12th Geography Model Set-2 2022-23

12th Geography Model Set-2 2022-23

Geography Model Set-2 (2022-23)

समय: 3 घंटे + 15 मिनट      पूर्णांक : 70


खण्ड-अ (वस्तुनिष्ठ प्रश्न)

प्रश्न- संख्या 1 से 35 तक के प्रत्येक प्रश्न के साथ चार विकल्प दिये गये हैं, जिनमें से एक सही है। अपने द्वारा चुने गये सही विकल्प को OMR शीट पर चिह्नित करें। 35 x 1 = 35

1. निम्नलिखित में से कौन-सा क्षेत्र सघन जनसंख्या वाला है?

(1) दक्षिण-पूर्वी एशिया

(2) भूमध्यरेखीय प्रदेश

(3) ध्रुवीय प्रदेश

(4) मरुस्थलीय क्षेत्र

2. जनसंख्या वृद्धि दर सर्वाधिक है

(1) अफ्रीका में

(2) एशिया में

(3) उत्तरी अमेरिका में

(4) दक्षिण अमेरिका में

3. मानव विकास सूचकांक में विश्व के निम्नलिखित देशों में से किसकी कोटि उच्चतम है ?

(1) नॉर्वे

(2) ऑस्ट्रेलिया

(3) नीदरलैंड

(4) स्विट्जरलैंड

4. डॉ० महबूब-उल-हक मूल निवासी थे

(1) भारत

(2) पाकिस्तान

(3) अफगानिस्तान

(4) इराक

5. निम्नलिखित में से कौन-सी रोपण फसल नहीं है ?

(1) कॉफी

(2) गेहूँ

(3) गन्ना

(4) रबर

6. सहकारी कृषि अधिक सफल रही है

(1) रूस में

(2) डेनमार्क में

(3) नीदरलैंड में

(4) भारत में

(1) खेती

7. खट्टे रसदार फलों की कृषि सम्बन्धित है

(1) मिश्रित कृषि से

(2) सघन कृषि से

(3) भूमध्यसागरीय कृषि से

(4) रोपण कृषि से

8. निम्न में से किस अर्थव्यवस्था में उत्पादन का स्वामित्व व्यक्तिगत होता है?

(1) समाजवादी

(2) पूँजीवादी

(3) मिश्रित

(4) इनमें से कोई नहीं

9. निम्नलिखित में से कौन-सा उद्योग दूसरे उद्योगों के लिए कच्चा माल तैयार करता है?

(1) आधारभूत उद्योग

(2) कुटीर उद्योग

(3) स्वच्छंद उद्योग

(4) लघु उद्योग

10. निम्नांकित में कौन तृतीय आर्थिक क्रियाकलाप है?

(1) खेती

(2) व्यापार

(3) बुनाई

(4) आखेट

11. ट्रान्स महाद्वीपीय स्टुअर्ट महामार्ग जोड़ता है

(1) वैंकूवर को सेंट जॉन्स से

(2) चेंगडू को ल्हासा से

(3) एडमोन्टनको एनकोरेज से

(4) डार्विन को मेलबर्न से

12. पनामा नहर जोड़ती है

(1) प्रशान्त महासागर को हिन्द महासागर से

(2) कैरीबियन सागर को मैक्सिको की खाड़ी से

(3) प्रशान्त महासागर को अटलांटिक महासागर से

(4) अटलांटिक महासागर को हिन्द महासागर से

13. विश्व के प्रमुख समुद्री पत्तन निम्नलिखित में किस प्रकार के हैं?

(1) नौसेना पत्तन

(2) तेल पत्तन

(3) विस्तृत पत्तन

(4) औद्योगिक पत्तन

14. विश्व के प्रमुख समुद्री पत्तन निम्नलिखित में किस प्रकार के हैं?

(1) चिली

(2) ब्राजील

(3) पेरू

(4) वेनेजुएला

15. किसी झील के चारों ओर बसा अधिवास किस प्रतिरूप में आयेगा ?

(1) आयताकार

(2) अरीय

(3) वृत्ताकार

(4) तारा

16. भिलाई किस वर्ग का है?

(1) औद्योगिक नगर

(2) व्यापारिक नगर

(3) खनन नगर

(4) परिवहन नगर

17. यूरोपवासियों द्वारा अपने उपनिवेशों में किस प्रकार की कृषि का विकास किया गया था ?

(1) मिल्पा

(2) रोपण कृषि

(3) मिश्रित कृषि

(4) अंगूर की खेती

18. 2011 की जनगणना के अनुसार भारत के किस राज्य में नगरीय जनसंख्या का प्रतिशत सर्वाधित था ?

