सामान्य ज्ञान इतिहास-ब्राह्मण राज्य ब्राह्मण
राज्य ➤
मौर्य समाज के पतन के बाद ब्राह्मण साम्राज्य का उदय हुआ। इस साम्राज्य के
अन्तर्गत प्रमुख शासक वंश थे- शुंग, कण्व, आंध्र सातवाहन एवं वाकाटक । शुंग वंश
(185 ई.पू. से 73 ई.पू.) ➤
इस वंश की स्थापना 185 ई.पू. में ब्राह्मण मौर्य सेनापति पुष्यमित्र शुंग द्वारा
अंतिम मौर्य सम्राट बृहद्रथ की हत्या करके की गयी थी। ➤
शुंग वंश ने लगभग 112 वर्ष तक राज्य किया। शुंग शासकों ने विदिशा को अपनी राजधानी
बनाया। ➤
शुंग वंश के इतिहास के विषय में जानकारी के मुख्य स्रोत हैं- बाणभê कृत हर्षचरित,
पतंजलि कृत महाभाष्य, कालिदास कृत मालविकाग्निमित्रम्, बौद्ध ग्रंथ दिव्यावदान
एवं तिब्बती इतिहासकार तारानाथ का विवरण। ➤
पुष्यमित्र शुंग को अपने लगभग 36 वर्ष के शासनकाल में यवनों से दो बार युद्ध करना
पड़ा। दोनों बार यवन पराजित हुए। ➤
प्रथम यवन-शुंग युद्ध में यवन सेनापति डेमेड्रियस था। इस युद्ध में यवन पराजित
हुए। प्रथम यवन-शुंग युद्ध के भीषणता का उल्लेख गार्गी संहिता में मिलता है। ➤
द्वितीय यवन-शुंग युद्ध का वर्णन कालिदास के मालविकाग्निमित्रम् में मिलता हैं।
इस युद्ध में शुंग सेना का प्रतिनिधित्व सम्भवत: प…