झारखंड शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद्, राँची
PROJECT RAIL REGULAR ASSESSMENT FOR IMPROVED LEARNING
GENERAL SCHOOL (11/1/2025)
विषय (Sub) - : हिन्दी ऐच्छिक (Hindi Elective)
कक्षा (CLASS) 12th पूर्णांक (Marks)-40
समय (Time)- 90 मिनट (90 Minutes)
समान्य निर्देश
1. सभी
प्रश्नो के उत्तर देना अनिवार्य हैं।
2. इस
प्रश्न पत्र में कुल 16 प्रश्न हैं।
3. प्रत्येक
वस्तुनिष्ठ प्रश्न के लिए दो अंक अति लघु उत्तरीय प्रश्न के लए दो अंक लघु उत्तरीय
प्रश्न के लिए तीन अंक और दीर्घ उत्तरीय प्रश्न के लिए पाँच अँक निर्धारित है।
4. गलत
उत्तर के लिए कोई ऋणात्मक अंक नहीं है।
5. वस्तुनिष्ठ
प्रश्न एक से दस तक के लिए चार विकल्प दिये गये है। सही विकल्प (क, ख,
ग और घ) का चयन करे अपना उत्तर दें।
SECTION - A
1. कवि घनानंद का जन्म कब हुआ था?
(क) 1673 ई.
(ख)
1683 ई.
(ग)
1573 ई.
(घ)
1475 ई.
2. कवि घनानंद की रचना का नाम है -
(क)
विज्ञानगीता
(ख) सुजान सागर
(ग)
गीतावली
(घ)
पदावली
3. कवि घनानंद किससे प्रेम करते थे?
(क) सुजाना
(ख) रसखान
(ग) मालती
(घ) (मधूलिका)
4. कविता की अनजानी दुनिया का सबसे पहला उपकरण क्या है?
(क) शब्द
(ख) कहानी
(ग) वाक्य
(घ) वर्षा
5. नाटक किस प्रकार का काव्य है?
(क) दृश्य काव्य
(ख) श्रव्य काव्य
(ग) चम्पू काव्य
(घ) अनूदित काव्य
6. कहानी का केन्द्रीय बिन्दु क्या होता है?
(क) कथानक
(ख) पात्र चरित्र - चित्रम
(ग) सैवाद
(घ) देशकाल
7. अनुस्मारक या स्मरण पत्र में विषय के बाद क्या लिखा जाता है?
(क) महोदय
(ख) प्रिय बंधु
(ग) श्रीमान
(घ) चिरंजीव
8. मित्र को भेजा गया पत्र किस प्रकार का पत्र होगा?
(क) औपचारिक
(ख) अनौपचारिक
(ग) शासकीय
(घ) आवेदन
9. यदि सभी राज्य सरकारों को एक ही पत्र भेजा गया हो तो उसे क्या कहते
है?
(क) सूचना
(ख) परिपत्र
(ग) नियम
(घ) अधिसूचना
10. किसी बैठक में होने वाली चर्चा और उसमें लिए गए फैसलों का लिखित
विवरण क्या कहलाता है
(क) कार्यवृत्त
(ख) परिचर्चा
(ग) परिपत्र
(घ) एजेण्डा
Section B
11. घनानंद दिल्ली के किस बादशाह के यहाँ रहते थे?
उत्तर - घनानंद दिल्ली के बादशाह मुहम्मद
शाह के दरबार में रहते थे।
12. कहानी किस प्रकार का काव्य है?
उत्तर - कहानी
एक श्रव्य काव्य है।
Section C
13. कहानी के तत्वों के नाम लिखे ?
उत्तर - कहानी के छः तत्वों के नाम
निम्न है कथावस्तु, पात्र चरित्र चित्रण, कथोपकथन या संवाद, देशकाल अथवा वातावरण, भाषा
- शैली
14. घनानंद की रचनाओं के नाम लिखें?
उत्तर - सुजान हित, सुजान सागर, विरह
लीला, कृपाकंड निबंध, रसकेलि वल्ली, इश्कलता, विरह वारिश, प्रेम पत्रिका, पदावली,
यमुना यश।
Section D
15. घनानंद का जीवन परिचय लिखते हुए रचनाओं का उल्लेख करें?
उत्तर - घनानंद दिल्ली के बादशाह
'मुहम्मद शाह' के मीर मुंशी थे। बता दें कि वे बादशाह के दरबार में कवि के रूप में
नहीं बल्कि मीर मुंशी के रूप में जाने जाते थे। बताया जाता है कि वे दरबार में
कवित्व से अधिक गायन के लिए विख्यात थे। कहते हैं कि दरबार में 'सुजान' नाम की एक
स्त्री से उनको अटूट प्रेम था। घनानंद रीतिकाल के एक प्रसिद्ध कवि थे। उनका जन्म
1673 में हुआ था और उनका निधन 1739 या 1761 में हुआ था। वे ब्रजभाषा में रचना करते
थे। घनानंद को 'आनंदघन' के नाम से भी जाना जाता है। घनानंद की रचनाओं में प्रेम और
भक्ति की भावनाएं झलकती हैं।
घनानंद की रचनाएं: सुजान सागर, विरह लीला,
कृपाकंड निबंध, रसकेलि वल्ली, इश्कलता।
16. अपने विद्यालय के प्राचार्य को तीन दिनों के अवकाश हेतु प्रार्थना
पत्र लिखें?
उत्तर -
सेवा में,
प्रधानाचार्य,
केन्द्रीय विद्यालय,
रांची।
विषय : 3 दिन के अवकाश हेतु प्रार्थना-पत्र।
महोदय,
सविनय निवेदन यह है कि मेरी माताजी का किडनी का ऑपरेशन होना है। इसके लिए
डॉक्टरों ने 18 मार्च 2023 की तिथि निश्चित की है। मेरे पिताजी आवश्यक कार्य से
अभी बाहर गए हुए हैं, उनके वापस आने तक मुझे ऑपरेशन के पूर्व एवं पश्चात् माताजी
की सेवा के लिए अस्पताल में रुकना पड़ेगा। पिताजी की अनुपस्थिति में मैं ही माँ के
पास सेवा हेतु रहूँगा।
अतः आपसे साग्रह अनुरोध है कि आप मुझे 18 मार्च 2023 से 20 मार्च 2023 तक 3
दिवसों का अवकाश प्रदान कर अनुगृहीत करने की कृपा कीजिएगा।
मैं आपका सदा आभारी रहूँगा ।
धन्यवाद सहित।
दिनांक- 17.03.2023
आपका आज्ञाकारी शिष्य
क ख ग