Class 11 Political Science 4. सामाजिक न्याय

Class 11 Political Science 4. सामाजिक न्याय
Class 11 Political Science 4. सामाजिक न्याय
प्रश्न बैंक - सह - उत्तर पुस्तक (Question Bank-Cum-Answer Book) Class - 11 राजनीति विज्ञान  (Political Science) 4. सामाजिक न्याय स्मरणीय तथ्य ☞ प्राचीन भारतीय समाज में न्याय धर्म के साथ जुड़ा था और न्यायोचित सामाजिक व्यवस्था कायम रखना राजा का प्राथमिक कर्तव्य माना जाता था। ☞ चीन के दार्शनिक कन्फ्यूशियस का तर्क था कि गलत करने वालों को दंडित कर और भले लोगों को पुरस्कृत कर राजा को न्याय कायम करना चाहिए। ☞ ग्रीक दार्शनिक प्लेटो ने अपनी प्रसिद्ध पुस्तक 'द रिपब्लिक' में न्याय के मुद्दों पर चर्चा की है। ☞ सुकरात के अनुसार यदि सभी अन्यायी हो जाएंगे तो कोई भी सुरक्षित सुरक्षित नहीं रहेगा। साधारण शब्दों में हर व्यक्ति को उसका वाजिब हिस्सा देना न्याय है। ☞ जर्मन दार्शनिक इमैनुएल कांट के अनुसार हर मनुष्य की गरिमा होती है। इसलिए हर व्यक्ति का प्राप्य यह होगा कि उन्हें अपनी प्रतिभा के विकास और लक्ष्य की पूर्ति के लिए समान अवसर प्राप्त हो। ☞ सामाजिक न्याय का अर्थ है समाज में मनुष्य एवं मनुष्य के बीच किसी प्रकार का भेदभाव ना हो और कानून सबके लिए एक समान हो।