(1) तमिलनाडु

(2) गोवा

(3) महाराष्ट्र

(4) केरल

19. 2011 की जनगणना के अनुसार भारत का जनसंख्या घनत्व था

(1) 382 व्यक्ति / वर्ग किमी

(2) 282 व्यक्ति/वर्ग किमी

(3) 402 व्यक्ति/वर्ग किमी

(4) 328 व्यक्ति/वर्ग किमी

20. निम्नलिखित में से भारत में पुरुष प्रवास का प्रमुख कारण कौन-सा है ?

(1) विवाह

(2) शिक्षा

(3) काम और रोजगार है

(4) व्यवसाय

21. निम्नलिखित केन्द्र शासित प्रदेशों में किसकी साक्षरता दर उच्चतम है?

(1) चंडीगढ़

(2) अंडमान और निकोबार

(3) दमन और दीव

(4) लक्षद्वीप

22. निम्नलिखित राज्यों में किसका 0.6 आयु वर्ग में लिंगानुपात निम्नवत है?

(1) हरियाणा

(2) गुजरात

(3) पंजाब

(4) हिमाचल प्रदेश

23. निम्नलिखित में से कौन-सा नगर नदी के तट पर अवस्थित नहीं है?

(1) आगरा

(2) कोलकाता

(3) पटना

(4) भोपाल

24. सिंचित क्षेत्रों में मृदा निम्नीकरण का मुख्य कारण है

(1) वायु अपरदन

(2) अवलानिक अपरदन

(3) सिल्ट का जमाव

(4) मृदा लवणता

25. निम्नलिखित में कौन-सी खाद्य फसल है ?

(1) गन्ना

(2) कॉफी

(3) मक्का

(4) चुकन्दर

26. निम्नलिखित में कौन-सा भू-उपयोग संवर्ग नहीं है ?

(1) परती भूमि

(2) निवल बायो क्षेत्र

(3) सीमांत भूमि

(4) कृषि योग्य व्यथ भूमि

27. उदयपुर किस राज्य में स्थित है ?

(1) गुजरात में

(2) पंजाब में

(3) हरियाणा में

(4) राजस्थान में

28. निम्नलिखित राज्यों में से किसमें प्रमुख तेल क्षेत्र स्थित हैं ?

(1) राजस्थान

(2) असम

(3) बिहार

(4) तमिलनाडु

29. निम्नलिखित में कौन औद्योगिक अवस्थापना का प्रमुख कारक नहीं है ?

(1) बाजार

(2) पूँजी

(3) जनसंख्या घनत्व

(4) ऊर्जा

30. आई० टी० डी० पी० है

(1) समन्वित पर्यटन विकास प्रोग्राम

(2) समन्वित जनजातीय विकास प्रोग्राम

(3) समन्वित यात्रा विकास प्रोग्राम

(4) समन्वित परिवहन विकास प्रोग्राम

31. निम्नलिखित में कौन-सा भारत का सबसे लम्बा राष्ट्रीय महामार्ग है?

(1) एन०एच० 8

(2) एन०एच० 44

(3) एन०एच० 6

(4) इनमें से कोई नहीं

32. दो देशों के मध्य व्यापार कहलाता है।

(1) अंतर्देशीय व्यापार

(2) बाह्य व्यापार

(3) स्थानीय व्यापार

(4) अंतर्राष्ट्रीय व्यापार

33. निम्नलिखित रोगों में से कौन-सा जलजन्य है ?

(1) श्वसन संक्रमण

(2) नेत्रश्लेष्मलाशोथ

(3) अतिसार

(4) श्वासनलीशोथ

34. सलेम इस्पात उद्योग है

(1) तमिलनाडु में

(2) कर्नाटक में

(3) आन्ध्र प्रदेश में

(4) महाराष्ट्र में

35. निम्नलिखित में से सर्वाधिक प्रदूषित नदी कौन-सी है ?

(1) सतलज

(2) गोदावरी

(3) ब्रह्मपुत्र

(4) यमुना


खण्ड-ब (विषयनिष्ठ प्रश्न)

खण्ड-क (अतिलघु उत्तरीय प्रश्न)

किन्हीं पाँच प्रश्नों के उत्तर दीजिए। 1 × 5 = 5

1. विश्व जनसंख्या वितरण और घनत्व को प्रभावित करने वाले कोई दो आर्थिक कारक लिखिए।

उत्तर- (i) खनिज (ii) औद्योगीकरण।

2. विश्व स्तर पर भोजन संग्रहण का अधिक महत्त्व क्यों नहीं है ?

उत्तर- क्योंकि इन क्रियाओं के द्वारा प्राप्त उत्पाद विश्व बाजार में प्रतिस्पर्धा नहीं कर सकते हैं।

3. छोटे एवं बड़े पैमाने के उद्योगों में एक अंतर लिखिए।

उत्तर- छोटे पैमाने के उद्योगों में कम मात्रा में पूँजी का निवेश होता है जबकि बड़े पैमाने के उद्योगों में अधिक मात्रा में पूँजी का निवेश होता है।

4. समकाल रेखाओं से क्या आशय है ?

