JPSC_Poverty and Unemployment in Jharkhand(झारखंड में गरीबी और बेरोजगारी)

Poverty and Unemployment in Jharkhand(झारखंड में गरीबी और बेरोजगारी)
(खाद्य सुरक्षा, कुपोषण, शिक्षा और स्वास्थ्य सूचकांक, मुख्य पहले, कृषि और ग्रामीण विकास के मुद्दे, प्रमुख कार्यक्रम और योजनाएँ ) गरीबी की स्थिति राज्य में गरीबी की स्थिति का अंदाजा इस बाद से लगाया जा सकता है वर्तमान में लगभग एक-तिहाई लोग गरीबी के नीचे रहने को महबूर है। वर्ष 2011-12 में रंगराजन समिति के अनुसार झारखंड की कुल निर्धनता अनुपात का प्रतिशत 42.4 थी। सर्वाधिक गरीबी के पांच राज्यों में झारखंड का स्थान पांचवां है। रंगराजन विशेषज्ञ समूह (2014) विधि पर आधारित झारखंड राज्य की निर्धनता अनुपात तथा निर्धनों की संख्या (लाख में) ग्रामीण शहरी कुल निर्धनता अनुपात % में 45.9 31.3 42.4 निर्धनता रेखा से नीचे की जनसंख्या अनुपात % में 117.0 25.5 142.5 राज्य में जिलावार प्रतिशत की गणना यह प्रकट करती है कि सर्वाधिक गरीबी चतरा जिले (79.85%) है और सबसे कम धनबाद जिले में है। केवल लोहरदगा और बोकारो को छोड़कर राज्य के प्रत्येक जिलों में आधे लोग गरीबी रेखा से नीचे हैं। यह संख्या व्यक्तियों की नहीं परिवारों की है। झारखंड मानव विकास सूचकांक : मानव विकास सूचकांक किसी भी देश/राज्य/जिले में निवास कर रही जनसंख्या के व…