12th Geography Model Set-5 2022-23

12th Geography Model Set-5 2022-23

समय: 3 घंटे + 15 मिनट      पूर्णांक : 70


खण्ड-अ (वस्तुनिष्ठ प्रश्न)

प्रश्न- संख्या 1 से 35 तक के प्रत्येक प्रश्न के साथ चार विकल्प दिये गये हैं, जिनमें से एक सही है। अपने द्वारा चुने गये सही विकल्प को OMR शीट पर चिह्नित करें। 35 x 1 = 35

 

1. विश्व का सबसे लम्बा झील जलमार्ग कौन है ?

(1) स्वेज जलमार्ग

(2) डेन्यूब जलमार्ग

(3) वोल्गा जलमार्ग

(4) ग्रेट लेक्स-सेंट लारेंस जलमार्ग

 

2. चॉकलेट में कौन-सा पदार्थ उपयोग होता है ?

(1) कहवा

(2) कोको

(3) गन्ना

(4) चुकन्दर

 

3. किस वर्ष भारत को इंटरनेट की सुविधा प्राप्त हुई थी ?

(1) 2000

(2) 1998

(3) 1988

(4) 1978

 

4. मोहाली सॉफ्टवेयर तकनीकी पार्क कहाँ स्थित है ?

(1) चंडीगढ़

(2) हिमाचल प्रदेश

(3) झारखण्ड

(4) असम

 

5. विजयनगर इस्पात केन्द्र किस राज्य में अवस्थित है ?

(1) कर्नाटक

(2) तमिलनाडु

(3) केरल

(4) आंध्र प्रदेश

 

6. दुर्ग लौह-अयस्क उत्पादक क्षेत्र है

(1) झारखण्ड में

(2) ओडिसा में

(3) मध्य प्रदेश में

(4) छत्तीसगढ़ में

 

7. भारत की कुल जनसंख्या का कितना प्रतिशत उत्तरी मैदान में बसता है ?

(1) 2/3

(2) 1/4

(3) 1/3

(4) 1/2

 

8. विश्व का सबसे बड़ा तृतीयक क्रियाकलाप कौन-सा है ?

(1) खनन

(2) पर्यटन

(3) गायन

(4) शिक्षण

 

9. मसाई क्या है ?

(1) एक कृषि उपज

(2) एक जनजाति

(3) एक चिकित्सक

(4) एक मरुभूमि

 

10. भारत में राज्यों की कुल संख्या कितनी है ?

(1) 28

(2) 30

(3) 29

(4) 38

 

11. निम्नलिखित में से किस प्रकार की बस्तियाँ सड़क, नदी या नहर के किनारे होती है ?

(1) रेखीय

(2) वृत्ताकार

(3) वर्गाकार

(4) चौक पट्टी

 

12. निम्नलिखित में कौन राजधानी नगर है ?

(1) पटना

(2) जमशेदपुर

(3) मथुरा

(4) मैसूर

 

13. निम्नलिखित में से कौन-सा एक मानव भूगोल से संबंधित नहीं है ?

(1) क्षेत्रीय विभिन्नता

(2) मात्रात्मक क्रांति

(3) स्थानिक संगठन

(4) अन्वेषण एवं वर्णन

 

14. निम्न में से कौन एक जनसंख्या परिवर्तन के कारक नहीं है?

(1) प्रवास

(2) आवास

(3) जन्म

(4) मृत्यु

 

15. निम्नलिखित में से कौन-सा एक विरल जनसंख्या वाला क्षेत्र है ?

(1) ध्रुवीय प्रदेश

(2) भूमध्यरेखीय प्रदेश

(3) दक्षिण-पूर्वी एशिया

(4) अटाकामा

 

16. कालाहारी मरुस्थल में कौन-सी जनजाति निवास करती है ?

(1) पिग्मी

(2) माओरी

(3) बुशमैन

(4) इनमें से कोई नहीं

 

17. नव निश्चयवाद के प्रवर्तक कौन हैं?

(1) रैटजेल

(2) टेलर

(3) हम्बोल्ट

(4) ब्लाश

 

18. निम्न में से कौन प्राचीन नगर है ?

(1) भोपाल

(2) गंगानगर

(3) पटना

(4) जमशेदपुर

 

19. भारत में गेहूँ उत्पादन में अग्रणी राज्य कौन है ?