उत्तर - मानचित्र पर समान समय में पहुँचने वाले स्थानों को मिलाने वाली रेखाओं को समकाल रेखाएँ कहा जाता है।

5. भारत में प्रवास के मुख्य प्रवाहों के नाम लिखें।

उत्तर- भारत में प्रवास के मुख्य चार प्रवाह अग्रलिखित हैं- (i) गाँव से गाँव प्रवास, (ii) गाँव से नगर प्रवास, (iii) नगर से नगर प्रवास और (iv) नगर से गाँव प्रवास 

6. सार्वजनिक क्षेत्र के उद्योग क्या हैं?

उत्तर- वैसे उद्योग जिनके उत्पादन तथा व्यापार पर सरकार या किसी सरकारी संगठन का स्वामित्व एवं नियंत्रण होता है, सार्वजनिक क्षेत्र के उद्योग कहे जाते है। इनमें लगी पूँजी भी सरकारी होती है, जैसे- एक एम. टी., भारत हैवी इलेक्ट्रिक लिमिटेड आदि।

7. मेट्रो रेलवे क्या है ?

उत्तर- मेट्रो रेलवे जमीन के अंदर कोलकाता एवं नई दिल्ली जैसे महानगरों प्रदूषण मुक्त, अत्याधुनिक, स्वचालित गाड़ी नियंत्रण प्रणाली एवं यात्री नियंत्रण में प्रणाली से लैस होकर विद्युतचालित रेलगाड़ियों का परिचालन है। कोलकाता में मेट्रो मार्ग अधिकतर भूमिगत सुरंग के रूप में है जबकि दिल्ली में यह भूमि के ऊपर चलती है।


खण्ड ख (लघु उत्तरीय प्रश्न)

किन्हीं पाँच प्रश्नों के उत्तर दीजिए। 3x5=15

8. प्रवास क्या है? अंतः एवं अंतरराष्ट्रीय प्रवास के बीच अंतर करें।

उत्तर - जब कोई व्यक्ति या व्यक्तियों का समूह किसी कारण से अपने मूल, या जन्मस्थान को छोड़कर अन्यत्र स्थान पर स्थायी या अस्थायी और कानूनी रूप से बस जाता है तब इस क्रिया को प्रवास कहा जाता है। प्रवास के अंतर्गत जब यह क्रिया एक देश के अंदर होती है तब इसे अंतःप्रवास कहते हैं तथा एक देश को छोड़कर दूसरे देश में जाकर बस जाना अंतरराष्ट्रीय प्रवास कहलाता है।

9. विश्व जनसंख्या की आयु-संरचना संबंधी तीन मुख्य विशेषताओं का वर्णन करें।

उत्तर- विश्व जनसंख्या की आयु-संरचना संबंधी तीन मुख्य विशेषताएँ है-

(i) 15 वर्ष से कम आयु के शिशुओं की संख्या 36% है। यह विकसित देशों में 23% तथा विकासशील देशों में 40% है।

(ii) 15-60 वर्ष के आयु वर्ग की संख्या स्वभावतः अधिक होती है।

(iii) वृद्ध लोगों की संख्या अधिक होने का तात्पर्य होता है संबंधित क्षेत्र में बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं का उपलब्ध होना। परंतु इस आयु वर्ग में सामान्यतः महिलाओं का प्रतिशत पुरुषों की अपेक्षा अधिक होता है। 

10. लघु उद्योगों की तीन मुख्य विशेषताओं की विवेचना करें।

उत्तर - लघु उद्योगों की तीन मुख्य विशेषताएँ हैं-

(i) इन उद्योगों में आधुनिक मशीनों के उपयोग से स्थायी कर्मचारियों की मदद से उत्पादन किया जाता है।

(ii) विस्तृत बाजार होने के कारण इसमें रोजगार के अवसर अधिक होते हैं।

(iii) यह उद्योग प्रायः निजी स्वामित्व में होता है, परंतु इसमें एक यो दो विशेषज्ञों के अलावा शेष अर्द्धकुशल या अकुशल कर्मचारी होते हैं। 

11. वायु परिवहन की मुख्य विशेषताएँ क्या हैं?

