Model Question विषय- हिंदी (ऐच्छिक),सेट-1 झारखण्ड
शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद राँची (झारखण्ड) द्वितीय
सावधिक परीक्षा (2021-2022) प्रतिदर्श
प्रश्न पत्र सेट- 01 कक्षा -12 विषय - हिंदी ( ऐच्छिक ) समय - 1 घंटा 30 मिनट पूर्णांक - 40 सामान्य
निर्देश: »
परीक्षार्थी यथासंभव अपनी ही भाषा-शैली में उत्तर दें। »
इस प्रश्न-पत्र के खंड हैं। सभी खंड के प्रश्नों का उत्तर देना अनिवार्य है। »
सभी प्रश्न के लिए निर्धारित अंक उसके सामने उपांत में अंकित है। »
प्रश्नों के उत्तर उसके साथ दिए निर्देशों के आलोक में ही लिखें । खंड
- 'क' (अपठित बोध) 01. निम्नलिखित गद्यांश को पढ़कर पूछे गये प्रश्नों के उत्तर लिखिए-
02+02+02= 06 वृद्धावस्था का सच्चा आनंद है, आत्म संतोष। जिन्हें भविष्य की चिंता है
वे वृद्ध नहीं हैं, वे तरुण ही हैं, क्योंकि उन्हें कर्म की चिंता है। जो कर्मशील होते
हैं उन्हें सदा आत्म संतोष मिलता है। उदाहरण के लिए जो देश के भविष्य निर्माण के लिए
चिंतित होते हैं उन्हें अपना कार्य समाप्त करके ही आत्म सुख मिलता है। जवाहरलाल नेहरू
और गाँधी जी तरुण भारत के तरुण नेता थे। उनमें अदम्य साहस, स्फूर्ति एवं उत्साह था।
वृद्धावस्था उनके शरीर को जीर्ण कर सकती…