12th Hindi Core 14. पहलवान की ढोलक JCERT/JAC Reference Book

12th Hindi Core 14. पहलवान की ढोलक JCERT/JAC Reference Book
12th Hindi Core 14. पहलवान की ढोलक JCERT/JAC Reference Book
14. पहलवान की ढोलक लेखक परिचयः- 1. फणीश्वर नाथ रेणु 2. जन्म 4 मार्च, सन् 1921 ई.। जन्म स्थान- औराही हिंगना (ज़िला पूर्णिया अब अररिया) बिहार में। 3. निधन 11 अप्रैल, सन् 1977 ई., पटना में। 4. प्रमुख रचनाएँ - उपन्यास - मैला आँचल (1954 ई.), परती परिकथा, दीर्घतपा, जुलूस कितने चौराहे। कहानी- संग्रह ठुमरी, आदिम रात्रि की महक, एक श्रावणी दोपहरी की धूप । संस्मरण - ऋणजल धनजल, वनतुलसी की गंध, श्रुत - अश्रुत पूर्व । रिपोर्ताज - नेपाली क्रांति कथा । 5. संपूर्ण रचनाएँ 'रेणु रचनावली' (पाँच खंडों में) में संकलित हैं। 6. हिंदी का पहला आंचलिक उपन्यास फणीश्वर नाथ रेणु द्वारा लिखित उपन्यास 'मैला आँचल' (1954 ई.) को माना जाता है। 7. भाषा-शैली रेणुजी ने अपने कथा-साहित्य में गाँव की भाषा संस्कृति, लोकगीत, लोकोक्ति, लोकसंस्कृति, लोकभाषा और वहाँ के लोकजीवन को केंद्र में ला खड़ा किया है। 8. हिंदी साहित्य में आंचलिक उपन्यासकार के रूप में प्रतिष्ठित कथाकार फणीश्वर नाथ रेणु का जीवन उतार-चढ़ावों एवं संघर्षों से भरा हुआ था। 9. साहित्य के अलावा विभिन्न राजनैतिक एवं सामाजिक आंदोलनों में भी उन्होंने सक्रिय भागीदारी की…