12th Geography Model Set-4 2022-23

12th Geography Model Set-4 2022-23

Geography Model Set-4 (2022-23)

समय: 3 घंटे + 15 मिनट      पूर्णांक : 70


खण्ड-अ (वस्तुनिष्ठ प्रश्न)

प्रश्न- संख्या 1 से 35 तक के प्रत्येक प्रश्न के साथ चार विकल्प दिये गये हैं, जिनमें से एक सही है। अपने द्वारा चुने गये सही विकल्प को OMR शीट पर चिह्नित करें। 35 x 1 = 35

1. बोकारो इस्पात केन्द्र किस राज्य में स्थित है ?

(1) मध्य प्रदेश

(2) छत्तीसगढ़

(3) झारखण्ड

(4) ओडिशा

 

2. भारत में विश्व की कुल जनसंख्या के कितने प्रतिशत लोग बसते हैं?

(1) 15%

(2) 16%

(3) 25%

(3) 26%

 

3. झरिया कोयला क्षेत्र किस राज्य में स्थित है ?

(1) ओडिशा

(2) आन्ध्र प्रदेश

(3) बिहार

(4) झारखण्ड

 

4. तेलंगाना राज्य की राजधानी है

(1) विजयवाड़ा

(2) हैदराबाद

(3) विशाखापत्तनम

(4) इनमें कोई नहीं

 

5. 2011 जनगणना के अनुसार किस राज्य का जनघनत्व सबसे अधिक है ?

(1) कर्नाटक

(2) उत्तर प्रदेश

(3) बिहार

(4) केरल

 

6. जमशेदपुर किस प्रकार का नगर है?

(1) औद्योगिक

(2) खनन

(3) पर्यटन

(4) इनमें से कोई नहीं

 

7. सुन्दरवन किस राज्य में स्थित है ?

(1) गोवा

(2) प० बंगाल

(3) पंजाब

(4) केरल

 

8. हरित क्रांति संबंधित है

(1) खाद्यान्न उत्पादन से

(2) दूध के उत्पादन से

(3) दाल के उत्पादन से

(4) इनमें से कोई नहीं

 

9. कौन राज्य चीन की सीमा पर स्थित है?

(1) असम

(2) गुजरात

(3) नागालैण्ड

(4) अरुणाचल प्रदेश

 

10. केन्द्र सरकार द्वारा चलाई गई 'हरियाली प्रोजेक्ट' संबंधित है

(1) वायु संरक्षण से

(2) जल संरक्षण से

(3) दोनों से

(4) इनमें से कोई नहीं

 

11. एन्नौर पत्तन किस राज्य में स्थित है ?

(1) तमिलनाडु

(2) कर्नाटक

(3) केरल

(4) आन्ध्र प्रदेश

 

12. अम्लीय वर्षा का कारण कौन है ?

(1) भूमि प्रदूषण

(2) वायु प्रदूषण

(3) जल प्रदूषण

(4) ध्वनि प्रदूषण

 

13. निम्नलिखित में से कौन पेय फसल है ?

(1) चाय

(2) कॉफी

(3) दोनों (1) और (2)

(4) इनमें कोई नहीं

 

14. भारत में पूर्ण जनगणना पहली बार कब हुई थी ?

(1) 1881

(2) 1981

(3) 1781

(4) इनमें से कोई नहीं

 

15. 2011 की जनगणना के अनुसार भारत का जनघनत्व है।

(1) 282 व्यक्ति/वर्ग किमी

(2) 382 व्यक्ति/वर्ग किमी

(3) 482 व्यक्ति/वर्ग किमी

(4) 400 व्यक्ति/वर्ग किमी

 

16. किस राज्य में साक्षरता दर सबसे अधिक है?

(1) केरल

(2) बिहार

(3) गोवा

(4) इनमें से कोई नहीं

 

17. उत्तर अटलांटिक मार्ग जोड़ता है।

(1) उत्तर अमेरिका को यूरोप से

(2) उत्तर अमेरिका को अफ्रीका से

(3) यूरोप को एशिया से

(4) इनमें से कोई नहीं

 

18. भारत में नगरीय आबादी है-

(1) 31%

(2) 41%

(3) 51%

(4) 61%

 

19. 'संम्भववाद' अवधारणा में किस घटक को महत्त्वपूर्ण माना गया है?

