Project PARAKH Class-XIIth Geography Model Set-2 Questions-cum-Answer Booklet (2024-25)

Project PARAKH Class-XIIth Geography Model Set-2 Questions-cum-Answer Booklet (2024-25)

 Project PARAKH Class-XIIth Geography Model Set-2 Questions-cum-Answer Booklet (2024-25)

प्रोजेक्ट परख (तैयारी उड़ान की)

MODEL SET-2 CLASS-XII th

SUBJECT-GEOGRAPHY

बहुविकल्पीय प्रश्न (1X25=25)

Section - A

1. सम्भववाद शब्द का प्रयोग किस विद्वान ने किया ?

(A) प्लाश

(B) फेब्रे

(C) हम्बोल्ट

(D) रिटर

2. भारत के किस राज्य में जनसंख्या घनत्व अधिक पाया जाता है ?

(A) महाराष्ट्र

(B) बिहार

(C) प० बंगाल

(D) केरल

3. निम्न राज्यों में सबसे अधिक साक्षरता दर किसका है?

(A) बिहार

(B) मिजोरम

(C) गोवा

(D) नागालैण्ड

4. क्षमता उपागम किस विद्वान द्वारा किया गया ?

(A) महबुबउल हक

(B) अमर्त्य सेन

(C) विपसेन

(D) स्टाम्प

5. निम्न में से प्राथमिक क्रिया के अंतर्गत किसे रखा जाता है?

(A) खनन

(B) व्यापार

(C) परिवहन

(D) संचार

6. भारत का पिट्सवर्ग किसे कहा जाताहै ?

(A) बोकारो

(B) जमशेदपुर

(C) अहमदाबाद

(D) धनबाद

7. चतुर्थ क्रियाकलाप के अंतर्गत कौन से घटक आते हैं?

(A) कृषि एवं खनन

(B) उद्योग एवं विनिर्माण

(C) शिक्षा, सूचना

(D) व्यापार एवं वाणीज्य

8. किस देश में रेलमार्ग के जाल का सघनतम घनत्व पाया जाता है ?

(A) ब्राजिल

(B) कनाडा

(C) U.S.A

(D) रूस

9. सार्क देशों में शामिल नहीं है ?

(A) भारत

(B) पाकिस्तान

(C) मालदीव

(D) अफगानीस्तान

10. नदी के सहारे बसा गाँव किस प्रतिरूप का होगा?

(A) आपताकार

(B) वृत्ताकार

(C) अरीय

(D) रेखीय

11. किस महाद्वीप का जनसंख्या वृद्धी सबसे कम है ?

(A) एशिया

(B) यूरोप

(C) अफ्रीका

(D) अस्ट्रेलिया

12. भारत के स्त्रियों में सर्वाधिक प्रवास किस कारण से होता है ?

(A) रोजगार

(B) शिक्षा

(C) व्यापार

(D) विवाह

13. किसी झील के चारो ओर बसा गाँव किस प्रतिरूप में आयेगा?

(A) रेखीय

(B) वृत्ताकार

(C) नाभिकीय

(D) तारा

14. शुष्क कृषि में निम्न में से कौन सी फसल नहीं बोई जाती है?

(A) रागी

(B) ज्वार

(C) मूंगफली

(D) गन्ना

15. हिराकुण्ड बाँध किस प्रदेश में है ?

(A) उडिसा

(B) तमिलनाडू

(C) कर्नाटक

(D) महाराष्ट्र

16. बॉम्बे हाई क्यों प्रसिद्ध है ?

(A) खनिज तेल के लिए

(B) कोयले के लिए

(C) मैंगनिज के लिए

(D) ताम्बा उत्पादन के लिए

17. विजयनगर इस्पात संयत्र कहा स्थित है ?

(A) बोकारो

(B) भिलाई

(C) दुर्गापुर

(D) हॉसपेट

18. प्रादेशिक नियोजन का सम्बन्ध है ?

