11th 9. पर्यावरण और धारणीय विकास Indian Economy JCERT/JAC Reference Book
11th 9. पर्यावरण और धारणीय विकास Indian Economy JCERT/JAC Reference Book
पर्यावरण : अर्थ व परिभाषा (Environment:
Meaning and definition) पर्यावरण का तात्पर्य उस समूची भौतिक एवं जैविक व्यवस्था
से है जिसमें जीवधारी रहते हैं, बढ़ते पनपते हैं और अपनी स्वाभाविक प्रवृत्तियों का
विकास करते हैं। पारिभाषिक रूप में पर्यावरण शब्द से आशय उस समस्त भौतिक पर्यावरण
एवं जैविक पर्यावरण से है जिसमें जीवधारी निवास करते हैं। पर्यावरण के कार्य एवं भूमिका (Functions
and Significance of Environment) (1) पर्यावरण संसाधनों की पूर्ति करता है
(Environmentsupplies Resources) पर्यावरण दोनों प्रकार के संसाधनों नवीनीकरणीय
(Renewable) तथा गैर-नवीनीकरणीय (Non - renewable) की आपूर्ति करता है। नवीनीकरणीय एवं गैर-नवीनीकरणीय संसाधन
(Renewable and Non-Renewable Resources) (क) नवीनीकरणीय साधन इनसे अभिप्राय उन संसाधनों से है जिनका उपयोग संसाधन के
क्षय या समाप्त होने की आशंका के बिना किया जा सकता है। उदाहरण वन, समुद्री जन्तु। (ख) गैर-नवीनीकरणीय साधन इनसे अभिप्राय उन संसाधनों से है जो निष्कर्षण और उपयोग
से समाप्त हो जाते हैं। उदाहरण जीवाश्म ईंधन। (2) पर्यावरण जीवन धारण में सहायक है (Environment
System Life) …