(1) प्राकृतिक घटक

(2) मानवीय घटक

(3) दोनों (1) एवं (2)

(4) इनमें से कोई नहीं

 

20. राँची किस राज्य की राजधानी है ?

(1) छत्तीसगढ़

(2) गोवा

(3) बिहार

(4) झारखण्ड

 

21. वाल्मीकिनगर टाईगर रिजर्व कहाँ स्थित है ?

(1) बिहार

(2) मध्य प्रदेश

(3) पंजाब

(4) केरल

 

22. किस नगर को दक्षिण भारत का मैनचेस्टर कहा जाता है ?

(1 ) चेन्नई

(2) शोलापुर

(3) कोयम्बटूर

(4) अहमदाबाद

 

23. बोकारो इस्पात केन्द्र है

(1) निजी क्षेत्र में

(2) सार्वजनिक क्षेत्र

(3) मिश्रित क्षेत्र में

(4) इनमें कोई नहीं

 

24. हॉर्टिकल्चर संबंधित है

(1) फूल से

(2) दाल से

(3) अन्न से

(4) फल एवं सब्जी से

 

25. उत्तर भारत में सिंचाई का मुख्य स्रोत क्या है?

(1) तालाब

(2) नहर

(3) नलकूप

(4) इनमें कोई नहीं

 

26. निम्नलिखित में कौन बागानी फसल नहीं है ?

(1) रबड़

(2) चाय

(3) कॉफी

(4) मक्का

 

27. निम्न में से कौन परम्परागत ऊर्जा का स्रोत है?

(1) कोयला

(2) पेट्रोलियम

(3) प्राकृतिक गैस

(4) उपरोक्त सभी

 

28. धारावी मलिन बस्ती किस नगर में स्थित है ?

(1) कोलकाता

(2) मुम्बई

(3) दिल्ली

(4) हैदराबाद है।

 

29. विग इंच पाइप लाइन परिवाहित करता है

(1) जल

(2) दूध

(3) पेट्रोलियम

(4) तरल पेट्रोलियम गैस (LPG)

 

30. भारत एक सदस्य है

(1) साफ्टा का

(2) ओ० ई०सी०डी० का

(3) आसियान का

(4) ओपेक का

 

31. विश्व व्यापार संगठन का मुख्यालय कहाँ है ?

(1) जेनेवा

(2) वियना

(3) न्यूयार्क

(4) वाशिंगटन

 

32. पर्वतीय प्रदेशों में किस प्रतिरूप का अधिवास पाया जाता है ?

(1) आयताकार

(2) सीढ़ीनुमा

(3) पंखा

(4) तारा

 

33. निम्नलिखित आर्थिक क्रियाओं में कौन ग्रामीण अधिवासों में सम्बन्धित है?

(1) प्राथमिक

(2) द्वितीयक

(3) तृतीयक

(4) चतुर्थक

 

34. निम्नलिखित में कौन सांस्कृतिक नगर है ?

(1) केनबेरा

(2) लंदन

(3) मक्का

(4) ओसाका

 

35. निम्नलिखित में कौन औद्योगिक नगर है ?

(1) जमशेदपुर

(2) वाराणसी

(3) केनबेरा

(4) सिंगापुर

 

खण्ड-ब (विषयनिष्ठ प्रश्न)

खण्ड-क (अतिलघु उत्तरीय प्रश्न)

किन्हीं पाँच प्रश्नों के उत्तर दीजिए। 1× 5 = 5

 

1. लिंगानुपात ज्ञात करने का सूत्र लिखिए।

उत्तर- लिंगानुपात = स्त्रियों की संख्या ÷पुरुषों की संख्या x 100

 

2. विश्व के विकासशील राष्ट्रों में खनन कार्य सफलतापूर्वक क्यों संचालित हो रहा है?

उत्तर- क्योंकि विश्व में विकासशील राष्ट्रों में पर्याप्त संख्या में सस्ते खनन श्रमिक आसानी से उपलब्ध हो जाते हैं जिसके कारण खनन कार्य में इन देशों को कम श्रम मूल्य व्यय करना पड़ता है।

 

3. किन्हीं दो निर्माण उद्योगों के उदाहरण लिखिए।

उत्तर- (i) लौह-इस्पात उद्योग (ii) पेट्रो रसायन उद्योग ।

 

4. वर्तमान समय में किन सेवाओं का विकसित देशों से वाह्य संगठन किया जा रहा है ? किन्हीं दो का नाम लिखिए।

उत्तर- (i) सूचना प्रौद्योगिकी (ii) ग्राहक सहायता सेवा

 

5. स्थानांतरित कृषि क्या है ?