(1) मध्य प्रदेश

(2) पंजाब

(3) हरियाणा

(4) उत्तर प्रदेश

 

20. अंकलेश्वर क्षेत्र है

(1) असम में

(2) गुजरात में

(3) राजस्थान में

(4) बिहार में

 

21. निम्नलिखित में कौन-सा एक चतुर्थ क्रियाकलाप है ?

(1) विनिर्माण

(2) पुस्तकों का मुद्रण

(3) कागज निर्माण उद्योग

(4) विश्वविद्यालयी अध्यापन

 

22. रावतभाटा परमाणु ऊर्जा संयंत्र किस राज्य में अवस्थित है ?

(1) राजस्थान

(2) कर्नाटक

(3) उत्तर प्रदेश

(4) आन्ध्र प्रदेश

 

23. प्रतिक और अपक कारक उत्तरदायी है

(1) प्रवास के लिए

(2) भू-निम्नीकरण के लिए

(3) वायु प्रदूषण के लिए

(4) गंदी बस्तियों के लिए

 

24. वर्ष 2010-11 में निम्नलिखित में से कौन भारत का सबसे बड़ा व्यापारिक भागीदार था ?

(1) यूनाइटेड अरब अमीरात

(2) संयुक्त राज्य अमेरिका

(3) चीन

(4) जर्मनी

 

25. निम्नलिखित में से किस वर्ष में पहला रेडियो कार्यक्रम प्रसारित हुआ था ?

(1) 1911

(2) 1933

(3) 1923

(4) 1936

 

26. निम्नलिखित में से कौन चीनी का दूसरा सबसे बड़ा उत्पादक है?

(1) महाराष्ट्र

(2) पंजाब

(3) उत्तर प्रदेश

(4) तमिलनाडु

 

27. निम्नलिखित में से किस स्थान पर प्रथम परमाणु ऊर्जा स्टेशन स्थापित किया गया था ?

(1) कलपक्कम

(2) नरोरा

(3) तारापुर

(4) राणा प्रताप सागर

 

28. शुल्क कृषि में निम्न में से कौन-सी फसल नहीं बोई जाती ?

(1) रागी

(2) ज्वार

(3) मूँगफली

(4) गन्ना

 

29. विश्व के सघन जनसंख्या क्षेत्रों में निम्नलिखित में से कौन क्षेत्र सम्मिलित नहीं है ?

(1) पश्चिमी यूरोप

(2) दक्षिण-पूर्व एशिया

(3) दक्षिण-पश्चिम अफ्रीका

(4) उत्तर-पूर्व उत्तरी अमेरिका

 

30 निम्नलिखित में कौन एक जन-स्थानान्तरण का अपकर्ष कारक नहीं है ?

(1) रहन-सहन की अच्छी दशाएँ

(2) अनुकूल जलवायु

(3) रहन-सहन की निम्न दशाएँ

(4) शांति एवं स्थायित्व

 

31. निम्नलिखित में कौन एकल कृषि नहीं है ?

(1) मिश्रित कृषि

(2) डेरी कृषि

(3) रोपण कृषि

(4) व्यापारिक अनाज कृषि

 

32. निम्नलिखित में कौन रोपण फसल नहीं है ?

(1) कॉफी

(2) गेहूँ

(3) गन्ना

(4) रबड़

 

33. विस्तृत व्यापारिक अनाज-उत्पादक कृषि नहीं की जाती है

(1) प्रेयरी क्षेत्र में

(2) स्टैपीज क्षेत्र में

(3) पम्पास क्षेत्र में

(4) अमेजन बेसिन में

 

34. ओपेक (आर्गेनाइजेशन ऑफ पेट्रोलियम एक्सपोर्टिंग कंट्रीज) का मुख्यालय कहाँ है ?

(1) वियना

(2) जकार्ता

(3) हनोई

(4) जेनेवा

 

35. झील के चारों ओर वसा गाँव किस प्रतिरूप में आयेगा ?

(1) आयताकार

(2) अरीय

(3) वृत्ताकार

(4) तारा

 

खण्ड-ब (विषयनिष्ठ प्रश्न)

खण्ड-क (अतिलघु उत्तरीय प्रश्न)

किन्हीं पाँच प्रश्नों के उत्तर दीजिए। 1 x 5 = 5

 

1. विश्व में उच्चतम लिंगानुपात रखने वाले देश का नाम लिखिए।

उत्तर- यूरोप महाद्वीप का लैटविया देश।

 

2. भूमध्यसागरीय क्षेत्र की प्रमुख विशेषता क्या है।

उत्तर - रसदार खट्टे फलों की कृषि भूमध्यसागरीय क्षेत्र की प्रमुख विशेषता है।

 

3. लौह इस्पात उद्योग को आधारभूत उद्योग क्यों कहा जाता है।

उत्तर- क्योंकि लौह-इस्पात उद्योग पर अन्य सभी उद्योग निर्भर रहते हैं।

 

4. चिकित्सा पर्यटन क्या है ?

