20. उपभोक्ता शिक्षा और संरक्षण

20. उपभोक्ता शिक्षा और संरक्षण
20. उपभोक्ता शिक्षा और संरक्षण
Textbook Questions and Answers प्रश्न 1.निम्नलिखित को दो-तीन पंक्तियों में समझाइए- (क) उपभोक्ता (ख) उपभोक्ता के अधिकार (ग) उपभोक्ता के दायित्व (घ) उपभोक्ता संरक्षण अधिनियम (ङ) उपभोक्ता समस्यायें। उत्तर : (क) उपभोक्ता -हम उपभोक्ता को वस्तुओं और सेवाओं को अपनी व्यक्तिगत जरूरतों की संतुष्टि के लिए खरीददारी करने वाले के रूप में परिभाषित कर सकते हैं, जिनमें प्राकृतिक उत्पादों से लेकर बाजार के उत्पाद व सेवाएँ शामिल हैं। (ख) उपभोक्ता के अधिकार -उपभोक्ता अधिकार वे अधिकार होते हैं, जो कानूनी रूप से उपभोक्ता हितों की सुरक्षा के लिए प्रदान किए जाते हैं । ताकि सभी उपभोक्ताओं को उचित गुणवत्तापूर्ण वस्तुएँ और सेवाएँ उचित कीमतों पर प्राप्त हो सकें। (ग) उपभोक्ता के दायित्व -उपभोक्ता के रूप में प्रत्येक मनुष्य के दायित्व भी हैं, वे कानूनों की पूर्ण जानकारी रखें, ईमानदारी से वस्तुओं व सेवाओं को खरीदें, मानकीकरण चिन्हों वाले उत्पाद खरीदें तथा खरीद की रसीद व संबद्ध दस्तावेज अपने पास रखें। (घ) उपभोक्ता संरक्षण अधिनियम -भारत सरकार ने उपभोक्ता संरक्षण अधिनियम, 1986 के तहत छ: उपभोक्ता अधिकारों को स्वीकृत तथा प्रतिष्ठापित…