JPSC_National_Income(राष्ट्रीय आय)

JPSC_National_Income(राष्ट्रीय आय)
राष्ट्रीय आय : राष्ट्रीय आय की मौलिक संकल्पनाएँ और इसकी  गणना की विधियाँ, उदाहरण के लिए जी.डी.पी.,जी.एन.पी.,एन.डी.पी.,जी.एस.डी.पी.,एन.एस.डी.पी., डी.पी.पी., नियत और चालू मूल्य, लागत मूल्य आदि पर । (Concept, Controlling Inflation: Monetary, Fiscal and Direct Measurements) सम्पूर्ण नोस्ट्स को डाउनलोड करें  अर्थ एवं परिभाषाएं राष्ट्रीय आय किसी देश की प्रगति का सूचक है। राष्ट्रीय आय से आशय किसी देश में एक वर्ष की अवधि में उत्पादित होने वाली समस्त वस्तुओं एवं सेवाओं के मौद्रिक मूल्य के जोड़ से है जिसे ह्रास को घटाकर एवं विदेशी लाभ को जोड़कर निकाला जाता है। वास्तव में, राष्ट्रीय आय एक दिए हुए समय में किसी अर्थव्यवस्था की उत्पादन शक्ति को मापती है। राष्ट्रीय आय के सम्बन्ध में अर्थशास्त्रियों के मत भिन्न-भिन्न हैं। राष्ट्रीय आय की परिभाषाएं विभिन्न विद्वानों ने विभिन्न प्रकार से दी है जो निम्नलिखित हैं: प्रो. अल्फ्रेड मार्शल के अनुसार, "देश के प्राकृतिक साधनों पर श्रम और पूँजी द्वारा कार्य करने पर प्रतिवर्ष विभिन्न भौतिक एवं अभौतिक वस्तुओं और सेवाओं का जो उत्पादन होता है उन सभी के शुद्ध योग को …