उत्तर- जब चिकित्सा उपचार को अन्तर्राष्ट्रीय पर्यटन गतिविधि से जोड़ दिया जाता है तो इसे सामान्यतया चिकित्सा पर्यटन का नाम दिया जाता है।

 

5. रेशम मार्ग से आप क्या समझते हैं?

उत्तर - प्राचीनकाल में चीन से रोम के मध्य 6,000 किलोमीटर व्यापारिक मार्ग विकसित था जिसके द्वारा चीन के रेशम तथा रोम के ऊन एवं कीमती धातुओं का व्यापार होता था। रेशम की प्रधानता के कारण ही यह मार्ग रेशम मार्ग कहलाता था।

 

6. फुटकर व्यापार सेवा क्या है?

उत्तर - फुटकर व्यापार सेवा ऐसा क्रियाकलाप है जिसके अंतर्गत वस्तुओं का विक्रय सीधे उपभोक्ताओं को किया जाता है। इसमें स्थायी खुदरा दुकानें, फेरीवाले, ठेलेवाले, द्वार से द्वार, स्वचालित बिक्री मशीनें, इंटरनेट इत्यादि शामिल हैं।

 

7. अंश निर्धारण क्या है ?

उत्तर- सीमाशुल्क लगने के बाद भी जब विदशों से सस्ते माल का आना कम नहीं होता है तब अंश निर्धारण या कोटा प्रणाली की नीति अपनाई जाती है। इसके लगने के बाद किसी वस्तु के आयात की एक उच्चतम सीमा निर्धारित की जाती है और इससे अधिक माल के आयात पर प्रतिबंध लगा दिया जाता है।

 

खण्ड ख (लघु उत्तरीय प्रश्न)

किन्हीं पाँच प्रश्नों के उत्तर दीजिए। 3 × 5 = 15

 

8. आयु-लिंग पिरामिड क्या है? व्याख्या करें।

उत्तर - जनसंख्या के आयु-लिंग पिरामिड का तात्पर्य विभिन्न आयु वर्ग में पुरुषों एवं स्त्रियों की संख्या से है। किसी भी पिरामिड के प्रत्येक आयु वर्ग में बाई तरफ पुरुषों तथा दाईं तरफ स्त्रियों की प्रतिशत जनसंख्या को दिखाया जाता है। मूलतः, पिरामिड के आकार का होने के कारण आयु-लिंग आरेख को पिरामिड कहा जाता है। ऐसा पिरामिड अल्प-विकसित देशों में पाया जाता है, जहाँ उच्च जन्मदर के कारण निम्न आयु वर्ग की जनसंख्या अधिक तथा उच्च-स्तरीय स्वास्थ्य सेवाओं की कमी के कारण उच्च आयु-वर्ग की संख्या कम होती है, जैसे मेक्सिको एवं बांग्लादेश तथा भारत का आयु-लिंग आरेख। दूसरी तरफ, विकसित देशों में जन्मदर और मृत्युदर लगभग समान होने के कारण यह पिरामिड घंटीनुमा आकृति का हो जाता है, जो स्थिर जनसंख्या को दिखाता है, जैसे ऑस्ट्रेलिया का आयु-लिंग पिरामिड जब स्वास्थ्य सुविधाओं में उच्च स्तरीय सुधार के कारण विस्तार होता है तब जन्मदर और मृत्युदर पर नियंत्रण स्थापित जाता है जिससे वहाँ जनसंख्या स्थिर या फिर हासमान हो जाती है। ऐसे विकसित देशों के आयु-लिंग पिरामिड का आधार संकीर्ण एवं शीर्ष शेंडाकार होता है, जैसे जापान का आयु-लिंग पिरामिड।

 

आयु-लिंग पिरामिड विकसित एवं विकासशील देशों में अलग-अलग आकार का होता है जो विभिन्न स्तर की सामाजिक-आर्थिक परिस्थितियों को दर्शाता है।

 

9. जलमार्ग की मुख्य विशेषताएँ क्या हैं ?