उत्तर- वायु परिवहन, परिवहन का सीव्रतम साधन है जिसकी कुछ प्रमुख विशेषताएँ ये हैं-

(i) यह दूरस्थ स्थानों तक तीव्रतम गति से पहुँचानेवाला साधन है।

(ii) यह परिवहन का सर्वाधिक महँगा साधन है।

(iii) शीघ्र नाशवान, नाजुक तथा हलकी कीमती वस्तुओं का परिवहन इसके जरिए सुगम है।

(iv) आपदा के दौरान राहत सामग्री पहुँचानेवाला यह एकमात्र साधन है।

(v) दुर्गम पहाड़ी, पठारी, मरुस्थलीय, वनीय एवं समुद्री क्षेत्रों तक सेवा देनेवाला यह एकमात्र परिवहन साधन है।

12. जल प्रदूषण के विभिन्न कारण कौन-कौन से हैं?

उत्तर - जल प्रदूषण के कई कारण हैं। भारत में इसके प्रमुख कारण हैं-

(i) खेतों में प्रयुक्त रासायनिक उर्वरक, कीटनाशक एवं अन्य रसायन

(ii) साबुन या अपमार्जक का उपयोग

(iii) नगरीय अपशिष्ट तथा शौचालयों की कमी

(iv) मृत जीव-जंतुओं को नदियों में बहा देना

(v) मृदा अपरदन, भू-स्खलन इत्यादि का होना

13. किस स्थान को 'दक्षिण भारत का मैनचेस्टर' कहा जाता है? क्यों?

उत्तर- सूती वस्त्र उत्पादन में दक्षिणी राज्यों में तमिलनाडु का स्थान सर्वोपरि है। इस राज्य के कुल सूती वस्त्र की मिलों में से लगभग 81 मिलें सिर्फ कोयंबटूर में हैं। यहाँ सूती वस्त्र उद्योग की स्थापना के लिए सस्ती जलविद्युत शक्ति मेट्टूर डैम से, निकटवर्ती क्षेत्र से सस्ते कुशल कारीगर एवं कच्चे माल की सुविधाएँ प्राप्त हैं। यही नहीं, दक्षिण भारत का अधिकांश उत्पादन इसी स्थान से प्राप्त होता है इसलिए कोयंबटूर को 'दक्षिण भारत का मैनचेस्टर' कहा जाता है।

14. प्राकृतिक गैस एवं वायोगैस के बीच अंतर करें।

उत्तर- प्राकृतिक गैस एवं बायोगैस ऊर्जा प्राप्ति के दो मुख्य स्रोत हैं। इनके बीच मुख्य अंतर हैं-

(i) प्राकृतिक गैस पेट्रोलियम के साथ तथा बिना खनिज तेल के भी पाया जाता है जबकि बायोगैस गोबर आदि जैवीय पदार्थों के सड़ने-गलने से बनाया जाता है।

(ii) प्राकृतिक गैस का उपयोग घरेलू एवं व्यावसायिक दृष्टि से परिवहन कार्यों में व्यापक स्तर पर किया जाने लगा है जबकि बायोगैस का उपयोग मुख्यतः घरेलू कार्यों तक सीमित है।

(iii) प्राकृतिक गैस ऊर्जा का पारंपरिक स्रोत है जबकि बायोगैस गैर-पारंपरिक ऊर्जा स्रोत है।


खण्ड-ग (दीर्घ उत्तरीय प्रश्न)

किन्हीं तीन प्रश्नों के उत्तर दीजिए। 5 × 3 = 15

15. प्राथमिक एवं द्वितीयक क्रियाकलापों के बीच अंतर स्पष्ट करें।

उत्तर - प्राथमिक क्रियाकलाप मूलतः जीविकोपार्जी होते हैं। इनसे आर्थिक समृद्धि और विकास की गति बहुत धीमी होती है। आर्थिक गतिविधियों का वह कार्य जिसका संबंध प्राकृतिक संसाधनों से प्रत्यक्षतः जुड़ा होता है, प्राथमिक क्रियाकलाप कहलाता है। इन क्रियाकलापों के द्वारा मुख्य रूप से खाद्य पदार्थ एवं कच्चे पदार्थों या मालों का उत्पादन होता है। इसके अंतर्गत कृषि कार्य, पशुचारण, मत्स्यन, खनन, आखेट एवं संग्रहण जैसे कार्य आते हैं। मानवीय क्रियाकलापों अथवा सभ्यता के विकास की यह पहली गतिविधि है, इसलिए इसे प्राथमिक क्रिया कहा जाता है।

द्वितीयक क्रियाकलापों में वैसी आर्थिक गतिविधियों को शामिल किया जाता है। जिसमें प्राथमिक क्रियाकलापों से प्राप्त वस्तुओं के रूप और गुण में परिवर्तन लाकर उन्हें तुलनात्मक रूप से और अधिक मूल्यवान एवं उपयोगी बनाया जाता है। इसके कारण आर्थिक विकास की गति तेज होती है। इसके अंतर्गत विभिन्न विनिर्माण एवं प्रसंस्करण उद्योग आते हैं।

