Class 11 Political Science 5. विधायिका

Class 11 Political Science 5. विधायिका

 Class 11 Political Science 5. विधायिका

प्रश्न बैंक - सह - उत्तर पुस्तक (Question Bank-Cum-Answer Book)

Class - 11

राजनीति विज्ञान (Political Science)

5. विधायिका

स्मरणीय तथ्य

लोकतंत्र में शक्ति का विभाजन तीन भागों में किया गया है- विधायिका शक्ति, कार्यपालिका शक्ति और न्यायापालिका शक्ति।

विधायिका कानून का निर्माण करती है।

कार्यपालिका कानून को लागू करती है।

न्यायापालिका कानून के उल्लंघन करने वाला को दंडित करती है और विधायिका द्वारा बनाए गए कानून की वैधता की जांच करती है।

भारत में विधायिका के दो अंग है- विधानमंडल और ससद।

संसद का गठन लोकसभा, राज्यसभा और राष्ट्रपति को मिलाकर किया जाता है।

संसद लोकसभा राज्यसभा + राष्ट्रपति

विधान मंडल का गठन भारत में दो प्रकार से होता है-

विधान मंडल = विधानसभा + राज्यपाल

विधान मंडल = विधानसभा + विधान परिषद + राज्यपाल

https://drgp82.blogspot.com/2024/10/class-11-political-science-4.html

झारखंड में विधानमंडल एक सदनात्मक (एक सदन वाला) है अर्थात विधान मंडल = विधानसभा+राज्यपाल

भारत के 6 राज्य बिहार, महाराष्ट्र, कर्नाटक, उत्तर प्रदेश, आंध्र प्रदेश और तेलंगाना में विधानमंडल दो सदन वाला है। विधान मंडल = विधानसभा + विधान परिषद + राज्यपाल

भारत के समस्त विषयों को तीन भागों में बांटा गया है- संघ सूची, राज्य सूची और समवर्ती सूची।

संघ सूची के विषय पर संसद कानून बनाती है।

राज्य सूची के विषय पर विधानमंडल कानून बनाता है।

समवर्ती सूची के विषय पर संसद और विधानमंडल दोनों को कानून बनाने का अधिकार प्राप्त है।

बीमा, बैंकिंग क्षेत्र, पोस्ट ऑफिस, रक्षा, रेलवे इत्यादि संघ सूची के विषय हैं।

पेयजल व्यवस्था, स्वास्थ्य व्यवस्था, भू राजस्व, पुलिस व्यवस्था इत्यादि राज्य सूची के विषय हैं।

सामाजिक-आर्थिक नियोजन, परिवार नियोजन, विवाह, तलाक, श्रम कल्याण, समाचार पत्र, वन एवं वन जीवों का संरक्षण, शिक्षा इत्यादि समवर्ती सूची के विषय हैं।

वर्तमान में संघ सूची में 100 विषय, राज्य सूची में 61 विषय और समवती सूची में 52 विषय हैं।

लोकसभा को प्रथम सदन या निम्न सदन कहा जाता है।

वर्तमान में भारत में लोकसभा सीटों की संख्या 543 है।

झारखंड से लोकसभा के 14 सदस्य चुने जाते हैं।

उत्तर प्रदेश में सबसे अधिक 80 लोकसभा सीट है।

लोकसभा का गठन करने और भंग करने का अधिकार राष्ट्रपति को प्राप्त है।

लोकसभा का गठन 5 वर्ष के लिए राष्ट्रपति द्वारा किया जाता है।

लोकसभा के सदस्य बनने के लिए न्यूनतम आयु 25 वर्ष होनी चाहिए ।

लोकसभा के कार्यवाही का संचालन लोकसभा अध्यक्ष

द्वारा किया जाता है। लोकसभा के प्रथम अध्यक्ष गणेश वासुदेव मावलंकर थे।

एक वर्ष में कम से कम लोकसभा के दो बैठक होना अनिवार्य है अर्थात दो बैठकों के बीच का अंतर 6 माह से अधिक नहीं होना चाहिए।

लोकसभा का प्रथम आम चुनाव 1951-52 ई० में हुआ था ।

लोकसभा जनता का प्रतिनिधित्व करता है जबकि राज्यसभा राज्य का प्रतिनिधित्व करता है। वर्तमान में भारत में राज्यसभा सीटों की संख्या 245 है।

राज्यसभा के 233 सदस्य राज्यों से अप्रत्यक्ष रूप से चुनकर आते हैं जबकि 12 सदस्य राष्ट्रपति द्वारा मनोनीत किए जाते हैं।