उत्तर- जलमार्ग, परिवहन का एक प्राचीनतम साधन है जो अंतःस्थलीय और समुद्री दो प्रकार का होता है। इसकी मुख्य विशेषताएँ हैं-

(i) यह परिवहन का सबसे सस्ता साधन है जिसके लिए मार्ग नहीं बनाना पड़ता है।

(ii) इसके द्वारा भारी और वृहत परिमाण के सामान कम लागत में ढोये जाते हैं।

(iii) इसके अंतर्गत नहर मार्ग बन जाने से दो स्थानों को बीच की दूरी में उल्लेखनीय कमी आई है।

 

10. आंतरिक पत्तन एवं बाह्य पत्तन के मध्य अंतर स्पष्ट करें।

 

उत्तर- स्थिति के आधार पर जब कोई पत्तन समुद्रतट से दूर किसी नदी या नहर के तट पर स्थित होता है तब उसे आंतरिक पत्तन कहा जाता है जैसे हुगली नदी पर स्थित कोलकाता बंदरगाह ।

 

दूसरी ओर, जब कोई पत्तन मुख्य पत्तन से दूर बड़े-बड़े जहाजों के लिए बनाया जाता है तब उसे बाह्य पत्तन कहा जाता है। यूनान में एथेंस का बाह्य पत्तन पिरेइअस इसका सटीक उदाहरण है।

 

11. भारत में प्रवास के मुख्य कारणों का वर्णन करें।

उत्तर - भारत में प्रवास काफी प्राचीनकाल से चली आ रही एक प्रक्रिया है। इसके लिए कई कारण जिम्मेवार रहे हैं। वर्तमान समय में भारत में प्रवास के प्रमुख कारण हैं— (i) रोजगार-प्राप्ति हेतु प्रवास, (ii) विवाह उपरांत प्रवास, (iii) शिक्षा-प्राप्ति हेतु प्रवास, (iv) आतंकी एवं नक्सली भय से प्रवास, (v) आर्थिक संपन्नता की आशा में प्रवास और (vi) स्वास्थ्य लाभ हेतु प्रवास ।

 

12. सघन एवं प्रकीर्ण वस्तियों के मध्य अंतर बताएँ।

उत्तर - प्रकीर्ण एवं सघन बस्तियाँ, मानवीय अधिवास के अंतर्गत ग्रामीण अधिवास के दो मुख्य प्रकार हैं जिनके बीच मुख्य अंतर हैं-

 

(i) सघन बस्तियाँ उपजाऊ नदी घाटी क्षेत्रों में विकसित होती हैं जबकि प्रकीर्ण बस्तियाँ अनुपजाऊ पर्वतीय एवं शुष्क तथा अर्द्ध-शुष्क क्षेत्रों में विकसित होती हैं।

(ii) सघन बस्तियों में मकान एक-दूसरे से सटे होते हैं जबकि प्रकीर्ण में दूर-दूर होते हैं।

(iii) सघन बस्ती में सामाजिक जीवन घनिष्ठ होता है जबकि प्रकीर्ण में सामाजिकता कम मिलती है।

 

13. स्वर्णिम चतुर्भुज परियोजना का संक्षेप में वर्णन करें।

उत्तर – राष्ट्रीय महामार्ग विकास योजना के अंतर्गत स्वर्णिम चतुर्भुज परियोजना प्रारंभ की गई है। इसके तहत भारत के चार प्रमुख महानगरों दिल्ली, मुंबई, चेन्नई और कोलकाता को परस्पर जोड़ने के लिए 5,846 किलोमीटर लंबे चार या छह लेनवाले उच्च स्तरीय महामार्गों के निर्माण का लक्ष्य है। आर्थिक दृष्टि से सघन यातायात के इस मार्ग से यात्रा के दौरान समय और ईंधन दोनों की पर्याप्त बचत होगी।

 

14. भारत के अंतरराष्ट्रीय व्यापार की प्रमुख विशेषताओं का विवरण दें।

उत्तर- भारत के अंतरराष्ट्रीय व्यापार की प्रमुख विशेषताएँ हैं-

(i) समय के साथ कृषि क्षेत्र का व्यापार निरंतर घटता जा रहा है।

(ii) विनिर्मित वस्तुओं का निर्यात में सर्वाधिक हिस्सा है।

(iii) खनिज एवं अयस्क का निर्यात में हिस्सा लगभग स्थिर है।

(iv) आयातित वस्तुओं में पेट्रोलियम एवं अन्य उत्पाद का हिस्सा सबसे अधिक है।

(v) पूँजीगत माल के निर्यात को पर्याप्त प्रोत्साहन मिला है।

(vi) कुछ कृषि उत्पादों एवं पेट्रोलियम पदार्थों के निर्यात में वृद्धि हो रही है।

 