(A) आर्थिक व्यवस्था के विभिन्न क्षेत्रों का विकास

(B) परिवहन जाल तंत्र में क्षेत्रीय अंतर

(C) क्षेत्र विशेष के विकास का उपागम

(D) ग्रामिण क्षेत्रों का विकास

19. ट्रांस केनेडियन रेलमार्ग किस-किस स्थान को जोड़ती है?

(A) हैलिफैक्स-बैंकूवर

(B) बैकूवर -हैमिल्टन

(C) हैमिल्टन- टोरेन्टो

(D) मॉन्टरीयल-बैकूवर

20. हल्दीया पतन किस नदी के किनारे है?

(A) गंगा

(B) गोदावरी

(C) हुगली

(D) ब्रह्मपुत्र

21. सिंचित क्षेत्रों में मृदा निम्नकरण के मुख्य कारण है?

A) वायु अपरदन

(B) शिल्ट का जमाव

(C) अवनलीका अपरदन

(D) मृदा लवणता

22. कैगा नाभकीय उर्जा संयत्र कहाँ स्थित है?

(A) कर्नाटक

(B) U.P

(C) महाराष्ट्र

(D) गुजरात

23. बाबा बुधन की पहाड़ी किस खनिज के लिए जाना जाता है?

(A) थोरियाम

(B) लौह अयस्क

(C) सोना

(D) हीरा

24. यूरोप का सर्वाधिक जनसंख्या वाला देश कौन सा है?

(A) U.K

(B) जर्मनी

(C) फ्रांस

(D) स्पेन

25. लाल कॉलर कर्मियों का सम्बन्ध किस क्रियाकलाप से है?

(A) प्राथमिक

(B) द्वितीयक

(C) तृतीयक

(D) चतुर्थक

Section - B

अति लघु उत्तरीय प्रश्न किन्ही सात प्रश्नों के उत्तर दे (1X7-07)

26. नियतिवाद क्या है ?

Ans - प्रकृति सक्रीय एवं मानव निष्क्रीय अवस्था में पाया जाता है। इसी को नियतिवाद कहा जाता है।

27. अशोधित जन्म दर किसे कहते है ?

Ans - मध्य वर्ष में जीवित जन्मे बच्चो की संख्या को अशोधित जन्म दर कहते है, इसे प्रति हजार संख्या से तुलना किया जाता है।

28. समता से आप क्या समझते है।

Ans- क्षमता के अनुसार अधिकार प्राप्त करने के अवसर को समता कहा जाता है। इसमें सभी वर्गो को समान अहमियत दिया जाता है।

29. संग्रहण क्या है ?

Ans - प्राचीन काल में मानव अपने सुरक्षा, भोजन एवं वस्त्र को इकट्ठा किया करता था, जिसको संग्रहण की संज्ञा दी जाती है।

30. स्वच्छन्द उद्योग क्या है ?

Ans - ऐसा उद्योग जो न तो कच्चा माल और न ही स्थान विशेष पर निर्भर रहता है, इसमें कच्चे माल के रूप में दूसरे उद्योगों से बने बनाये हुए माल से एक अन्य वस्तु का निर्माण करता है। इसी को स्वच्छन्द उद्योग का संज्ञा प्रदान किया जाता है।

31. व्यापारिक केन्द्र किसे कहते है ?

Ans-वैसे स्थान जहाँ वस्तुओं एवं सेवाओं का आदान-प्रदान किया जाता हो व्यापारिक केन्द्र कहलाते है।

32. ब्रॉड गेज की दुरी कितनी होती है ?

Ans-1.676 मीटर

33. रबी फसल से आप क्या समझते है ?

Ans- ऐसे फसल जिनकी बुआई अक्टुबर-नवम्बर में किया जाता है तथा उस फसल की कटाई मार्च-अप्रैल में किया जाता है, रबी फसल कहते हैं।

34. ONGC का पुरा नाम लिखे ?

Ans- OIL AND NATURAL GAS CORPORATION

Section - C

लघु उत्तरीय प्रश्न : किन्ही 6 प्रश्नों के उत्तर दे (3X6-18)

35 भारत में खनिजों की तीन प्रमुख विस्तृत पट्टीयों का वर्णन किजिए ?