विश्व स्तर पर नेपाल, रवांडा तथा नाईजर की 90% जनसंख्या आज भी प्राथमिक क्रियाकलापों में है जबकि अमेरिका, पश्चिमी यूरोप जैसे क्षेत्रों में 90-95% भाग गैर-प्राथमिक कार्यों में संलग्न है।

5000

16. अंतरराष्ट्रीय व्यापार में पनामा नहर के महत्त्व की विवेचना करें।

उत्तर- "प्रशांत महासागर का प्रवेश-द्वार" नाम से प्रसिद्ध पनामा नहर का निर्माण अटलांटिक एवं प्रशांत महासागर के तटीय देशों को जोड़ने के उद्देश्य से 1914 में किया गया। लगभग 80 किलोमीटर लंबे इस नहरमार्ग से प्रतिदिन लगभग 50 जहाज गुजरते हैं। पनामा की सरकार के नियंत्रणवाली इस नहर के अटलांटिक तट पर कोलोन तथा प्रशांत महासागर तट पर पनामा सिटी बंदरगाह स्थित हैं। इस नहरमार्ग में छह जलबंधक या दरवाजे बने हैं जो यहाँ से समुद्री जहाजों को पार करवाने में मदद करते हैं। इस नहरमार्ग के बन जाने के बाद अमेरिका के पूर्वी और पश्चिमी तटों के बीच की दूरी में लगभग 13,000 किलोमीटर की कमी आई है जिससे समय और लागत दोनों की बचत होती है। इस नहर के विकास से कैलीफोर्निया में सोने की खानों का ही विकास नहीं हुआ, वरन जल परिवहन के क्षेत्र इसने अभूतपूर्व योगदान दिया है। "लैंड डिवाइडेड, वर्ल्ड यूनाइटेड" के नारों से प्रसिद्ध इस नहरमार्ग के बन जाने से अमेरिका के दोनों तटों के मध्य के साथ-ही-साथ अंतरराष्ट्रीय व्यापार के संदर्भ में भी समय एवं ईधन की उल्लेखनीय बचत हुई है।

पनामा नहर बनने से सामुद्रिक दुर्घटनाओं में कमी आई है। आज प्रशांत महासागर से अटलांटिक महासागर की ओर तथा अटलांटिक से प्रशांत महासागर की ओर जानेवाले कुल यातायात का क्रमशः 44% एवं 56% हिस्सा इसी नहरमार्ग से होकर जाता है। यही नहीं, इस जलमार्ग के विकास से यूरोप के पश्चिमी क्षेत्र से जहाजों के लिए न्यूजीलैंड एवं ऑस्ट्रेलिया जाने का सबसे छोटा मार्ग विकसित हो गया है। इस तरह, पनामा नहरमार्ग पूर्वी एवं पश्चिमी गोलाद्धों के मध्य व्यापार में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। लगभग 150 मिलियन टन माल प्रतिवर्ष इस मार्ग से गुजरता है।

17. भारत में चाय- कृषि के उत्पादन एवं वितरण का वर्णन करें।

उत्तर - चाय एक प्रमुख रोपण कृषि तथा महत्त्वपूर्ण पेय है। चाय एक उष्ण कटिबंधीय पौधा है जिसकी खेती के लिए मॉनसूनी जलवायु, 21°C से 27°C तक तापमान, 150 cm ग्रीष्मकालीन वर्षा, ढालू भूमि, लोहा तथा फॉस्फोरस से युक्त गहरी दोमट मिट्टी तथा सस्ते मजदूर की जरूरत होती है। भारत के उत्तर-पूर्वी एवं दक्षिण पहाड़ी ढलानों पर ये सभी मिलती हैं। अतः, इसकी खेती इन्हीं भागों में की जाती है। इस दृष्टि से उत्तर-पूर्वी भारत की ब्रह्मपुत्र तथा सूरमा घाटी एवं सर्दिया क्षेत्र, पश्चिम उत्तराखंड एवं हिमाचल प्रदेश का पर्वतीय भाग तथा दक्षिण भारत का चाय उत्पादक क्षेत्र के नीलगिरि, अन्नामलय एवं कार्डमॅम पहाड़ी क्षेत्र महत्त्वपूर्ण हैं। झारखंड के छोटानागपुर पठार पर भी कहीं-कहीं इसकी खेती की जाती है।

1950-51 में चाय का उत्पादन देश में 2.8 लाख टन था जो बढ़ते हुए 2001 में 8 लाख टन हो गया। 2007-08 में इसका उत्पादन बढ़कर 9.87 लाख टन हो गया। भारत में विश्व के कुल चाय का 28% उत्पादन होता है। यह उत्पादन देश के लगभग 5 लाख हेक्टेयर बगान पर किया जाता है। देश में बगानों की संख्या लगभग 13 हजार है जिनसे प्रतिवर्ष लगभग 7,000 लाख किलोग्राम चाय उत्पन्न की जाती है। भारत संसार में चाय का अग्रणी उत्पादक देश है जहाँ की चाय संसार में सर्वश्रेष्ठ है। भारत लगभग 70 देशों को चाय का निर्यात करता है।

