Class 11 Political Science 10. संविधान का राजनीतिक दर्शन
Class 11 Political Science 10. संविधान का राजनीतिक दर्शन प्रश्न बैंक - सह - उत्तर पुस्तक (Question Bank-Cum-Answer Book) Class - 11 राजनीति विज्ञान (Political Science) 10.
संविधान का
राजनीतिक दर्शन स्मरणीय तथ्य ☞ भारतीय
संविधान का आधारभूत दर्शन लोकतांत्रिक समाजवाद है। ☞ संविधान को एक ऐसे दस्तावेज के रूप में देखना चाहिए जिसके
पीछे एक नैतिक दृष्टि काम कर रही है। ☞ संविधान का निर्माण कुछ अवधारणाओं के आधार पर हुआ है जैसे
अधिकार, नागरिकता, अल्पसंख्यक और लोकतंत्र आदि। ☞ संविधान को समझने के लिए उसके राजनीतिक दर्शन को जानना आवश्यक
है। ☞ सन 1947 के जापानी संविधान को बोलचाल में शांति संविधान
कहा जाता है। ☞ संविधान को अंगीकार करने का एक बड़ा कारण सत्ता को निरंकुश
होने से रोकना है। ☞ भारतीय संविधान का इतिहास अब भी हमारे वर्तमान का इतिहास
है। ☞ संविधान का जोर इस बात पर है कि उसके दर्शन पर शांतिपूर्ण
तथा लोकतांत्रिक तरीके से अमल किया जाए। ☞ ब्रिटिश शासन के दौरान कुख्यात रोलेट ऐक्ट ने व्यक्ति की
स्वतंत्रता का अपहरण करने का प्रयास किया था। ☞ शास्त्रीय उदारवाद (classical liberalism) सामाजिक न्याय
और सामुदायिक जीवन मूल्यों के ऊपर हमेशा व्यक्ति को तरजीह देता है। ☞ के एम पाणि…