सूर्य देव और छठी मइया की दिव्य कथा छठ पूजा कथा 2025 | सूर्य देव और छठी मइया की दिव्य कथा
| संतान सुख और समृद्धि देने वाली पवित्र कहानी हिंदू
धार्मिक ग्रंथों और पौराणिक मान्यताओं के अनुसार छठी मैया ब्रह्मा जी की मानस
पुत्री है और सूर्यदेव की बहन मानी जाती है। उनकी छठ व्रत में षष्ठी मैया की पूजा
की जाती है। इसलिए इस व्रत का नाम छठ पड़ा। पौराणिक कथा के अनुसार जब ब्रह्मा जी
ने सृष्टि की रचना करने का विचार किया तो उन्होंने स्वयं को दो भागों में विभाजित
किया। दाएं भाग में पुरुष तत्व और बाएं भाग में प्रकृति का रूप प्रकट हुआ। इसी
प्रकृति के छठे अंश से उत्पन्न देवी को देवसेना कहा गया जिन्हें षष्ठी देवी या छठी
मैया के नाम से जाना जाता है। अब सुनिए सूर्यदेव भगवान से जुड़ी प्रेरणादायक कथा।
एक ब्राह्मण था जो सूर्य भगवान का परम भक्त था। वह प्रतिदिन स्नान कर सूर्यदेव की
पूजा करता और कथा कहता परंतु कमाई के नाम पर कुछ नहीं करता था। उसकी पत्नी बार-बार
उसे धन अर्जन के लिए प्रेरित करती परंतु जब भी वह कहीं जाता तो लोग उसका उपहास
उड़ाते। सबके ताने सुनकर वह ब्राह्मण बहुत दुखी हुआ। एक
दिन वह भोर में स्नान कर पूजा की सामग्री लेकर जंगल चला गया औ…