18. भारत में लौह-अयस्क के उत्पादन एवं वितरण का वर्णन करें।

उत्तर- भारतीय भूगर्भ सर्वेक्षण के अनुसार, भारत में लगभग 25,249 मिलियन टन लौह-अयस्क के भंडार हैं जो विश्व के कुल भंडार का एक-चौथाई भाग है। यहाँ का अयस्क सर्वोच्च कोटि का है जिसमें हेमाटाइट एवं मैग्नेटाइट प्रमुख हैं। 1951 में देश में लौह-अयस्क का उत्पादन मात्र 30 लाख टन था जो बढ़कर 2006-07 में 1,877 और 2007-08 में 2,132 लाख टन तक हो चला है।

भारत में लौह-अयस्क उत्पादन की दृष्टि से छत्तीसगढ़, गोवा, कर्नाटक, झारखंड, उड़ीसा प्रमुख राज्य है। छत्तीसगढ़ में इसके उत्पादन के लिए बस्तर का बैलाडिला एवं दुर्ग का डल्ली एवं राजहरा प्रसिद्ध हैं। बैलाडिला खान एशिया की सबसे बड़ी खान है। छत्तीसगढ़ से 19%, गोवा से 17%, कर्नाटक से 26%, झारखंड से 12% एवं उड़ीसा से 25% लौह-अयस्क का उत्पादन होता है।

गोवा का लौह-अयस्क उच्च कोटि का नहीं है। कर्नाटक में देश का सबसे बड़ा लौह-भंडार है। यहाँ बेल्लारी एवं चिकमंगलूर प्रमुख उत्पादक जिले हैं। बाबाबूदन पहाड़ी तथा कुद्रेमुख प्रमुख खनन केंद्र हैं। महाराष्ट्र के चंद्रपुर, भंडारा और रत्नागिरि जिले, आंध्र प्रदेश के करीमनगर, वारंगल, कर्नूल, कडप्पा तथा अनंतपुर जिले और तमिलनाडु राज्य के सलेम और नीलगिरि जिले लौह-अयस्क खनन के अन्य क्षेत्र हैं। झारखंड में उच्च कोटि का लौह-अयस्क मिलता है जहाँ गुआ, जामदा एवं नोआमुंडी प्रसिद्ध खनन केंद्र हैं। यहाँ की खानें उड़ीसा के खानों से जुड़ी हुई हैं। उड़ीसा में क्योंझर, मयूरभंज और सुंदरगढ़ जिले इस दृष्टि से महत्त्वपूर्ण हैं।

भारत से लौह-अयस्क का निर्यात जापान, बेल्जियम, जर्मनी, पोलैंड, हंगरी, इटली, श्रीलंका जैसे देशों को कोलकाता, पारादीप, विशाखापत्तनम, मंगलौर एवं मार्मगाओ बंदरगाह से किया जाता है।

19. भारत के निम्नलिखित चार सॉफ्टवेयर टेक्नोलॉजी पार्कों की अवस्थिति को अंकित करें-

(a) श्रीनगर

(b) गुवाहाटी

(c) गाँधीनगर

(d) तिरुवनंतपुरम।

उत्तर- 

12th Geography Model Set-2 2022-23

MVVI Objective Questions

प्रश्न 1. कालाहारी मरुस्थल में कौन-सी जनजाति निवास करती है ?

(a) बुशमैन

(b) माओरी

(c) पिग्मी

(d) इनमें से कोई नहीं

प्रश्न 2. नव-निश्चयवाद के प्रवर्तक कौन हैं ?

(a) टेलर

(b) हम्बोल्ट

(c) रैटजेल

(d) ब्लाश

प्रश्न 3. निम्न में से कौन सबसे महत्त्वपूर्ण जूट उत्पादक क्षेत्र है ?

(a) कृष्णा डेल्टा

(b) नर्मदा डेल्टा

(c) गंगा डेल्टा

(d) इनमें से कोई नहीं

प्रश्न 4. मेगा नगर की जनसंख्या कितनी है ?

(a) 10 लाख

(b) 50 लाख से अधिक

(c) 50 लाख से कम

(d) 1 लाख

प्रश्न 5. फरीदाबाद किस राज्य का एक शहर है ?

(a) उत्तर प्रदेश

(b) पंजाब

(c) राजस्थान

(d) हरियाणा

प्रश्न 6. गेहूँ की खेती के लिए आदर्श तापमान कितना होना चाहिए?

