8. आधारिक संरचना (Infrastructur)
लघु उत्तरीय प्रश्न प्रश्न :- आधारित संरचना की व्याख्या कीजिए। उत्तर :- आधारित संरचना से
अभिप्राय उन सुविधाओं, क्रियाओं तथा सेवाओं से है जो अन्य क्षेत्रों के संचालन तथा
विकास में सहायक होती हैं। ये समाज के दैनिक जीवन में भी सहायक होती हैं। इन
सेवाओं में सड़क, रेल, बन्दरगाह, हवाई अड्डे, बाँध, बिजली-घर, तेल व गैस पाइप
लाइन, दूरसंचार सुविधाएँ, शिक्षण संस्थान, अस्पताल के स्वास्थ्य व्यवस्था, सफाई,
पेयजल और बैंक व अन्य वित्तीय संस्थाएँ तथा मुद्रा प्रणाली सम्मिलित हैं। प्रश्न :- आधारित संरचना को विभाजित करने वाले दो वर्गों की व्याख्या कीजिए।
दोनों एक-दूसरे पर कैसे निर्भर हैं? उत्तर :- आधारित
संरचना निम्न दो प्रकार की होती है 1. सामाजिक आधारित संरचना :- सामाजिक आधारित संरचना से अभिप्राय
सामाजिक परिवर्तन जैसे स्कूल, कॉलेज, अस्पताल, नर्सिंग होम; के मूल तत्त्वों से है
जो किसी देश के सामाजिक विकास की प्रक्रिया के लिए आधारशिला का कार्य करते हैं। इस
प्रकार की संरचना आदमी की कुशलता एवं उत्पादकता को बढ़ाती है। शिक्षा, स्वास्थ्य एवं
आवास मुख्य रूप से सामाजिक आधारित संरचना के भाग हैं। ये अप्रत्यक्ष रूप से आर…