12th Hindi Core 16. नमक JCERT/JAC Reference Book 16.
नमक लेखिका -परिचय रजिया सज्जाद जहीर का जन्म 15 फरवरी 1917 को राजस्थान के
अजमेर जिले में हुआ था। स्नातक तक की शिक्षा उन्होंने घर में रहकर ही प्राप्त की।
तत्पश्चात इलाहाबाद विश्वविद्यालय से उन्होंने उर्दू में स्नातकोत्तर की उपाधि प्राप्त
की। आधुनिक उर्दू कथा साहित्य में उनका महत्वपूर्ण स्थान है।
कहानी उपन्यास के साथ-साथ उर्दू बाल साहित्य में भी उन्होंने समान रचना की है। उनकी कहानियों में सामाजिक यथार्थ और मानवीय गुणों का सहज
सामंजस्य है। उनकी रचनाओं में सामाजिक सद्भाव और धार्मिक सहिष्णुता को
प्रमुखता से उभारा गया है। आज के आधुनिक समाज में बदलते हुए पारिवारिक मूल्यों के विघटन
की पीड़ा को अपने कथा-साहित्य में उन्होंने प्रमुखता से स्थान दिया है। प्रमुख रचनाएँ :- जर्द गुलाब (उर्दू कहानी संग्रह)। पुरस्कार - सोवियत लैंड नेहरू पुरस्कार, उर्दू अकादमी उत्तर प्रदेश पुरस्कार, अखिल भारतीय
लेखिका संघ अवार्ड आदि। रजिया जी की भाषा सहज, सरल और मुहावरेदार है। उन्होंने कई
अन्य भाषाओं से उर्दु में कुछ पुस्तकों का भी अनुवाद किया है। उनकी कुछ कहानियों का
अनुवाद हिंदी में भी हुआ है। उर्दू साहित्य की प्रख्यात लेखिका क…