(a) 5°C-10°C

(b) 10°C-20°C

(c) 20°C-30°C

(d) 30°C-40°C

उत्तर:

(b) 10°C-20°C

प्रश्न 7. सरदार सरोवर परियोजना किस नदी पर है ?

(a) नर्मदा नदी

(b) गंगा नदी

(c) कोसी नदी

(d) दामोदर नदी

प्रश्न 8. बाबाबूदन पहाड़ी है

(a) कर्नाटक में

(b) गोवा में

(c) झारखंड में

(d) ओडिशा में

प्रश्न 9. कौन-सा शहर ‘तमिलनाडु का मैनचेस्टर’ कहलाता है ?

(a) कोयंबटूर

(b) चेन्नई

(c) सलेम

(d) इनमें से कोई नहीं

प्रश्न 10. एसेन कहाँ है ?

(a) जापान में

(b) रूस में

(c) जर्मनी में

(d) भारत में

प्रश्न 11. चावल/धान की खेती संबंधित है।

(a) रोपण कृषि से

(b) ट्रक कृषि से

(c) भूमध्यसागरीय कृषि से

(d) गहन निर्वाहन कृषि से

प्रश्न 12. किस पर्वत पर ऊटी पर्यटक केन्द्र अवस्थित है ?

(a) अरावली

(b) नीलगिरि

(c) सतपुड़ा

(d) विंध्य

प्रश्न 13. किस नगरीय क्षेत्र में प्रवासी जनसंख्या का अंश सर्वाधिक है ?

(a) मुंबई

(b) दिल्ली

(c) चेन्नई

(d) कोलकाता

प्रश्न 14. जल अभाव वाले क्षेत्रों में किस प्रकार की बस्तियाँ पाई जाती हैं ?

(a) पल्ली

(b) प्रकीर्ण

(c) गुच्छित

(d) इनमें से कोई नहीं

प्रश्न 15. खरीफ फसल की कृषि ऋतु क्या है ?

(a) अक्टूबर से मार्च

(b) अप्रैल से जून

(c) सितंबर से जनवरी

(d) जून से सितंबर

प्रश्न 16. बिस्कुट उद्योग किस प्रकार के उद्योग से संबंधित है ?

(a) कुटीर

(b) उपभोक्ता

(c) वृहत

(d) प्राथमिक

प्रश्न 17. बाह्य स्रोतीकरण सहायक है।

(a) दक्षता सुधारने में

(b) कीमतों को घटाने में

(c) विकासशील देशों में रोजगार बढ़ाने में

(d) इनमें से सभी

प्रश्न 18. बालाघाट मैंगनीज क्षेत्र किस राज्य में स्थित है ?

(a) मध्य प्रदेश

(b) छत्तीसगढ़

(c) उड़ीसा

(d) झारखंड

प्रश्न 19. मणिपाल सॉफ्टवेयर तकनीकी पार्क कहाँ है ?

(a) सिक्किम में

(b) कर्नाटक में

(c) आंध्र प्रदेश में

(d) तमिलनाडु में

प्रश्न 20. निम्नलिखित में कौन-सा एक तृतीयक क्रियाकलाप है ?

(a) आखेट

(b) मछली पकड़ना

(c) कृषि

(d) व्यापार

प्रश्न 21. निम्नलिखित में से कौन एक महाद्वीप में जनसंख्या वृद्धि सर्वाधिक है ?

(a) एशिया

(b) अकृीका

(c) दक्षिण अमेरीका

(d) उत्तरी अमेरीका

प्रश्न 22. निम्नलिखित में वह कौन-सा एक सबसे सस्ता परिवहन साधन है जो भारी सामान और लम्बी दूरी के लिए उपयुक्त है ?

(a) सड़क परिवहन

(b) रेल परिवहन

(c) जल परिवहन

(d) वायु परिवहन

प्रश्न 23. मानव भूगोल का जनक किसे कहा जाता है ?

(a) स्ट्राबो

(b) टॉलमी

(c) हैकेल

(d) रैटजेल

प्रश्न 24. निम्नलिखित में से कौन-सा एक लौह अयस्क नहीं है ?

(a) ऐन्ट्रासाइट

(b) हेमाटाइट

(c) लिमोनाइट

(d) मैग्नेटाइट

प्रश्न 25. अधिवास की लघुतम इकाई है।

(a) कस्बा

(b) पल्ली

(c) ग्राम

(d) नगर

प्रश्न 26. निम्नलिखित में से कौन-सा भारत में पुरुष प्रवास का मुख्य कारण है ?

(a) विवाह

(b) शिक्षा

(c) काम और रोजगार

(d) व्यवसाय

प्रश्न 27. मानव विकास सूचकांक में भारत के निम्नलिखित राज्यों में से किस एक की कोटि उच्चतम है ?

