकार पैरवी सामाजिक परिवर्तन के लिए संचार की एक विधि है। यह एक ऐसा योजनाबद्ध क्रियाकलाप
है, जिसे व्यक्तियों या संस्थाओं द्वारा किसी सामूहिक उद्देश्य से तथा सामान्य निर्देश
के आधार पर, किन्हीं विशिष्ट विषयों या समस्याओं से संबंधित नीतियों को प्रभावित करने
के लिए किया जाता है। उद्देश्य-पैरवी
का उद्देश्य है- (1)
कानून, कार्यक्रम, संसाधनों का बंटवारा करने या सामाजिक-सांस्कृतिक मानदण्डों को सुदढ़
करने अथवा बढ़ावा देने के लिए नीति में बदलाव क…