देश में साहित्य, विज्ञान, कला, समाज सेवा, साहित्य इत्यादि के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले 12 व्यक्तियों को राष्ट्रपति राज्यसभा के सदस्य के रूप में मनोनीत करते हैं।

राज्यसभा का सभापति उपराष्ट्रपति होता है।

उपराष्ट्रपति राज्यसभा का सदस्य नहीं होता है फिर भी राज्यसभा के कार्यवाही का संचालन करता है।

राज्यसभा के प्रत्येक सदस्य का कार्यकाल 6 वर्ष का होता है।

राज्यसभा के एक तिहाई सदस्य प्रत्येक 2 वर्ष के बाद सेवानिवृत हो जाते हैं, जिनका कार्यकाल 6 वर्ष वर्ष पूरा हो जाता है।

राज्यसभा उच्च सदन है। इसे द्वितीय सदन या स्थाई सदन भी कहा जाता है।

झारखंड से राज्यसभा के 6 सदस्य चुने जाते हैं।

राज्यसभा के सदस्य बनने के लिए न्यूनतम आयु 30 वर्ष होनी चाहिए।

कानून के प्रस्तावित प्रारूप को विधेयक कहा जाता है।

धन विधेयक सबसे पहले लोकसभा में राष्ट्रपति के अनुमति से ही पेश किए जाते हैं।

धन विधेयक को राज्यसभा अपने पास रोक कर 14 दिन तक रख सकता है।

धन विधेयक के संबंध में राज्यसभा को केवल सिफारिश का अधिकार ही प्राप्त है।

धन विधेयक की परिभाषा भारतीय संविधान के अनुच्छेद 110 में है।

बजट राष्ट्रपति के अनुमति से सबसे पहले लोकसभा में प्रस्तुत किया जाता है।

भारतीय संविधान के अनुच्छेद 112 में वार्षिक वित्तीय विवरण का वर्णन है।

भारत के संविधान में बजट के लिए वार्षिक वित्तीय विवरण शब्द का प्रयोग किया गया है।

भारत के संविधान के अनुच्छेद 249 में कहा गया है कि राज्यसभा के अनुमति से संसद राज्य सूची के विषय पर कानून का निर्माण कर सकती है।

राष्ट्रपति बनने के लिए न्यूनतम आयु 35 वर्ष होनी चाहिए।

भारत के राष्ट्रपति को पद और गोपनीयता की शपथ उच्चत्तम न्यायालय का मुख्य न्यायाधीश दिलाता है।

राष्ट्रपति का कार्यकाल 5 वर्ष का होता है परंतु 5 वर्ष से पहले भी वह उपराष्ट्रपति को त्यागपत्र देकर अपने पद से मुक्त हो सकता है।

भारतीय संविधान के अनुच्छेद 61 के तहत राष्ट्रपति पर महाभियोग का प्रस्ताव लोकसभा या राज्यसभा द्वारा लाया जा सकता है।

संसद द्वारा महाभियोग का प्रस्ताव दो तिहाई बहुमत से पारित करके राष्ट्रपति को 5 वर्ष से पहले भी पद से हटाया जा सकता है।

भारतीय संविधान के अनुच्छेद 72 के तहत राष्ट्रपति मौत के सजा को भी माफ कर सकता है।

भारत के राष्ट्रपति को पांच लाख रुपए प्रति माह वेतन के रूप में भारत के संचित निधि से दिया जाता है।

भारत के राष्ट्रपति को अनुच्छेद 123 के तहत अध्यादेश जारी करके कानून बनाने का अधिकार प्राप्त है।

भारत के राष्ट्रपति अनुच्छेद 143 के तहत उच्चतम न्यायालय से राष्ट्रीय महत्व के विषय पर सलाह मांग सकता है।

राष्ट्रपति को तीन प्रकार के आपातकालीन अधिकार प्राप्त है।

राष्ट्रपति राष्ट्रीय आपातकाल अनुच्छेद 352, राष्ट्रपति शासन अनुच्छेद 356, और वित्तीय आपातकाल अनुच्छेद 360 के तहत देश में लागू कर सकता है।

बहुविकल्पीय प्रश्न

1. भारत में कानून का निर्माण कौन करता है?

a. विधायिका

b. कार्यपालिका

c. प्रधानमंत्री

d. न्यायपालिका

2. भारत में विधायिका के कौन-कौन से अंग हैं?

a संसद

b. विधान मंडल.

c. संसद और विधानमंडल

d. इनमें से कोई नहीं

3. भारत में संसद का निर्माण होता है?

