9.पारिस्थितिकी तंत्र में ऊर्जा का प्रवाह (Flow of Energy in Ecosystem)
9.पारिस्थितिकी तंत्र में ऊर्जा का प्रवाह (Flow of Energy in Ecosystem) 9.पारिस्थितिकी तंत्र में ऊर्जा
का प्रवाह (Flow of Energy in Ecosystem) प्रश्न : पारिस्थितिकी तंत्र में वायुमण्डल
के माध्यम से ऊर्जा के प्रवाह एवं उसके उपभोग की व्याख्या कीजिये। ☞ "पारिस्थितिकी तंत्र में ऊर्जा का प्रवाह
एकमार्गीय और लगातार होता है।" तर्कपूर्ण उत्तर दें। ☞ पारिस्थितिकी तंत्र में ऊर्जा के प्रवाह से
आप क्या समझते हैं? ऊर्जा के प्रवाह पर सम्यक रूप से प्रकाश डालिये। उत्तर : अधिकांश जीवों के लिए ऊर्जा का मुख्य स्त्रोत सूर्य
है। सूर्य ही ऊर्जा का अंतिम स्रोत भी है। सच तो यह है कि पृथ्वी पर जीवन का पोषण करनेवाला
स्त्रोत सूर्य ही है और वही ऊर्जा का भी मुख्य स्रोत है। सौर्य विकिरण अंतरिक्ष के माध्यम से पृथ्वी पर पहुँचता है।
सौर्य विकिरण तरंगों के रूप में पृथ्वी पर आता है। इन तरंगों की लम्बाई 0.03 Å से लेकर
कई किलोमीटर तक लम्बी होती है लेकिन सौर्य विकिरण का एक अरब का मात्र 1/50 वाँ भाग
(1/50 millionth) ही पृथ्वी के वायुमण्डल में पहुँच पाता है। सौर्य विकिरण का इतना
न्यून भाग भी पृथ्वी के लिए बहुत अधिक है। पृथ्वी के ऊपरी वायुमण्डल में यह ऊर्जा लगभग
1732 वाट/मीटर है। लेकिन बायु…