उत्तर - यह एक आदिकालीन जीवन-निर्वाह कृषि है जिसमें वनों को जलाकर आवश्यक खेत तैयारकर तीन से पाँच वर्षों तक (उस पर) खेती की जाती है, जब तक उसकी उर्वरता कायम रहती है।

 

6. सहनसीमा क्या है ?

उत्तर - सामान्य कार्य के समय किसी पदार्थ की एक सीमा से कम मात्रा रहने पर विपरीत प्रभाव नहीं पड़ता और आजीवन उसकी उपस्थिति में रहना संभव होता है जैसे वायुमंडल में CO 50 ppm तथा CO. 5,000 ppm मात्रा

 

7. व्यापार संतुलन क्या है ?

उत्तर - आयात और निर्यात व्यापार के दो मुख्य पक्ष हैं। इसकी वृद्धि आर्थिक विकास का परिचायक होती है तथा इनके बीच का अंतर ही व्यापार संतुलन कहलाता है। इस संदर्भ में अधिक निर्यात देश के आर्थिक विकास एवं दृढ़ता को प्रदर्शित करता है जबकि आयात की अधिकता आर्थिक पिछड़ापन को प्रदर्शित करती है।

 

खण्ड ख (लघु उत्तरीय प्रश्न)

किन्हीं पाँच प्रश्नों के उत्तर दीजिए ।3 x 5 = 15

 

8. मानव विकास सूचकांक के क्या लाभ हैं?

उत्तर- मानव विकास सूचकांक के कई लाभ हैं। इनमें प्रमुख हैं-

(i) इससे दो देशों के बीच विकास के स्तर का पता चल जाता है।

(ii) किसी देश के अंदर विभिन्न राज्यों के मध्य भी विकास के स्तर का इससे पता चलता है।

(iii) यह सूचकांक एक माप का कार्य करता है जिससे विकास के वर्तमान स्तर का आकलन कर भावी विकास की योजनाएँ बनाना सरल हो जाता है।

 

9. धात्विक एवं अधात्विक उद्योगों में अंतर स्पष्ट करें।

उत्तर- जिस उद्योग में विभिन्न प्रकार की धातुओं का कच्चे माल के रूप में उपयोग होता है, उसे धात्विक उद्योग कहा जाता है, जैसे- लोहा-इस्पात उद्योग, ऐलुमिनियम उद्योग । दूसरी ओर, जिस उद्योग में अधात्विक खनिजों का उपयोग किया जाता है, अधात्विक उद्योग कहा जाता है, जैसे—पेट्रोलियम, कोयला आधारित उद्योग।

 

10. सड़क परिवहन की क्या समस्याएँ हैं?

उत्तर- परिवहन के विभिन्न साधनों के अंतर्गत सड़क परिवहन छोटी दूरी तय करने के लिए सबसे सस्ता साधन है। फिर भी, इसके विकास की कुछ सीमाएँ हैं-

(i) वर्षाऋतु में कच्ची सड़कों पर वाहन चलाना दुष्कर कार्य हो जाता है।

(ii) पर्वतीय तथा पठारी भागों की ऊबड़-खाबड़ सतह पर एवं मरुस्थल के बालुई क्षेत्र में सड़क निर्माण एक कठिन कार्य है।

(iii) बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों की सड़कें बाढ़ के दौरान टूट जाती हैं।

 

11. विश्व व्यापार संगठन के प्रमुख कार्य क्या हैं?