खण्ड-ग (दीर्घ उत्तरीय प्रश्न)

किन्हीं तीन प्रश्नों के उत्तर दीजिए । 5 × 3 = 15

 

15. मानव विकास के उपागमों की व्याख्या करें।

उत्तर- मानवीय विकास की व्याख्या के लिए चार उपागमों का सहारा लिया जाता है जिनके अलग-अलग गुण-दोष हैं। कुछ महत्त्वपूर्ण उपागम हैं-

(i) आय उपागम - यह मानव विकास मापन का सबसे प्राचीन उपागम है। इसमें मानवीय आय को प्रधानता दी गई है। इस उपागम के अनुसार, अधिक आय का अर्थ अधिक आर्थिक स्वतंत्रता और अधिक मानव विकास हैं।

(ii) कल्याण उपागम - यह उपागम मानव विकास के लिए शिक्षा, स्वास्थ्य, सामाजिक सुरक्षा एवं सुख-सुविधाओं पर उच्च सरकारी व्यय का तर्क देता है। इस उपागम का मानना है कि मानव सभी विकासात्मक गतिविधियों का लक्ष्य है। फिर भी, यह एक असंतुलित विचार है।

(iii) मूलभूत आवश्यकता उपागम - अंतरराष्ट्रीय श्रम संगठन द्वारा औद्योगिक श्रमिकों हेतु 6 मूलभूत आवश्यकताओं यथा स्वास्थ्य, शिक्षा, भोजन, जल आपूर्ति, सफाई तथा आवास सुविधाओं के विकास पर जोर देनेवाला यह उपागम है। इसमें कृषकों तथा अन्य लोगों के विषय में कुछ भी विचार नहीं दिया गया है।

(iv) क्षमता उपागम - प्रो० अमर्त्य सेन की यह अवधारणा स्वास्थ्य के बाद शिक्षा और संसाधनों तक मानव की पहुँच की क्षमता के आकलन से संबंधित है। इन्हीं तीनों के विकास से मानव विकास को गतिशील बनाना संभव है। इसलिए, यह सर्वाधिक आधुनिक एवं सर्वमान्य उपागम है।

 

16. गहन निर्वाह कृषि का वर्णन करें।

उत्तर - गहन निर्वाह कृषि मॉनसून प्रदेश की कृषि है जो चीन, जापान, भारत, बांगलादेश, म्यांमार, थाईलैंड, श्रीलंका, फिलीपींस, इंडोनेशिया, मलेशिया, लाओस, कंपूचिया तथा हिंद महासागर के द्वीपों में की जाती है। जनसंख्या-दबाव अधिक होने के कारण छोटे होते जा रहे खेतों में परंपरागत कृषियंत्रों का प्रयोग यहाँ किया जाता है जिससे प्रति हेक्टेयर उत्पादकता कम पाई जाती है। कृषि पर जनसंख्या के अत्यधिक दबाव के कारण ही यहाँ गहन जीवन निर्वाह कृषि की जाती है। गहन निर्वाह कृषि दो प्रकार की होती है— (i) चावल प्रधान कृषि और (ii) चावल रहित कृषि ।

 

चावल प्रधान गहन निर्वाह कृषि क्षेत्र में चावल की खेती प्रमुखता से की जाती है। भूमि का गहन उपयोग होते हुए भी यहाँ मानवीय श्रम का प्रयोग अधिक होता है। उर्वरता को कायम रखने के लिए गोबर की खाद का उपयोग करनेवाली इस कृषि प्रकार में प्रतिइकाई उत्पादन अधिक, किंतु प्रतिकिसान उत्पादन कम होता है।

 

उच्चावच, जलवायु, मिट्टी तथा अन्य भौगोलिक कारकों की विविधता के कारण कुछ क्षेत्रों में धान की खेती नहीं की जा सकती है। ऐसे क्षेत्रों में गेहूँ तथा ज्वार-बाजरा उगाया जाता है।

 