a. लोकसभा + राज्यसभा

b. लोकसभा + राष्ट्रपति

c. लोकसभा + राज्यसभा + राष्ट्रपति

d. इनमें से कोई नहीं

4. भारत में संघ सूची के विषय पर कानून कौन बनाता है?

a. संसद

b. विधानमंडल

c. संसद और विधान मंडल

d. इनमें से कोई नहीं

5. बीमा, बैंकिंग व्यवस्था, रेलवे, रक्षा इत्यादि किस सूची का विषय है?

a. संघ सूची

b. राज्य सूची

c. समवर्ती सूची

d. इनमें से कोई नहीं

6. राज्य सूची के विषय पर कौन कानून बनाता है?

a. संसद

b. विधानमंडल

c. संसद एवं विधान मंडल

d. इनमें से कोई नहीं

7. पुलिस व्यवस्था किस सूची का विषय है?

a. संघ सूची

b. राज्य सूची

c. समवर्ती सूची

d. इनमें से कोई नहीं

8. सामाजिक, आर्थिक नियोजन और शिक्षा किस सूची का विषय है?

a. संघ सूची

b. राज्य सूची

c. समवर्ती सूची

d. इन से कोई नहीं

9. समवर्ती सूची के विषय पर कानून कौन बनाता

a. संसद

b. विधान मंडल

c. संसद और विधान मंडल

d. इनमें से कोई नही

10. विधान मंडल का निर्माण किस प्रकार से होता है?

a. राज्यपाल विधान सभा

b. राज्यपाल विधानसभा विधान परिषद

c. उपरोक्त दोनों प्रकार से

d. इनमें से कोई से नहीं

11. निम्नलिखित में से किस राज्य में विधान परिषद का गठन नहीं किया गया है?

a. झारखंड

b. बिहार

c. उत्तर प्रदेश

d. आंध्र प्रदेश

12. निम्नलिखित में से किस राज्य में विधान परिषद है?

a. महाराष्ट्

b. छत्तीसगढ़

c. उत्तराखंड

d. गोवा

13. झारखंड में विधानमंडल कितने सदन वाला है?

a. एक सदन वाला

b. दो सदन वाला

c. तीन सदन वाला

d. इनसे कोई नहीं

14. झारखंड में विधानसभा सीटों की संख्या कितनी है?

a. 80

b. 75

c. 70

d. 81

15. झारखंड में राज्यसभा सीटों की कुल संख्या कितनी है?

a. 6

b. 9

c. 7

d. 8

16. झारखंड में लोकसभा सीटों की कुल संख्या कितनी है?

a. 14

b. 15

c. 16

d. 17

17. लोकसभा के कितने सदस्य जनता द्वारा चुने जाते हैं?

a. 550

b. 543

c. 545

d. 552

18. वर्तमान में भारत में राज्यसभा के कुल कितने सीट है?

a. 250

b 245

c. 250

d. 230

19. राष्ट्रपति के द्वारा राज्यसभा के कितने सदस्यों को मनोनीत किया जाता है?

a. 12

b. 15

c. 18

d. 14

20. लोकसभा का गठन करने एवं भंग करने का अधिकार किसे प्राप्त है?

a. प्रधानमंत्री

b. राष्ट्रपति

c. उपराष्ट्रपति

d. लोकसभा अध्यक्ष

21. लोकसभा के सदस्य चुने जाने के लिए न्यूनतम आयु कितनी होनी चाहिए?

a. 25 वर्ष

b. 30 वर्ष

c. 35 वर्ष

d. 40 वर्ष

22. लोकसभा के कार्यवाही का संचालन कौन करता है?

a. प्रधानमंत्री

b. राष्ट्रपति

c. लोकसभा अध्यक्ष

d. उपराष्ट्रपति

23. लोकसभा का एक वर्ष में कम से कम कितनी बैठक होना अनिवार्य है?

a. एक

b. दो

c. तीन

d. चार

24. लोकसभा के दो बैठकों के बीच का अधिकतम अंतर कितना हो सकता है?

a. चार माह

b. पांच माह

c. छः माह

d. सात माह

25. लोकसभा के प्रथम अध्यक्ष कौन थे?

a. गणेश वासुदेव मावलंकर

b. रवि राय

c. अनंत शयनम अयंगर

d. मीरा कुमार

26. लोकसभा के प्रथम महिला अध्यक्ष कौन थी?

a. नजमा हेप्तुला

b. मीरा कुमार

c. जयललिता

d. प्रतिभा पाटिल

27. लोकसभा का गठन राष्ट्रपति द्वारा कितने वर्ष के लिए किया जाता है?