Ans-भारत में खनिजों की तीन प्रमुख विस्तृत पट्टीया निम्न हैं -

1. उत्तरी-पूर्वी पठारी क्षेत्र- यह भारत के सबसे समृद्ध खनीज पट्टी है। इसमें झारखण्ड, छत्तीसगढ़ औ ओडिशा जैसे राज्य शामिल है। इन क्षेत्रों में मिलने वाले खनिजों में लौह अयस्क, मैंगनीज, अभ्रक, बाक्साईट, चूना पत्थर, डोलामाइट, ताँबा, थोरियम, यूरेनियम आदि है।

2. दक्षिण-पश्चिमी पठारी क्षेत्र- यह पेटी खम्भात की खाडी से लेकर अरावली की श्रेणियों तक फैली हुई है। इनमें कर्नाटक, गोवा और आन्ध्रप्रदेश राज्य भी शामिल है। इस क्षेत्र के प्रमुख खनिजों में लौह अयस्क, मैंगनीज, और ब्रयेमियम, चाँदी, शीशा, जस्ता, ताँबा, पेट्रोलियम आदि है।

3. उत्तर-पश्चिमी क्षेत्र- इसमें राजस्थान और गुजरात राज्य के अलावा पश्चिमी हिमालय का क्षेत्र शामिल है। इस क्षेत्र में जिप्सम, नमक और खार राख जैसे खनिज पाये जाते है।

36 भारत में सूती वस्त्र उद्योग को क्या समस्या है ?

Ans- भारत में सूति वस्त्र उद्योग कि निम्न समस्या है :-

(i) उन्नत किस्म के कपास की कमी- भारत में मध्यम एवं छोटी रेशे वाली कपास का उत्पादन किया जाता है, जिस कारण इन रेशो से बनी वस्त्र का विश्व बाजार में कम है।

(ii) तकनीक का अभाव - भारत जैसे देश में नवीनतम पिढी को मशीनों का अभाव है।

(iii) पूंजी का अभाव - भारत जैसे देश में सूति वस्त्र उद्योग में पूंजी का निवेश कम होता जा रहा है।

(iv) उच्च कौशल श्रमिक की कमी- भारत में उच्च कौशल श्रमीक की कमी पाई जाती है। क्योंकि जो श्रमिक उच्च कौशल के होते ह वे अन्य देशो में काम करने जाते है, पैसों की लालच में।

37 भारत में विकास को प्रादेशिक विषमताओं को प्रमुख विशेषताओं का विवरण लिखें ?

Ans- भारत के विकास में स्पष्ट प्रादेशिक भिन्नता दिखाई देती है, जिनमें से कुछ निम्न है :-

(i) भारत के आंतरिक प्रदेश पटीया प्रदेश को तुलना में कम विकशित हुआ है।

(ii) देश के व्यापारिक कृषि प्रधान प्रदेशों में विकास का स्तर जीवन निर्वाह कृषि क्षेत्रों की तुलना में कहीं अधिक है।

(iii) देश के जनजातीय प्रधान प्रदेशों में विकास आज भी निम्न है।

38 यातायात तथा संचार के साधन किसी देश को जीवन रेखा क्यों कहे जाते हैं ?

Ans - यातायात तथा संचार के साधन किसी देश तथा वहा के अर्थव्यवस्था को जीवन रेखा कहे जाने के निम्न कारण है :-

(i) पूरे देश को जोड़ने का काम करती है। जिसके सहारे वस्तु एवं संसाधन का प्रवाह देश के हर कोने में होता रहता है।

(ii) उद्योगों में कच्चे माल को खनन क्षेत्र से उद्योग तक एवं तैयार माल को बाजारों तक परिवहन एवं संचार के माध्यम से किया जाता है।

(iii) परिवहन एवं संचार किसी देश के आर्थिक, सामाजिक एवं राजनैतिक क्षेत्रों में गति प्रदान करता है।

39. पतन और पोताश्रय में अंतर बतायें ?

