Class 12th Geography PROJECT RAIL (JCERT) Weekly Test Answer Key 13.07.2024

Class 12th Geography PROJECT RAIL (JCERT) Weekly Test Answer Key 13.07.2024

Class 12th  Geography PROJECT RAIL (JCERT) Weekly Test Answer Key 13.07.2024

झारखण्ड शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद् राँची झारखण्ड

PROJECT RAIL

(REGULAR ASSESSMENT FOR IMPROVED LEARNING)

GENERAL SCHOOL (13.07.2024)

विषय: भूगोल (Geography) Time समय 90 मिनट

Class कक्षा- 12th marks पूर्णांक -40

सामान्य निर्देश :

1. सभी प्रश्नों के उत्तर देना अनिवार्य हैं।

2. इस प्रश्न पत्र में कुल 16 प्रश्न है।

3 प्रत्येक वस्तुनिष्ठ प्रश्न के लिए 2 अंक, अति लघुउत्तरीय प्रश्न के लिए 2 अंक, लघुउत्तरीय प्रश्न के लिए 3 अंक एंव दीर्धउत्तरीय प्रश्न के लिए 5 अंक निर्धारित हैं।

4. गलत उत्तर के लिए कोई ऋणात्मक अंक नहीं है।

5. वस्तुनिष्ठ प्रश्न 1 से 10 के लिए चार विकल्प दिए गए है सही विकल्प A,B,C,D का चयन कर उत्तर पुस्तिका में लिखना है।

6. अति लघुउत्तरीय प्रश्न 11 से 12. लघुउत्तरीय प्रश्न 13 से 14 और दीर्धउत्तरीय प्रश्न 15 से 16 का उत्तर अपनी उत्तर पुस्तिका में लिखना है।

7. परीक्षा की समाप्ति से पहले किसी भी परीक्षार्थी को परीक्षा कक्ष से बाहर जाने की अनुमति नहीं होगी।

SECTION-A (2X10=20) Objective Question

1. भूगोल के पिता किसे माना जाता है?

a) इरेटॉस्थनीज

b) रिचर्ड हार्टशोर्न

c) कार्ल रिटर

d) अलेक्जेण्डर हम्बोल्ट

2. मृदा संरक्षण के लिए निम्न में से कौन से उपाय अपनाने चाहिए ?

a) समोच्च रेखीय जुताई

b) वनरोपण

c) जैविक खादों का उपयोग

d) उपरोक्त सभी

3. बराकर नदी किसकी सहायक नदी हैं ?

a) दामोदर

b) स्वर्णरेखा

c) उत्तरी कोयल

d) गंगा

4. दक्षिण भारत की सबसे ऊँची चोटी निम्न में से कौन-सी है?

a) दोदाबेटा

b) अन्नाईमुदी

c) कार्डमम हिल्स

d) पालनी हिल्स

5. क्षेत्रफल की दृष्टि से संसार में भारत को कौन-सा स्थान प्राप्त है?

a) 6

b) 5

c) 7

d) 8

6. निम्न राज्यों में से कौन-सा राज्य अंतराष्ट्रीय सीमा नहीं बनाता है ?

a) असम

b) पंजाब

(c) मिजोरम

d) झारखण्ड

7. निम्न में से कौन अवसादी चट्टान है?

a) कोयला

b) चूना पत्थर

c) खडिया

d) उपरोक्त सभी

8. लोएस एक स्थलाकृति है जो निर्मित होती है-

a) पवन द्वारा

b) हिमानी द्वारा

c) नदी द्वारा

d) समुद्री तरंग द्वारा

9. कर्क रेखा निम्न में से किस राज्य से होकर नहीं गुजरती है ?

a) झारखण्ड

(b) मध्यप्रदेश

(c) राजस्थान

(d) उडिसा

10. वृहद् ज्वार कब आते हैं ?

a) अमावस्या को

b) पूर्णिमा को

c) केवल पूर्णिमा को

d) a तथा b दोनो समय

Section-B (2x2=4) Very short Answer Question

11. पारिस्थितिकी तंत्र से आप क्या समझते है ?