a. 4 वर्ष

b. 5 वर्ष

c. 6 वर्ष

d. 7 वर्ष

28. लोकसभा प्रतिनिधित्व करता है?

a. राज्य का

b. जनता का

c. दोनों का

d. इनमें से कोई नहीं

29. राज्यसभा के सदस्य बनने के लिए न्यूनतम आयु कितनी होनी चाहिए?

a. 25 वर्ष

b. 30 वर्ष

c. 35 वर्ष

d. 40 वर्ष

30. लोकसभा तथा राज्यसभा का संयुक्त बैठक कौन बुलाता है?

a. प्रधानमंत्री

b. राष्ट्रपति

c. उपराष्ट्रपति

d. संसद

31. लोक सभा तथा राज्य सभा के संयुक्त बैठक की अध्यक्षता कौन करता है?

a. राष्ट्रपति

b. उपराष्ट्रपति

c. प्रधानमंत्री

d. लोकसभा अध्यक्ष

32. लोकसभा कौन सा सदन है?

a प्रथम सदन

b. द्वितीय सदन

c. उपरोक्त दोनों

d. इनमें से कोई नहीं

33. राज्यसभा कौन सा सदन है?

a. उच्च सदन

b. द्वितीय सदन

c. उपरोक्त दोनों ज

d. इनमें से कोई नहीं

34. लोकसभा प्रतिनिधित्व करता है?

a. राज्य का

b. जनता का

c. राज्य एवं जनता का

d. इनमें से कोई नहीं

35. राज्य सभा के 12 सदस्यों को राष्ट्रपति किस आधार पर मनोनीत करता है?

a. साहित्य एवं कला में किए गए उत्कृष्ट कार्य के आधार पर।

b. साहित्य एवं विज्ञान के क्षेत्र में किए गए उत्कृष्ट कार्य के आधार पर।

c. साहित्य, विज्ञान, कला, समाज सेवा, खेल इत्यादि के क्षेत्र में किए उत्कृष्ट कार्य के आधार पर

d. इनमें से कोई नहीं

36. संसद किसकी अनुमति से राज्य सूची के विषय पर कानून बना सकता है?

a लोकसभा

b. राज्य सभा.

c. लोकसभा एवं राज्यसभा ।

d. राष्ट्रपति

37. उपराष्ट्रपति को हटाने का प्रस्ताव किस सदन द्वारा लाया जाता है?

a. लोकसभा

b. राज्यसभा

c. विधान सभा

d. इनमें से कोई नहीं

38. धन विधेयक सबसे पहले किस सदन में प्रस्तुत किया जाता है?

a. लोकसभा

b. राज्यसभा

c. विधान परिषद

d. उपरोक्त सभी

39. केंद्रीय मंत्री परिषद सामूहिक रूप से किसके प्रति उत्तरदाई होता है?

a. लोकसभा

b. राज्यसभा

c. राष्ट्रपति

d. राष्ट्रपति

40. प्रस्तावित कानून के कच्चे प्रारूप को क्या कहा जाता है?

a. बजट बजट

b. विधेयक

c. अधिनियम

d. इनमें से कोई नही

41. राष्ट्रपति के निर्वाचक मंडल में कौन-कौन शामिल होते हैं?

a. लोकसभा एवं राज्यसभा के सभी सदस्य

b. लोकसभा एवं राज्यसभा के निर्वाचित सदस्य

c. लोकसभा, राज्यसभा और विधानसभा के सभी सदस्य

d. लोकसभा, राज्यसभा और विधानसभा तीनों के निर्वाचित सदस्य।

42 . उपराष्ट्रपति के चुनाव में भाग लेते हैं?

a. लोकसभा एवं राज्यसभा के सभी सदस्य

b. लोकसभा एवं राज्यसभा के निर्वाचित सदस्य

c. लोकसभा, राज्यसभा और विधानसभा के निर्वाचित सदस्य

d. इनमें से कोई नहीं.