Ans - किसी जलमार्ग पर अवस्थित वह स्थान जहाँ व्यापारिक माल चढ़ाने व उतारने के लिए जलयान ठहर सकते है, पतन कहे जाते है। जबकी पोताश्रय ऐसा सागरीय जलक्षेत्र होता है, जहाँ जलयान के ठहरने के लिए लंगर डाले जाते हैं तथा जलयानों को सागरीय तुफानों से सुरक्षा प्रदान की जाती है। साथ ही इनमें जलयानों की मरमत्त ईंधन भरने गोदाम माल वितरण की सुविधा होती है।

40. भारत में गंदी बस्ती की समस्याओं का वर्णन करें ?

Ans- भारत में गंदी वस्तियों की प्रमुख समस्याओं का विवरण निम्न है :-

(i) अवैध भूमि पर कब्जा किये हुए रहते है।

(ii) साफ-सफई एवं सार्वजनीक सेवाओं की कमी देखी जाती है।

(iii) इन क्षेत्रों में भीड़-भाड़ अधिक देखी जाती है।

(iv) बाल श्रम एवं बाल अपराध जैसे समस्या देखी जाती है।

(v) यहाँ सामाजिक नैतिकता का अभाव देखा जाता है।

41. नव निश्चयवाद से आप क्या समझते हैं ?

Ans - इस विचारधारा के प्रवर्त्तक ग्रीफीय टेलर है, नव निश्चयवाद, नियतीवाद एवं सम्भववाद के बिच की विचारधारा है, इसे रूको और जगो संकल्पना के नाम से भी जाना जाता है। यह पर्यावरण को नुकसान पहुंचाये बगैर समस्या को सुलझाने पर बल देता है। इस विचारधारा के अनुसार मनुष्य न तो प्रकृति का दास है और न ही मनुष्य पुरी तरह स्वतंत्र भी नहीं है। इसके अनुसार मानव प्रकृति में विकास के लिए एक सीमा तक ही जा सकता है और अंततः प्रकृति के साथ उसे समझौता करना पड़ता है।

42. मानव विकास के उपागम का उल्लेख किजीए ?

Ans- इसके चार उपागम है :-

(i) क्षमता उपागम- अमर्त्य सेन द्वारा महत्वपूर्ण स्थान दिया गया। इसमें संसाधनों तक मनुष्य के पहुंच की बात की गई।

(ii) आधारभूत आवश्यकता उपागम- न्यूनतम आधारभूत आवश्यकताओं जैसे-भोजन, स्वास्थ्य, शिक्षा, जलापूर्ती तथा आवास की आवश्यकता पर विशेष बल दिया गया।

(iii) आय उपागम- इस उपागम को मानव विकास का सबसे प्राचीन उपागम माना जाता है, जो मानव विकास आय से संबंध रखता है, इस उपागम में यह माना जाता है कि यदी किसी व्यक्ति की आय अधिक है तो उसका विकास उच्च होगा।

(iv) कल्याण उपागम- इस उपागम के तहत् मानव कल्याणकारी कार्यों जैसे-शिक्षा, स्वास्थ्य, सामाजिक सुरक्षा और सुक्ष्म साधनों पर अधिक खर्च।

Section - D

दीर्घ उत्तरीय प्रश्न किन्ही चार प्रश्नों के उत्तर दे (5X4-20)

43. चलवाशी पशुचारण और वाणिज्य पशुधन पालन में अंतर किजिए ?

Ans - चलवासी पशुचारण एवक वाणिज्यिक पशुधन पालन में निम्न अंतर है:-

चलवासी पशुचारण

वाणिज्यिक पशुपालन

(i) चलवासी पशुचारण में चारागाह प्राकृतिक रूप में पाये जाते हैं।

(i) वाणिज्यिक पशुपालन में चारागाह एक स्थाई घास के मैदान के रूप में पाया जाता है।

(ii) चलवासी पशुचारण का मुख्य उद्देश्य स्व निर्वाक है।

(ii) वाणिज्यिक पशुपालन का मुख्य उद्देश्य अधिक लाभ अर्जित करता है।

(iii) यह मुख्य रूप से कम जनसंख्या वाले क्षेत्रों तक सीमित है। जहाँ अधिक भूमि उपलब्ध है।