उत्तर - 1995 में गैट का नाम बदलकर विश्व व्यापार संगठन किया गया जिसके प्रमुख कार्य हैं-

(i) विश्व के विभिन्न देशों के मध्य व्यापार के वैश्विक नियमों को यह लागू करवाता है।

(ii) वैश्विक व्यापार के लिए यह नियम निर्धारित करता है।

(iii) यह संगठन सदस्य देशों के मध्य व्यापारिक विवादों का निपटारा करता है। (iv) यह दूरसंचार तथा बैंकिंग जैसी सेवाओं तथा बौद्धिक संपदा अधिकार के व्यापार को भी नियंत्रित करता है।

 

12. औद्योगिक नगर और व्यापारिक नगर में अंतर कीजिए।

उत्तर- जब किसी नगर में उद्योगों का विकास होता है अथवा किसी उद्योग विशेष के कारण जब नगर का जन्म होता है तब उसे औद्योगिक नगर कहा जाता है, जैसे-जमशेदपुर, राउरकेला, कानपुर, सूरत इत्यादि ।

 

जब कोई नगर मुख्य रूप से वस्तुएँ खरीदकर उनका संग्रह करता है और फिर उन्हें बेचता है या निर्यात करता है तब ऐसे नगर को व्यापारिक नगर कहा जाता है। इस दृष्टि से भारत का हर विकसित पत्तन व्यापारिक नगर है, जैसे- मुंबई, कोलकाता, चेन्नई इत्यादि ।

 

13. भारत में जल संसाधन का संरक्षण समय की आवश्यकता है। क्यों ?

उत्तर - जलाभाव और जलं प्रदूषण दो गंभीर समस्याएँ जल संसाधन से संबंधित हैं। देश में जल संसाधन का विशाल भंडार भी है, फिर भी देश की विशाल जनसंख्या एवं इसमें निरंतर वृद्धि के कारण यह पर्याप्त नहीं है। आज भी कई क्षेत्रों में पानी की आपूर्ति सही नहीं है तथा प्रतिव्यक्ति प्रतिदिन जल की उपलब्धता निरंतर घटती जा रही है। साथ ही, मॉनसूनी प्रकृति होने के कारण वर्षा कभी ज्यादा होती है तो कभी कम। इसी तरह, इसका वितरण भी एकसमान नहीं है। बढ़ते उद्योग एवं बढ़ती जनसंख्या के लिए जल की माँग निरंतर बढ़ती जा रही है जबकि जल निरंतर प्रदूषित भी होता जा रहा है। अतः, भविष्य को देखते हुए जल संसाधन का संरक्षण नितांत आवश्यक है।

 

14. वैश्वीकरण ने भारत को लाभ पहुँचाया है। कैसे ?

उत्तर - 1991 की नई औद्योगिक नीति में अपनाई गई वैश्वीकरण की नीति से भारत को कई लाभ हुए। इनमें कुछ प्रमुख हैं-

(i) भारत के विदेशी मुद्रा भंडार में वृद्धि हुई। 1991 में यह मात्र एक अरब डॉलर था जो 2007 में बढ़कर लगभग 200 अरब डॉलर हो गया। 31 मार्च 2011 को भारत का विदेशी मुद्रा भंडार 303.48 अरब डॉलर तक पहुँच गया।

(ii) निर्यात में आशातीत वृद्धि से विदेशी ऋण में कमी आई है।

(iii) भारत पर अंतरराष्ट्रीय समुदाय का विश्वास बढ़ा है।

(iv) भारत के घरेलू उद्योग विदेशी उत्पादों के साथ प्रतिस्पर्द्धा कर रहे हैं।

(v) रुपये को चालू खाते पर पूरी तरह परिवर्तनीय बनाया गया है।

 

खण्ड-ग (दीर्घ उत्तरीय प्रश्न)

किन्हीं तीन प्रश्नों के उत्तर दीजिए। 5 × 3 = 15

15. अधिकांश उच्च प्रौद्योगिकी उद्योग किसी शहर या नगर की बाहरी सीमा में क्यों अवस्थित होते हैं? उत्तर- उच्च प्रौद्योगिकी उद्योग नगर की सीमाओं पर खुले वातावरण में स्थापित होने लगे हैं जो वस्तुतः फूलों से घिरे हुए सुरम्य नैसर्गिक वातावरण में लोगों को काम करने का अवसर देते हैं। इसलिए, इन्हें पार्क कहा जाता है। चूँकि यहाँ स्थापित उद्योग उच्च तकनीक से जुड़े रहते हैं इसलिए इन्हें प्रौद्योगिकी पार्क कहा जाता है। इसमें इलेक्ट्रॉनिक उपकरण, सूक्ष्म इलेक्ट्रॉनिक उपकरण, चिकित्सा उपकरण, लेसर उपकरण, जैव-प्रौद्योगिकी उपकरण, व्यावसायिक शोध और विकास कार्य एवं निर्माण शामिल हैं। लंदन, टोकियो और भारत के कई केंद्रों सहित विश्व में कई तकनीकी पार्क विकसित हैं। नगर से बाहर इसकी स्थिति से कई लाभ हैं -

