24. निगमित संप्रेषण तथा जनसंपर्क

24. निगमित संप्रेषण तथा जनसंपर्क
24. निगमित संप्रेषण तथा जनसंपर्क
Textbook Questions and Answers प्रश्न 1. आज के समय में निगमित संप्रेषण का क्या महत्व है? उत्तर : आजकल निगमित संप्रेषण का उपयोग एक सकारात्मक निगमित छवि प्रदर्शित करने, साझेदारों के साथ मजबूत सम्बन्ध निर्मित करने, जनता को नए उत्पाद और उपलब्धियों की जानकारी देने के लिए जनसम्पर्क साधन के रूप में किया जाता है। इसी दृष्टि से आज के समय में निगमित संप्रेषण का अत्यधिक महत्व है। दूसरे, निगमित संप्रेषण स्थानीय और वैश्विक स्तर पर कर्मचारियों, उपभोक्ताओं, नियोजकों तथा अन्य व्यक्तियों के साथ संप्रेषण का एक सक्षम और प्रभावी मार्ग है। तीसरे, कर्मचारियों के साथ संप्रेषण करने से रोजगार तुष्टि पर सकारात्मक प्रभाव पड़ता है तथा इससे कनिष्ठ कर्मचारी को लाभ पहुंचता है। अतः कर्मचारियों की उत्पादकता और उनके सशक्तिकरण की दृष्टि से आज के समय में निगमित संप्रेषण का अत्यधिक महत्व है। प्रश्न 2. निगमित संप्रेषण के प्रकार्यों के नाम लिखिए। उत्तर : निगमित संप्रेषण के. प्रमुख प्रकार्य ये हैं- स्वस्थ संगठनात्मक परिवेश का निर्माण करना। ब्रांड का सृजन और रख-रखाव करना। संगठन और बाहरी संस्थाओं के मध्य सम्पर्क करना। सांझेदारों क…