(iii) यह कम जनसंख्या वाले क्षेत्रों में किया जाता है। जहां दुधारू पशुफॉर्म अधिक क्षेत्रों में फैले होते हैं।

(iv) यह पशुचारण मध्य एशिया, अफ्रीका तथा द० पश्चिम एशिया के अर्द्ध शुष्क तथा शुष्क क्षेत्रों में किया जाता है।

(iv) वाणिज्यिक पशुधन शीतोष्ण तथा उष्ण- कटिबन्यिय क्षेत्रों में किया जाता है।

(v) खिगरिज मासिया फुलानी, बेडोइन्स प्रमुख चलवासी पशुचारण करने वाली जनजातियाँ है।

(v) अस्ट्रेलिया, न्यूजीलैण्ड तथा अर्जेन्टीना में व्यापारी लोगों के द्वारा पाला जाता है।

44. आधुनिक आर्थिक विकास में सेवा सेक्टर की सार्थकता और वृद्धी की चर्चा किजिए ?

Ans- सेवा सेक्टर व्यापार परिवहन, संचार और निम्न व उच्च स्तरीय सेवाओं से सम्बन्धित गतिविधियों को शामिल करता है। इन गतिविधियों को तृतीयक और चतुर्थक क्रियाकलापों के अंतर्गत रखा जाता है। सेवाएँ वास्तव में वे है जिनमें वस्तुओं का उत्पादन प्रत्यक्ष रूप से नहीं होता है। इस प्रकार सेवा क्षेत्र की महत्ता को दिखाने के लिए प्रमुख घटको को बतान होगा :-

(i) वाणिज्यिक सेवाएँ- किसी देश को वाणिज्यिक सेवाओं में हो रही वृद्धि उस देश की आर्थिक विकास के स्तर को बताता है।

(ii) परिवहन सेवाएँ- किसी व्याक्ति या वस्तु का एक स्थान से दुसरे स्थान पर लाना ले जाना परिवहन के रूप में जाना जाता है, वर्त्तमान समय में आर्थिक गतिविधियाँ परिवहन पर ही निर्भर करती है तथा विभिन्न लोगों को रोजगार उपलब्ध कराता है।

(iii) संचार सेवाएँ- संचार वस्तुओं के विभिन्न माध्यमों जैसे डाक, मोबाईल, दुरभाष, रेडियो, टेलीविजन, उपग्रह संचार, इंटरनेट संचार, समाचार पत्र की विकसीत अवस्था एवं उपलब्धता किसी देश के आर्थिक विकास का सूचक होता है।

(iv) उच्च स्तरीय सेवाएँ- सूचना प्राद्योगिकी, शोध, प्रबन्ध, प्रशासन, नियोजन आदि उच्च आर्थिक विकास वाले देशों की पहचान है।

45. अंतरराष्ट्रीय व्यापार कैसे लाभ पहुंचाते है ?

Ans - अंतराष्ट्रीय व्यापार निम्नलिखित लाभ पहुंचाते हैं :-

(i) प्राचीन समय से ही अंतराष्ट्रीय व्यापार देशों के बिच वस्तु एवं सेवाओं की लेन-देन का माध्यम बना।

(ii) अंतराष्ट्रीय व्यापार के कारण वैश्वीकरण को बढ़ावा मिला।

(iii) अंतराष्ट्रीय व्यापार के कारण विभिन्न संस्कृतियों का प्रसार हो रहा है।

(iv) अंतराष्ट्रीय व्यापार के माध्यम से तकनीकों का हस्तान्तरण एक देश से दुसरे देशों में हो रहा है।

(v) अतंराष्ट्रीय व्यापार विभिन्न देशों के बीच संतुलन स्थापित करने का प्रयास करता है।

(vi) अंतराष्ट्रीय व्यापार के माध्यम से विदेश निती को एक विशेष स्थान दिया जाने लगा।

46. विश्व ग्रामिण बस्तियों की स्थिति को प्रभावित करने वाले किन्ही पाँच कारकों को स्पष्ट किजिए?

