12th 2. राष्ट्रीय आय का लेखांकन Macro Economics JCERT/JAC Reference Book
12th 2. राष्ट्रीय आय का लेखांकन Macro Economics JCERT/JAC Reference Book 2.2.1
समष्टि अर्थशास्त्र की कुछ मूलभूत संकल्पनाएं- आधुनिक
अर्थशास्त्र को एक विषय के रूप में स्थापित करने वाले अर्थशास्त्रियों में अग्रणी एडम
स्मिथ ने अपनी सबसे महत्वपूर्ण कृति को 'एन इंक्वायरी इन्टू द नेचर एंड कॉउस ऑफ द वेल्थ
ऑफ नेशंस' का नाम दिया। किसी राष्ट्र की आर्थिक संपत्ति का सृजन कैसे होता है? देश
के अमीर अथवा गरीब कैसे बनते हैं? यह एहसास के कुछ केंद्रीय प्रश्न है? ऐसा नहीं है
कि जिन देशों को खनिज अथवा वन अथवा अधिक उपजाऊ भूमि जैसी प्राकृतिक संपदा उपहार स्वरूप
प्रकृति से प्राप्त हुई है, वह देश प्राकृतिक रूप से सबसे धनी है। वास्तव में संसाधन
संपन्न अफ्रीका और लैटिन अमरिका विश्व के सबसे गरीब देश है, जबकि अनेक समृद्ध देशों
के पास कोई प्राकृतिक संपदा नहीं है। एक समय था जब प्राकृतिक संसाधनों के कब्जे को
सबसे महत्वपूर्ण माना जाता था, लेकिन तब भी उत्पादन प्रक्रम के द्वारा संसाधन का रूपांतरण
होता था। आर्थिक
संपत्ति अथवा किसी देश के धनी होने के लिए उसके पास केवल संसाधनों का होना आवश्यक नहीं
है, मुख्य बात यह है कि इन संसाधनों का उपयोग कैसे किया जाए जिससे उत्पादन का प्रवाह
उत्पन्न हो…