 

(i) शहर के बाहरी क्षेत्रों में सस्ती जमीन मिल जाती है।

(ii) एकमंजिला मकान बनाकर काम आरंभ किया जाता है तथा आवश्यकतानुसार इसका क्षैतिज अथवा लंबवत विस्तार करना संभव होता है।

(iii) प्रतिष्ठान के चारों ओर पर्याप्त खुली जगह मिल जाने से स्वच्छ वातावरण उपलब्ध होता है।

(iv) चारों ओर हरे-भरे पेड़-पौधे लगाकर वातावरण अथवा पर्यावरण को आकर्षक एवं शुद्ध बनाए रखा जाता है।

(v) शहर के निकट होने से इसे परिवहन, संचार तथा ऊर्जा की सुविधा आसानी से मिल जाती है।

(vi) कर्मचारियों को शहर में भी रहने की सुविधाएँ मिल जाती हैं।

 

16. समुद्री व्यापारिक मार्गों को प्रभावित करनेवाले कारकों का वर्णन करें।

उत्तर - समुद्री मार्ग का महत्त्व अंतरराष्ट्रीय व्यापार में वृद्धि के साथ-ही-साथ बढ़ता जा रहा है, अर्थात समुद्री मार्ग का विकास व्यापार पर निर्भर करता है। परंतु, कुछ विशेष भौगोलिक कारकों से भी इसका विकास प्रभावित होता है, जैसे-

(i) ईंधन - आरंभ में समुद्री मार्ग कोयला मिलने के स्थान से प्रभावित होता था वैंकूवर, होनोलूलू, याकोहामा, सिंगापुर, पर्थ इत्यादि कोयले के स्टेशन थे। अनुकूल स्थिति में जहाजों में थोड़ा ही कोयला भरने से माल लादने के लिए अधिक जगह मिल जाती थी अतः ऐसे स्थानों पर नियमित रूप से जहाज आते-जाते हैं, लेकिन वर्तमान समय में डीजल और पेट्रोल भी समुद्री मार्गों का निर्धारण करने लगे हैं।

(ii) महावृत्तीय मार्ग- महावृत्तीय मार्ग दो स्थानों के बीच में न्यूनतम दूरी मार्ग होता है, इसलिए समुद्री जहाज इसका अनुसरण करते हैं। यही कारण है कि उत्तरी गोलार्द्ध में जहाज उत्तरी ध्रुव होकर जाते हैं।

(iii) जलवायवी परिस्थिति — कई बंदरगाह शीतकाल में जम जाते हैं। - ऐसी स्थिति में जहाजों को सुविधाजनक मार्ग अपनाना पड़ता है। इसी कारण शीतकाल में सेंट लारेंस नदी के जम जाने पर जहाज दक्षिणी बंदरगाह की ओर जाते हैं। इसी प्रकार, ग्रैंड बैंक का कुहरामय वातावरण अटलांटिक क्षेत्र का सबसे खतरनाक क्षेत्र है। फलतः, समुद्री जहाज इसका परित्याग कर चलते हैं।

(iv) प्रचलित पवन- प्रचलित पवन भी समुद्री मार्ग को प्रभावित करते हैं। लिवरपुल से ऑस्ट्रेलिया जानेवाला जहाज इसी कारण पछुवा पवन के प्रभाव से केप ऑफ गुड होप मार्ग से होकर जाता है जबकि वापसी में स्वेज नहर मार्ग होकर लिवरपुल जाता है।

 