43. राष्ट्रपति अपना त्यागपत्र किसे सौंपता है?

a. प्रधानमंत्री को

b. उपराष्ट्रपति को

c. लोकसभा अध्यक्ष को

d. इनमें से कोई नहीं

44. उपराष्ट्रपति अपना त्यागपत्र किसे सौंपता है?

a. राष्ट्रपति को

b. प्रधानमंत्री को

c. लोकसभा अध्यक्ष को

d. इनमें से कोई नहीं

45. राष्ट्रपति बनने के लिए न्यूनतम आयु होनी चाहिए?

a. 25 वर्ष

b. 30 वर्ष

c. 35 वर्ष

d. 40 वर्ष

46. उपराष्ट्रपति बनने के लिए न्यूनतम आयु होनी चाहिए?

a. 25 वर्ष

b. 30 वर्षे

c. 35 वर्ष

d. 40 वर्ष

47. राष्ट्रपति किस अनुच्छेद के तहत अध्यादेश जारी कर सकता है?

a. अनुच्छेद 120

b. अनुच्छेद 123

c. अनुच्छेद 124

d. अनुच्छेद 125

48. राष्ट्रपति किस अनुच्छेद के तहत उच्चतम न्यायालय से राष्ट्रीय महत्व के विषय पर परामर्श मांग सकता है?

a. अनुच्छेद 142

b. अनुच्छेद 145

c. अनुच्छेद 143

d. अनुच्छेद 144

49. प्रधानमंत्री को कौन नियुक्त करता है?

a. राष्ट्रपति

b. उपराष्ट्रपति

c. लोकसभा अध्यक्ष

d. इनमें से कोई नहीं

50. केंद्रीय मंत्री परिषद में विभागों का बंटवारा कौन करता है?

a. प्रधानमंत्री

b. राष्ट्रपति

c. लोकसभा अध्यक्ष

d. इनमें से कोई नहीं

51. केंद्रीय कैबिनेट मंत्रियों की बैठक की अध्यक्षता कौन करता है?

a. प्रधानमंत्री

b. राष्ट्रपति

c. लोकसभा अध्यक्ष

d. इनमें से कोई नहीं

52. लोकसभा एवं राज्यसभा के संयुक्त अधिवेशन की शुरुआत किसके अभिभाषण के साथ शुरू होता है?

a. राष्ट्रपति

b. लोकसभा अध्यक्ष

c. उपराष्ट्रपति

d. प्रधानमंत्री

53. राज्यसभा के सदस्यों का चुनाव किस विधि से होता है?

a. अप्रत्यक्ष विधि

b. प्रत्यक्ष विधि

c. अप्रत्यक्षऔर प्रत्यक्ष विधि

d. इनमेंमें से कोई नहीं

54. राज्यसभा के सदस्यों के चुनाव में भाग लेते हैं?

a. विधानसभा के सदस्य

b. लोकसभा के सदस्य

c. विधान परिषद के सदस्य

d. इनमें से कोई नहीं

55. संयुक्त राज्य अमेरिका के द्वितीय सदन को क्या कहा जाता है?

a. हाउस आफ लॉर्डस

b. सीनेट

c. हाउस ऑफ़ कॉमंस

d. इनमें से कोई नहीं

56. उत्तर प्रदेश में राज्यसभा सीटों की संख्या कितनी है?

a 25

b. 31

c. 40

d. 37

57. राज्यसभा में किसी भी राज्य को प्रतिनिधित्व किस आधार पर दिया जाता है?

a. जनसंख्या के आधार पर

b. क्षेत्रफल के आधार पर

c. जनसंख्या और क्षेत्रफल के आधार पर

d. इनमें से कोई नहीं

58. सिक्किम में राज्यसभा सीटों की संख्या कितनी है?

a एक

b. दो

c. तीन

d. चार

59. जर्मनी में विधायिका है?

a. एक सदनात्मक

b. द्विसदनात्मक

c. तीन सदनात्मक

d. इनमें से कोई नहीं

60. जर्मनी में कितने संघीय राज्य हैं?

a. 15

b. 16

c. 17

d. 18

61. भारतीय संसद के कौन-कौन से कार्य है?

a. कानून बनाना एवं वित्त पर नियंत्रण रखना

b. सभी वर्गों, क्षेत्रों और समुदायों को प्रतिनिधित्व देना

c. बाद-विवाद का मंच प्रदान करना

d. उपरोक्त सभी

62. मंत्रियों द्वारा प्रस्तुत विधेयक को क्या कहा जाता है?

a. सरकारी विधेयक

b. निजी विधेयक

c. उपरोक्त दोनों

d. इनमें से कोई नहीं

63. यदि लड़कियों की विवाह की उम्र 18 वर्ष से बढ़ा कर 21 वर्ष करनी हो तो इससे संबंधित विधेयक किस मंत्रालय द्वारा तैयार किया जाएगा?

a. विधि मंत्रालय द्वारा

b. महिला और बाल कल्याण मंत्रालय द्वारा

c. उपरोक्त दोनों द्वारा

d. इनमें से कोई नहीं

64. कोई भी विद्येयक किसके हस्ताक्षर से कानून का रूप धारण करता है?

a. प्रधानमंत्री

b. राष्ट्रपति

c. लोकसभा अध्यक्ष

d. उपराष्ट्रपति

65. 52 वां संविधान संशोधन 1985 का संबंध किससे है?

a. दल बदल निरोधक कानून

b. भूमि सुधार

c. पंचायती राज व्यवस्था

d. इनमें से कोई नहीं

अतिलघु उत्तरीय प्रश्न

1. भारत में विधायिका के कौन-कौन से अंग हैं?