विश्व में ग्रामीण बस्तियों की स्थिति को प्रभावित करने वाले पाँच कारक निम्न लिखित है :-

(i) जल आपूर्ति- जल मानव जीवन के लिए अनिवार्य है और बस्तियाँ, नदी, झीलों, झरनों जैसे जल के स्त्रोतों के निकट ही स्थापित की जाती है। ताकि इनसे बस्ती के निवासी को जल सुगमता से मिल पाये। इन जलाशयों से पीने, नहाने, खाना बनाने, सिचाई आदी के लिए जल का प्रगोग किया जाता है।

(ii) भूमि- बस्तियाँ बसाने के लिए लोग उपजाऊ भूमि को प्राथमिकता देते हैं। क्योंकि उपजाऊ भूमि कृषि को बढ़ावा देती है। ताकि इनसे बस्ती के निवाशियों को भोजन मिल सके। प्राचीन काल से ही देखा जाता है की राभी बस्तियाँ नदी घाटी की उपजाऊ भूमि पर स्थपीत की गई थी। जैसे नदी घाटी के निम्न भाग एवं तटतर्ती मार्ग में

(iii) गृह निर्माण सामग्री- गृह निर्माण के लिए सामान्यतः स्थानीय रूप से मिलने वाली सामग्रियों का प्रयोग किया जाता है। जैसे-पत्थर, लकड़ी, मिट्टी आदि वन क्षेत्रों में लकड़ी अधिक मिलने के कारण वहां लकड़ियों से घर निर्माण किया जाता है। तथा ध्रुवीय क्षेत्रों में बर्फ का ही घर बनाया जाता है। जैसे-एस्कीमों द्वारा इग्लू का निर्माण।

(iv) सुरक्षा- बस्ति का निर्माण करते समय सुरक्षा का विशेष ध्यान रखा जाता है और बस्तियाँ सुरक्षित स्थान पर बनाया जाता है।

(v) नियोजित बस्तियाँ- इन बस्तियों का निर्माण नियोजित ढंग से सरकार द्वारा किया जाता है। इन बस्तियों में निवाशियों के आवास जल तथा अन्य सुविधाएँ उपलब्ध करा दी जाती है।

47. भारत की दो प्रमुख पेय फसलों के नाम लिखे। प्रत्येक फसल के भौगोलिक दशाओं का वर्णन करेंः

Ans - चाय और कॉफी दो महत्वपूर्ण पेय फसल है :-

(1) चाय के लिए महत्वपूर्ण भौगोलिक दशाएँ :-

• चाय की फसल को पूरे वर्ष पाला रहित, नम और गर्म जलवायु की आवश्यकता होती है।

• वर्ष भर समान रूप से वितरीत लगातार वर्षा ।

• 22-25°C तापमान की आवश्यकता।

• उच्च आद्रता की आवश्यकता।

(2) कॉफी- कॉफी भारत की एक महत्वपूर्ण पेय फसल है, जिसकी प्रथम बार खेती बाबाबुधन की पहाड़ी में की गई थी। कॉफी उत्पादन के लिए भौगोलिक दशा इस प्रकार होना चाहिए :-

• उष्ण कटिबन्धिय आर्द्र जलवायु।

• तापमान 15-30°Cतक ।

• वर्षा 150-250 CMतक ।

• मिट्टी एवं धरातल-पहाड़ी या पठारी ढलुआ भूमि उपजाऊ दोमट मृदा।

48. मानचित्र में दर्शाये :-

(A) जापान

(B) जर्मनी

(C) भूमध्य सागर

(D) मेडागास्कर

(E) क्यूबा ।

Project PARAKH Class-XIIth Geography Model Set-1 Questions-cum-Answer Booklet (2024-25)


Model Question Solution 


































Post a Comment

Hello Friends Please Post Kesi Lagi Jarur Bataye or Share Jurur Kare