Class 11 Economics 7. पर्यावरण और धारणीय विकास Question Bank-Cum-Answer Book

Class 11 Economics 7. पर्यावरण और धारणीय विकास Question Bank-Cum-Answer Book
Class 11 Economics 7. पर्यावरण और धारणीय विकास Question Bank-Cum-Answer Book
प्रश्न बैंक - सह - उत्तर पुस्तक (Question Bank-Cum-Answer Book) Class - 11 अर्थशास्त्र (Economics) 7. पर्यावरण और धारणीय विकास पाठ के मुख्य बिन्दु * पर्यावरण में सभी जैविक और अजैविक तत्व आते हैं। * सभी जीवित तत्व जैसे पशु, पक्षी, वन, मत्स्य आदि जैविक तत्व हैं। * हवा, पानी, भूमि, चट्टान और सूर्य किरण अजैविक तत्व के उदाहरण है। * नवीनीकरण योग्य संसाधन वे संसाधन जिनकी पूर्ति निरंतर बनी रहती है। उदाहरण स्वरूप वनों में पेड़ समुद्र में मछलियां। * वैश्विक उष्णता पृथ्वी और समुद्र के वातावरण के औसत तापमान में वृद्धि को कहते हैं। * 1997 में क्योटो, जापान में जलवायु परिवर्तन पर एक संयुक्त राष्ट्र सम्मेलन हुआ था। * ओजोन अपक्षय का अर्थ समताप मंडल में ओजोन की मात्रा की कमी है। * ओजोन अपक्षय के कारण पराबैंगनी विकिरण पृथ्वी की ओर आते हैं। * पराबैंगनी किरणों से मनुष्यों में त्वचा कैंसर होता है। * भारत के पर्यावरण पर दो प्रकार के संकट मंडरा रहे हैं- (i) गरीबी के कारण पर्यावरण का अपक्षय। (ii) साधन-संपन्नता तथा तेजी से बढ़ते हुए औद्योगिक क्षेत्र के प्रदूषण। * कर्नाटक में अप्पिको आंदोलन वनों के संरक्षण हेतु किया गया था। * 1…