उत्तर :- भौतिक पर्यावरण के साथ जैविक समुदाय एक पारस्परिक क्रिया प्रणाली का निर्माण करता है जिसे पारिस्थितिक तंत्र कहते है। जैसे- वन, झील, घास के मैदान, समुद्री पारिस्थितिक तंत्र आदि।

12. मानसूनी वर्षा की चार विशेषताएँ लिखें।

उत्तर :- मानसूनी वर्ष की चार विशेषतायें निम्नलिखित है :-

i) नियत समय पर न होना

ii) अनिश्चित मात्रा

iii) साल के कुछ महीनों में वर्षा का होना

iv) समुद्र से आनेवाली मानसूनी हवाएँ पर्याप्त वर्षा कराती है।

Section -C (2X3=6) Short Answer Question

13. भारत की नदियां भारत के लिए किस तरह उपयोगी है ?

उत्तर :- भारत की नदियाँ भारत के लिए निम्न तरीके से उपयोगी है :-

i) सिचाई पेयजल का महत्वपूर्ण स्त्रोत है।

ii) ऊपजाऊ मृदा का विस्तार नदी अपवाह क्षेत्र में पायी जाती है।

iii) बड़े-बड़े डैम आदि के निर्माण में सहायक।

iv) पर्यटन, मत्स्यपालन, परिवहन मार्ग, में उपयोगी आदि।

14. ग्रीन हाउस प्रभाव क्या है? प्रमुख ग्रीन हाउस गैसों के नाम लिखें।

उत्तर :- सूर्य से निकलने वाली किरणें ऊर्जा के रूप में पृथ्वी के वायुमंडल को पार करके धरातल तक पहुँचती है। वायुमंडल में नियत मात्रा में मौजूद गैसों में से कुछ गैसें धरातलीय उष्मा को रोककर पृथ्वी को गर्म करती है। इन्हीं गर्म करने वाली गैसों की मात्रा जब बढ़ जाती है तो पृथ्वी का तापमान सामान्य औसत से ज्यादा बढ़ जाती है. इसी प्रभाव को ग्रीन हाउस प्रभाव कहते है। पृथ्वी की उष्मा बढ़ाने वाली ऐसी गैसों को हीं गैसें कहते है, जो निम्नलिखित है :- को ही ग्रीन हाउस

(i) CO₂

(ii) मीथेन (CH4)

(iii) नाइट्रस ऑक्साइड (N2O)

(iv) जलवाष्प

(v) क्लोरोफ्लोरो कार्बन (c.f.c) आदि।

SECTION-D (2X5=10) Long Answer Question

15. प्राकृतिक आपदा से आप क्या समझते है? सूखा आपदा के प्रभाव को कम करने के उपायों को लिखें।

उत्तर :- ऐसी प्राकृतिक घटनाओं जिससे बड़े पैमाने पर जान-माल का नुकसान हो उसे प्राकृतिक आपदा कहते है। जैसे सूखा, बाढ़, भूकम्प, चक्रवात, भू-स्खलन आदि।

सूखा आपदा के प्रभाव को कम करने के उपाय निम्नलिखित है-

(i) वृक्षारोपन करना

(ii) नदियों में तटबंध और चेकडैम बनाना

(iii) सिंचाई सुविधाओं का विस्तार करना

(iv) तलाब, कुएँ आदि खुदवाना

(v) शुष्क कृषि को बढ़ाना देना।

(vi) शुष्क कृषि को बढ़ावा देना।

(vii) अनाजों के भंडारण और वितरण को सुदृढ़ बनाना।

(viii) जलछाजन प्रबंधन कार्यक्रम अपनाना।

(ix) ड्रिप सिंचाई, टपक सिंचाई, स्प्रिंकल सिंचाई को बढ़ावा देना। आदि।

16. सूनामी के कारण व परिणामों को लिखें।

उत्तर :- सूनामी समुद्र में उठने वाली खतरानाक लहरें है जो तट पर आकर बड़े पैमाने में जान-माल का नुकसान पहुँचाती है। जब समुद्र के तली में प्लेटों के अव्यवस्था होने भूकम्प आने आदि के कारण समुद्र जल में भयंकर विक्षोभ उत्पन्न होती है तो खतरनाक लहरें उत्पन्न होती है। जो तट पर आकर सूनामी का रूप ले लेती है। सूनामी के परिणाम :-

तट पर भयंकर जान-माल का नुकसान

संचार सेवा बाधित होना

परिवहन

बंदरगाह नष्ट होना

बड़े-बडे जहाज डुब जाना और नष्ट होना

मुद्री पर्यावरण, परिस्थितिकी जलीय जीवों का नाश होना आदि।

Click Here👇👇

Post a Comment

Hello Friends Please Post Kesi Lagi Jarur Bataye or Share Jurur Kare