मकड़ी जाल मॉडल (Cobweb Model)
प्रश्न : मकड़ी जाल मॉडल की विशेषताओं का वर्णन करे
? उत्तर : ज ब माँग,
पूर्ति तथा कीमत के बीच एक समयावधि में प्राप्त संतुलन का अनुसंधान किया जाता है तो उसे मकड़ी जाल सिद्धांत कहते है। उत्पादको का पूर्ति वक्र
यह प्रदर्शित करता है कि कीमत में परिवर्तन होने पर उत्पादक किस प्रकार अपने उत्पादन
में समायोजन करते है। अधिक कीमतों पर वे अधिक उत्पादन करते है तथा अपेक्षाकृत कम कीमत
पर वे कम उत्पादन करते है। किंतु कीमत में परिवर्तन होने के परिणामस्वरूप उत्पादन में
यह समायोजन तुरन्त नहीं होता है बल्कि इस पर बहुत अधिक समय लगता है। पूर्ति के बीच
इसी समय- अन्तराल को पूर्ति बिलम्ब कहा जाता है। कृषि वस्तुओ तथा पशुपालन इत्यादि की
स्थिति में प्रायः पूर्ति विलम्ब पाया जाता है। पूर्ति विलम्ब प्रायः समय के साथ कीमत
तथा मात्रा मे चक्रीय परिवर्तन या उच्चावचन के रूप में परिणत होते है। मकडी जाल मॉडल :-
इसे हम एक उदाहरण द्वारा स्प ष्ट कर सकते है। माना कि गेहूँ की किसी बाजार कीमत पर उसकी
पूर्ति की गयी मात्रा मे एक वर्ष का विलम्ब होता है। अतः S t = ƒ (P t-1 ) जिसका अर्थ है कि t व र्ष में पूर्ति की गयी गेहूँ की मात्रा पूर्व वर्ष (P t-…