12th 1. परिचय Macro Economics JCERT/JAC Reference Book
12th 1. परिचय Macro Economics JCERT/JAC Reference Book
अर्थशास्त्र एक वृहत विषय है। जो उत्पादन, बचत, विनियोग,
मुद्रास्फीति, रोजगार, बेरोजगारी, राष्ट्रीय आय, प्रतिव्यक्ति आय, मौद्रिक नीति,
राजकोषीय नीति आदि से संबंधित विषयों का अध्ययन करता है। इसकी विषय सूची अनंत है।
इन विषयों की जानकारी और आर्थिक समस्या के समाधान के लिए यह जानना आवश्यक है कि
किसी भी आर्थिक तथ्य का स्वभाव क्या है और संबंधित समस्या का क्षेत्र या शाखा क्या
है। "अर्थशास्त्र" शब्द दो ग्रीक शब्दों 'ओकोस' और
'नेमीन' से लिया गया है। जिसका अर्थ- गृहस्थ का नियम अथवा कानून है। 'अर्थशास्त्र
अध्ययन की वह तकनीक है जिसमे सीमित संसाधनो का कैसे प्रयोग किया जाए की उपभोक्ता
को अधिकतम संतुष्टि, उत्पादक को अधिकतम लाभ और समाज को अधिकतम कल्याण की प्राप्ती
हो आदि का अध्ययन ही अर्थशास्त्र है। इसलिए सामान्य अर्थों में आर्थिक क्रियाओं का
अध्ययन ही अर्थशास्त्र है। ये वे क्रियाएँ होती है जहाँ उत्पादन, उपभोग, विनिमय
वितरण और राजस्व की क्रियाएँ सम्पादित होती है। • सर्वप्रथम
अर्थशास्त्र की अवधारणा 14वीं-15वीं शताब्दी में वर्णिक वादियों ने दी थी। इसमें
थामसन प्रमुख थे। • अर्थशास…