(a) केरल

(b) तमिलनाडु

(c) पंजाब

(d) हरियाणा

प्रश्न 28. निम्नलिखित में से सर्वाधिक प्रदूषित नदी कौन-सी है ?

(a) गोदावरी

(b) ब्रह्मपुत्र

(c) यमुना

(d) सतलुज

प्रश्न 29. निम्न में से कौन सबसे महत्त्वपूर्ण जूट उत्पादक क्षेत्र है ?

(a) कृष्णा डेल्टा

(b) गंगा डेल्टा

(c) नर्मदा डेल्टा

(d) कावेरी डेल्टा

प्रश्न 30. रबी की फसल पैदा होती है

(a) शीत ऋतु में

(b) वर्षा ऋतु में

(c) ग्रीष्म ऋतु में

(d) सभी ऋतु में

प्रश्न 31. निम्नलिखित में से कौन एक ऊर्जा का गैर-परम्परागत स्रोत है ?

(a) कोयला

(b) खनिज तेल

(c) जलविद्युत

(d) सौर ऊर्जा

प्रश्न 32. निम्नलिखित में से कौन-सा नगर नदी तट पर अवस्थित नहीं है ?

(a) पटना

(b) आगरा

(c) भोपाल

(d) कोलकाता

प्रश्न 33. निम्नलिखित में से कौन-सा राज्य नरोरा नाभिकीय ऊर्जा संयंत्र से संबंधित है ?

(a) तमिलनाडु

(b) उत्तर प्रदेश

(c) महाराष्ट्र

(d) केरल

प्रश्न 34. विश्व का सबसे लंबा झील जलमार्ग कौन है ?

(a) स्वेज जलमार्ग

(b) डेन्यूब जलमार्ग

(c) वोल्गा जलमार्ग

(d) ग्रेट लेक्स-सेंट लारेंस जलमार्ग

प्रश्न 35. चॉकलेट में कौन-सा पदार्थ उपयोग होता है ?

(a) कहवा

(b) कोको

(c) गन्ना

(d) चुकन्दर

प्रश्न 36. किस वर्ष भारत को इंटरनेट की सुविधा प्राप्त हुई थी?

(a) 2000

(b) 1998

(c) 1988

(d) 1978

प्रश्न 37. विजयनगर इस्पात केंद्र किस राज्य में अवस्थित है ?

(a) कर्नाटक

(b) तमिलनाडु

(c) केरल

(d) आंध्र प्रदेश

प्रश्न 38. दुर्ग लौह-अयस्क उत्पादक क्षेत्र है

(a) झारखंड में

(b) ओडिशा में

(c) मध्य प्रदेश में

(d) छत्तीसगढ़ में

प्रश्न 39. भारत की कुल जनसंख्या का कितना प्रतिशत उत्तरी मैदान में बसता है ?

(a) 2/3

(b) 1/4

(c) 1/3

(d) 1/2

प्रश्न 40. मसाई क्या है?

(a) एक कृषि उपज

(b) एक जनजाति

(c) एक चिकित्सक

(d) एक मरुभूमि

प्रश्न 41. निम्नलिखित में से किस प्रकार की बस्तियाँ सड़क, नदी या नहर के किनारे होती है?

(a) रेखीय

(b) वृत्ताकार

(c) वर्गाकार

(d) चौक पट्टी

प्रश्न 42. निम्न में से कौन एक जनसंख्या परिवर्तन के कारक नहीं है ?

(a) प्रवास

(b) आवास

(c) जन्म

(d) मृत्यु

प्रश्न 43. निम्न में से कौन प्राचीन नगर है?

(a) भोपाल

(b) गंगानगर

(c) पटना

(d) जमशेदपुर

प्रश्न 44. निम्नलिखित में कौन-सा एक चतुर्थ क्रियाकलाप है ?

(a) विनिर्माण

(b) पुस्तकों का मुद्रण

(c) कागज निर्माण उद्योग

(d) विश्वविद्यालयी अध्यापन

प्रश्न 45. प्रतिकर्ष और अपकर्ष कारक उत्तरदायी है।

(a) प्रवास के लिए

(b) भू-निम्नीकरण के लिए

(c) वायु प्रदूषण के लिए

(d) गंदी बस्तियों के लिए

प्रश्न 46. वर्ष 2010-11 में निम्नलिखित में से कौन भारत का सबसे बड़ा व्यापारिक भागीदार था?

(a) यूनाइटेड अरब अमीरात

(b) संयुक्त राज्य अमेरिका

(c) चीन

(d) जर्मनी

प्रश्न 47. निम्नलिखित में से किस वर्ष में पहला रेडियो कार्यक्रम प्रसारित हुआ था ?

(a) 1911

(b) 1923

(c) 1927

(d) 1936 

Post a Comment

Hello Friends Please Post Kesi Lagi Jarur Bataye or Share Jurur Kare