उत्तर- भारत में विधायिका के अंग-संसद और विधानमंडल हैं।

2. भारतीय संसद का निर्माण कैसे होता है?

उत्तर- भारतीय संसद का निर्माण लोकसभा, राज्यसभा और राष्ट्रपति को मिलाकर किया जाता है।

3. विधेयक की परिभाषा दीजिए।

उत्तर- कानून के कच्चा प्रस्तावित प्रारूप को विधेयक कहा जाता है।

4. झारखंड में विधान मंडल का गठन कैसे होता है?

उत्तर- झारखंड में विधानसभा तथा राज्यपाल को मिलाकर विधानमंडल का गठन किया जाता है।

5. धन विधेयक की परिभाषा भारतीय संविधान के किस अनुच्छेद में दिया गया है?

उत्तर- धन विधेयक की परिभाषा अनुच्छेद 110 में दी गई है।

6. प्रश्न काल किसे कहते हैं?

उत्तर- लोकसभा या राज्यसभा के बैठक के आरंभ के एक घंटा के काल को प्रश्न काल कहा जाता है। इस काल में प्रश्न पूछा जाता है।

7. शून्य काल को परिभाषित करें ।

उत्तर- लोक सभा या राज्यसभा में प्रश्न काल के ठीक बाद 12:00 बजे से 1:00 बजे तक के समय को शून्य काल कहा जाता है।

8. लोकसभा का पहला आम चुनाव कब हुआ था?

उत्तर- लोकसभा का पहला आम चुनाव 1951-52 ईस्वी में हुआ था।

9. किसकी अनुमति से सबसे पहले बजट वित्त मंत्री द्वारा लोकसभा में प्रस्तुत किया जाता है?

उत्तर- राष्ट्रपति की अनुमति से सबसे पहले बजट लोकसभा में वित्त मंत्री द्वारा प्रस्तुत किया जाता है।

10. बजट के लिए भारतीय संविधान में किस शब्द का प्रयोग किया गया है?

उत्तर- बजट के लिए भारतीय संविधान में "वार्षिक वित्तीय विवरण" शब्द का प्रयोग किया गया है।

लघु उत्तरीय प्रश्न

1. भारतीय संसद में दो सदन की क्या आवश्यकता है?

उत्तर- भारत के राष्ट्रीय विधायिका का नाम संसद तथा राज्यों के विधायिका का नाम विधानमंडल है। भारतीय संसद में दो सदन है। संसद के प्रथम सदन को लोकसभा तथा द्वितीय सदन को राज्यसभा कहा जाता है

भारत विविधता से परिपूर्ण बड़ा देश है। इस देश में सभी वर्गों, संप्रदायों और क्षेत्रों को उचित प्रतिनिधित्व देने के लिए संसद में दो सदन की व्यवस्था की गई है। यदि कोई विधेयक एक सदन द्वारा दो तिहाई बहुमत से जल्दी बाजी में पारित कर दिया जाता है तो दूसरा सदन विधेयक की गहनता से अध्ययन करके उसमें विद्यमान त्रुटियों को दूर करने का हर संभव कोशिश करता है। अतः कानून त्रुटि पूर्ण होने से बच जाता है।

2. भारतीय संसद के कार्यों का वर्णन करें।

उत्तर- भारतीय संसद का निर्माण लोकसभा राज्यसभा और राष्ट्रपति को मिलकर किया जाता है। संसद भारत में कानून बनाने वाली सर्वोच्च संस्था है। संसद कानून बनाने के अलावा कई अन्य कार्यों को संपादित करता है। संसद के कार्य या अधिकार निम्नलिखित है- राष्ट्रपति और उपराष्ट्रपति के निर्वाचन में भाग लेना, संविधान में संशोधन करना, बहस का मंच प्रदान करना, वित्त एवं कार्यपालिका पर नियंत्रण रखना, सभी वर्गों, क्षेत्रों और संप्रदायों को प्रतिनिधित्व प्रदान करना।

