Class 11 Geography 8. सौर विकिरण, ऊष्मा संतुलन एवं तापमान (Solar Radiation, Heat Balance And Temperature)
Class 11 Geography 8. सौर विकिरण, ऊष्मा संतुलन एवं तापमान (Solar Radiation, Heat Balance And Temperature) प्रश्न बैंक - सह - उत्तर पुस्तक (Question Bank-Cum-Answer Book) Class - 11 भूगोल (Geography) 8.
सौर विकिरण, ऊष्मा
संतुलन एवं तापमान ( Solar Radiation, Heat Balance And Temperature ) पाठ के मुख्य बिंदु ☞ पृथ्वी चारों ओर वायु से घिरी है। वायु का यह आवरण ही
वायुमंडल कहलाता है, जो विभिन्न गैसों का मिश्रण है, इन्हीं गैसों के कारण पृथ्वी
पर जीवन पाया जाता है। ☞ पृथ्वी अपने ऊर्जा का लगभग संपूर्ण भाग सूर्य से प्राप्त
करती है, इसके बदले पृथ्वी सूर्य से प्राप्त ऊर्जा को अंतरिक्ष में वापस विकिरित
कर देती है। परिणामस्वरुप पृथ्वी न तो अधिक समय के लिए गर्म होती है और न ही अधिक
ठंडी। ☞ पृथ्वी की सतह पर ऊर्जा का प्रमुख स्रोत सूर्य है। सूर्य
अत्यधिक गर्म गैस का पिण्ड है। इसके पृष्ठ का तापमान 6000° सेल्सियस है। यह गैसीय
पिण्ड निरन्तर अन्तरिक्ष में चारों और ऊष्मा का विकिरण करता है, जिसे सौर विकिरण
कहते हैं। ☞ सूर्य से पृथ्वी तक पहुँचने वाली विकिरण को सूर्यातप कहते
हैं। यह ऊर्जा लघु तरंगों के रूप में सूर्य से पृथ्वी तक पहुँचती है। @@ ☞ पृथ्वी औसत रूप से वायुमण्डल की ऊपरी सतह पर 1.94 कैलोरी
प्रति वर्ग सेंटीमीटर प्रति मिनट…