17. भारत में बॉक्साइट के उत्पादन एवं वितरण का विवरण दीजिए।

उत्तर- बॉक्साइट से ऐलुमीनियम तैयार किया जाता है। यह बॉक्साइट भारत में टर्शिबरी निक्षेपों तथा लैटेराइट चट्टानों में पाया जाता है। देश में उच्च कोटि का बॉक्साइट मिलता है। एक अध्ययन के अनुसार, देश में इसका कुल संचित भंडार 3,290 मिलियन टन है। 1951 में इसका कुल उत्पादन 68 हजार टन था जो बढ़कर 2006-07 में 137.3 लाख और टन 2007-08 में 226.3 लाख टन हो गया। इसके उत्पादन में उड़ीसा, झारखंड, गुजरात, मध्य प्रदेश एवं महाराष्ट्र उल्लेखनीय राज्य है।

 

उड़ीसा में बॉक्साइट उत्पादन के लिए कालाहांडी, बोलनगीर एवं संबलपुर जिले प्रसिद्ध हैं। उड़ीसा भारत का सबसे बड़ा बॉक्साइट उत्पादक है। झारखंड में पलामू एवं लोहरदगा जिले इस दृष्टि से उल्लेखनीय है। छत्तीसगढ़ में सरगुजा,रायगढ़ और बिलासपुर में इसके भंडार हैं। मध्य प्रदेश के कटनी, जबलपुर तथा बालाघाट में उच्च कोटि का बॉक्साइट मिलता है।

 

इनके अलावा महाराष्ट्र, गुजरात, तमिलनाडु एवं जम्मू-कश्मीर में भी इसके भंडार हैं। भारत में बॉक्साइट उत्पादन में उड़ीसा का योगदान 45%, गुजरात का 17%, झारखंड का 14%, महाराष्ट्र का 11% तथा अन्य का 13% 2003-04 में था। भारत से इस खनिज का निर्यात मुख्यतः यूरोपीय देशों तथा पश्चिम एशियाई देशों को किया जाता है।

 

18. भारत में कपास के उत्पादन की विवेचना करें।

उत्तर - उजला सोना के नाम से प्रसिद्ध कपास एक रेशेदार फसल है। सूती वस्त्र उद्योग का यह प्रमुख कच्चा माल है जिसकी खेती के लिए 20°C से 30°C तापमान और 50 cm से 100 cm वर्षावाला क्षेत्र उपयुक्त है। इसका वर्द्धनकाल पाला से रहित होना चाहिए। गहरी उपजाऊ मिट्टी, मौसम साफ, बादलरहित और वर्षारहित उपयुक्त होता है। कपास की खेती के लिए काली मिट्टी सर्वाधिक उपयुक्त है। इन अनुकूल दशाओं की उपलब्धता के आधार पर दक्षिण भारत का क्षेत्र महत्त्वपूर्ण है। इसके महत्त्वपूर्ण उत्पादक राज्यों में महाराष्ट्र, गुजरात, मध्य प्रदेश, कर्नाटक उल्लेखनीय हैं। इनके अलावा पंजाब, राजस्थान भी अन्य उत्पादक राज्य हैं। पंजाब, उत्तर प्रदेश तथा राजस्थान में कपास की खेती सिंचाई से की जाती है। सिंचित भूमि में लंबे रेशेवाली अमेरिकी कपास की खेती की जाती है, जिसे पंजाब में 'नरमा' कहा जाता है। तमिलनाडु और आंध्र प्रदेश में भी उच्च कोटि की कपास की खेती की जाती है।

 

उत्पादन की दृष्टि से 1951 में 29 लाख गाँठ, 1961 में 55 लाख गाँठ, 1971 में - 48 लाख गाँठ, 1981 में 79 लाख गाँठ, 1991 में 98 लाख गाँठ तथा 2001 में 95 लाख गाँठ कपास का उत्पादन हुआ। 2008-09 में इसका उत्पादन बढ़कर 222.76 लाख गाँठ हो गया। भारत में कपास का उत्पादन 88 लाख हेक्टेयर भूमि पर किया जाता है जिससे विश्व का 8.3% कपास प्राप्त होता है। आवश्यकतानुसार भारत मिस्र, सूडान, युगांडा आदि देशों से कपास का आयात भी करता है।

 

19. दिए गए 'भारत के रेखा मानचित्र के निम्नलिखित तेल शोधन कारखानों को दर्शाइए-

(अ) जामनगर

(ब) मथुरा

(स) कोयली

(द) बरौनी।

 

उत्तर-

12th Geography Model Set-4 2022-23

Post a Comment

Hello Friends Please Post Kesi Lagi Jarur Bataye or Share Jurur Kare