3. राज्य सभा के विशेष शक्तियों का वर्णन करें।

उत्तर- भारतीय संसद के उच्च सदन (द्वितीय सदन) को राज्यसभा कहा जाता है। राज्यसभा राज्य का प्रतिनिधित्व करने वाली संस्था है। यह राज्य के हितों का संरक्षण करता है। इसलिए राज्य के हितों को प्रभावित करने वाला प्रत्येक मुद्दा राज्यसभा के सहमति और स्वीकृति से ही पारित किया जाता है।

संविधान के अनुच्छेद 249 में कहा गया है कि राज्य सूची के विषयों पर संसद द्वारा कानून राज्यसभा के सहमति और स्वीकृति से ही बनाई जा सकती है। राज्य सूची के किसी विषय को संघ सूची या समवर्ती सूची मैं शामिल करने से पहले राज्यसभा की सहमति अति आवश्यक होती है।

4. लोकसभा के अधिकार एवं शक्तियों का वर्णन करें।

उत्तर- भारतीय संसद के प्रथम सदन (निम्न सदन) को लोकसभा कहते हैं। यह अस्थाई सदन है।

लोकसभा की विशेष शक्ति या अधिकार- धन विधेयक सबसे पहले लोकसभा में राष्ट्रपति के अनुमति से प्रस्तुत किया जाता है। लोकसभा यदि धन विधेयक को दो तिहाई बहमत से पारित कर राज्य सभा पास भेजता है। राज्यसभाँ लोकसभा द्वारा पारित धन विधेयक में कुछ संशोधन करने का सलाह तो लोकसभा को दे सकता है परंतु उस संशोधन को स्वीकार या अस्वीकार करने का अधिकार केवल लोकसभा को ही प्राप्त है। अतः धन विधेयक के संबंध में लोकसभा को एकाधिकार प्राप्त है।

5. लोकसभा में अविश्वास प्रस्ताव क्यों लाया जाता है?

उत्तर- संसदीय व्यवस्था में अविश्वास प्रस्ताव एक संसदीय प्रस्ताव है, जिसे पारंपरिक रूप से विपक्ष द्वारा संसद में सरकार को हराने या कमजोर करने की उम्मीद से लाया जाता है।

अविश्वास प्रस्ताव विपक्षी पार्टी द्वारा सरकार के खिलाफ तब लाया जाता है, जब उसे लगता है कि सरकार के पास बहमत नहीं है। विपक्षी पार्टी अविश्वास का नोटिस लोकसभा अध्यक्ष को सौंप सकता है।

दीर्घ उत्तरीय प्रश्न

1. दल बदल निरोधक कानून की व्याख्या करें।

उत्तर- भारतीय लोकतांत्रिक व्यवस्था में राजनीतिक दल महत्वपूर्ण हैं। राजनीतिक दल के बिना लोकतंत्र की कल्पना नहीं की जा सकती है। राजनीतिक दल आम चुनाव में अपने नीतियों और कार्यक्रमों को लेकर भाग लेते हैं। एक दल के सांसद और विधायक चुनाव जीतने के बाद अपने दल को लोभ लालच की वजह से छोड़कर, दूसरे दल में शामिल होने लगते हैं। इस खतरनाक परंपरा को रोकने के लिए संसद द्वारा 1985 ईस्वी में 52वां संविधान संशोधन करके दसवां अनुसूची जोड़ा गया। 52वां संविधान संशोधन द्वारा दल बदल को रोकने के लिए निम्नलिखित प्रावधान किए गए हैं-

।. यदि कोई सांसद या विधायक अपनी दल को छोड़कर दूसरे दल में शामिल होता है तो उसे अयोग्य घोषित करते हुए उसकी सदस्यता समाप्त कर दी जाएगी।

।I. यदि किसी दल का एक तिहाई सासंद या विधायक अपने दल को छोड़कर किसी दूसरे दल में शामिल होते हैं तो उनकी सदस्यता समाप्त नहीं की जा सकती है।

III. लोकसभा के सांसदों को लोकसभा अध्यक्ष, राज्यसभा के सांसदों को राज्यसभा के सभापति तथा विधानसभा के सदस्यों को अयोग्य घोषित करने का निर्णय विधानसभा अध्यक्ष लेता है।

2. दल बदल क्या है? दल बदल को रोकने का मुख्य उद्देश्य क्या है? दल बदल को रोकने के लिए संविधान में कौन- कौन से संशोधन किए गए हैं?

उत्तर- यदि किसी दल का कोई भी सदस्य अपने दल के नेतृत्व के आदेश के बावजूद सदन में उपस्थित न हो या दल के निर्देशों का पालन न करें और सदन में अपने दल के विपरीत मतदान करें अथवा अपनी इच्छा से दल की सदस्यता से त्यागपत्र दे दे तो, उसे दल बदल कहते हैं दल बदल को रोकने का उद्देश्य सरकार को स्थिर और मजबूत बना कर लोकतंत्र को शक्तिशाली बनाना है। सांसदों तथा विधायकों को राजनीतिक दल के प्रति अधिक वफादार बनाना है। दल बदल को रोकने के लिए भारतीय संविधान में अब तक दो बार संशोधन किया जा चुका है। पहली बार 1985 ई. में 52 वां संविधान संशोधन करके संविधान में दसवां अनुसूची जोड़ा गया है। इस अनुसूची में सांसदों और विधायकों को अपने दल छोड़कर दूसरे दल में जाने पर अयोग्य घोषित करने का प्रावधान है। यदि कोई विधायक या सांसद अपने दल को छोड़कर दूसरे दल में जाना चाहता है तो उसे अपने दल के कुल सांसदों या विधायको के कुल संख्या का एक तिहाई सदस्य तोड़कर दूसरे दल में जाना होगा, तभी उनकी सदस्यता बरकरार रह सकता है। 91वां संविधान संशोधन 2003 के द्वारा किसी दल के विधायकों या सांसदों की सदस्यता तभी बरकरार रह सकता है जब वह उस दल के दो तिहाई सदस्यों को तोड़कर दूसरे दल में जाता है।

3. संसदीय समिति को परिभाषित करें। संसदीय समिति के कार्यों को लिखें।

उत्तर- संसदीय समिति सांसदों का एक पैनल है जिसे सदन द्वारा नियुक्त या निर्वाचित किया जाता है। कभी-कभी अध्यक्ष या सभापति द्वारा संसदीय समिति के सदस्यों को नामित किया जाता है। संसदीय समिति की उत्पत्ति ब्रिटिश संसद से हुई है। भारत में स्थाई संसदीय समितियों के गठन की परंपरा 1983 ई. से शुरू हुई है।

संसदीय समिति के कार्य-

विधेयक (कानून) बनाने में मदद करना।

विधेयक बनाने के लिए संबंधित विषय का गहराई से अध्ययन करना।

विभिन्न मंत्रालयों के अनुदान मांगों का अध्ययन करना।

विभिन्न विभागों द्वारा खर्च किए गए धनराशि की जांच करना।

भ्रष्टाचार या वित्तीय अनियमितता की जांच करना।

विभिन्न विभागों के बजट तथा खर्च की जांच करना।

संसदीय समितियां दो प्रकार की होती है- पहला स्थाई समिति दूसरा तदर्थ समिति। स्थाई समितियां विभिन्न विभागों के कार्यों, उनके बजट, खर्च तथा उनसे संबंधित विधेयकों की देखरेख करती हैं। तदर्थ समिति को अस्थाई समिति कहा जाता है। कार्य खत्म होने पर तदर्थ समिति समाप्त हो जाता है। तदर्थ समिति और स्थाई समिति के अतिरिक्त संयुक्त संसदीय समिति का भी गठन किया जाता है। इस समिति में दोनों सदन के सदस्यों को शामिल किया जाता है। इस समिति का गठन वित्तीय अनियमितता की जांच के लिए किया जाता है।


JCERT/JAC प्रश्न बैंक - सह - उत्तर पुस्तक (Question Bank-Cum-Answer Book)

विषय सूची

अध्याय सं.

अध्याय का नाम

भारत का संविधान सिद्धांत और व्यवहार

1

संविधान क्यों और कैसे?

2

भारतीय संविधान में अधिकार

3

चुनाव और प्रतिनिधित्व

4

कार्यपालिका

5

विधायिका

6

न्यायपालिका

7

संघवाद

8

स्थानीय स्वशासन

9

संविधान एक जीवंत दस्तावेज

10

संविधान का राजनीतिक दर्शन

राजनीतिक सिद्धांत

1

राजनीतिक सिद्धांत : एक परिचय

2

स्वतंत्रता

3

समानता

4

सामाजिक न्याय

5

अधिकार

6

नागरिकता

7

राष्ट्रवाद

8

धर्मनिरपेक्षता

JAC वार्षिक परीक्षा, 2023 प्रश्नोत्तर

Post a Comment

Hello Friends Please Post Kesi Lagi Jarur Bataye or Share Jurur Kare