17. अंतरराष्ट्रीय व्यापार में विश्व व्यापार संगठन की भूमिका का वर्णन करें।

उत्तर - विश्व को उच्च सीमाशुल्क और विभिन्न प्रकार की अन्य बाधाओं से मुक्त करने के लिए 1948 में कुछ देशों के द्वारा जनरल एग्रीमेंट ऑन ट्रेड एंड टैरिफ (GATT) का गठन किया गया जिसे 1995 से विश्व व्यापार संगठन (WTO) के नाम से जाना जाता है। इस समझौते के अनुसार, सदस्य देशों को अंतरराष्ट्रीय व्यापार के लिए बनाए गए नियमों का पालन करना सुनिश्चित किया गया है। वास्तव में, यह अंतरराष्ट्रीय व्यापार के सभी पक्षों का एक सक्षम नियामक है। यह विश्वव्यापी व्यापार तंत्र के लिए नियमों को नियत करता है और इसके सदस्य देशों के बीच विवादों का निपटारा करता है।

विश्व व्यापार संगठन के गठन के डेढ़ दशक पूरा हो जाने के बाद भी उन्मुक्त व्यापार का मार्ग प्रशस्त नहीं हुआ है और न ही विकासशील देशों को इससे वांछित परिणाम ही मिल रहे हैं। आज तक विश्व व्यापार सीमा-रहित नहीं हुआ है। वास्तव में, व्यापारिक जगत त्रि-ध्रुवीय तंत्र में उलझा हुआ है, जिसमें एक ध्रुव यूरोपीय समुदाय, दूसरा ध्रुव नाफ्टा एवं तीसरा ध्रुव एशिया-प्रशांत क्षेत्र है। अतः, वैसे देश जो इनमें से किसी संगठन के सदस्य नहीं हैं, उनके लिए विश्व व्यापार में अलग-थलग पड़ने तथा उसके लाभों से वंचित रहने की प्रबल आशंका है।

 

18. भारत में गेहूँ की कृषि के लिए पाई जानेवाली अनुकूल भौगोलिक परिस्थितियों का वर्णन करें।

उत्तर - भारत में खाद्यानों में चावल के बाद गेहूँ दूसरी महत्त्वपूर्ण फसल है, जिसकी खेती कुल बोए क्षेत्र के 14% भाग पर की जाती है। यह जाड़े या रबी की फसल है, जो शुष्कतर भागों में भी उपजाई जाती है। इसकी खेती के लिए भारत में बोते समय 10°C के निकट तापमान एवं आर्द्रता तथा फसल पकते समय शुष्कता एवं 20°C-27°C तापमान आवश्यक है। जलवायु की अनुकूलता के कारण अक्टूबर-नवंबर के महीने में गेहूँ की बुआई की जाती है तथा मार्च-अप्रैल के महीने में काट ली जाती है। फसल तैयार होने के समय तापमान एकाएक बढ़ जाने से असमय फसल तैयार हो जाता है जिससे गेहूँ के दाने पतले, छोटे और कड़े होते है।

 

उत्पादन की दृष्टि से उत्तरी मैदान का समस्त उत्तर-पश्चिमी भाग उल्लेखनीय है। गेहूँ के महत्त्वपूर्ण उत्पादकों में पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, राजस्थान तथा गुजरात राज्य शामिल हैं। कुल गेहूँ उत्पादन का आधा पंजाब और उत्तर प्रदेश में उत्पन्न होता है। इन क्षेत्रों के जलवायु की विशेषता जाड़े का कम तापमान तथा 80 cm से कम वार्षिक वर्षा है। पश्चिम की ओर से आनेवाले चक्रवातों से शीतकालीन वर्षा फसल वृद्धि में सहायक है। इन क्षेत्रों से दूर बढ़ने पर इसकी प्रतिहेक्टेयर उत्पादकता घटती जाती है। पंजाब तथा मैदान से पूरब की ओर बढ़ने पर तापमान, आर्द्रता तथा वर्षा बढ़ते जाने से इसकी खेती स्वाभाविक रूप से घटती जाती है। इसके बावजूद भारत विश्व का 12% गेहूँ उत्पन्न करता है। पंजाब और हरियाणा में इसकी प्रतिहेक्टेयर उत्पादकता 4,000 किलोग्राम है।

 

19. भारत के मानचित्र पर निम्नलिखित केंद्रों को दिखाएँ-

(i) लौह-अयस्क क्षेत्र के निकट-भद्रावती, भिलाई, सलेम, विजयनगर

(ii) कोयला आधारित-दुर्गापुर, बोकारो, बर्नपुर

(iii) उपर्युक्त दोनों के मध्य क्षेत्र में-जमशेदपुर, राउरकेला

(iv) बंदरगाह आधारित- विशाखापत्तनम

उत्तर-

12th Geography Model Set-5 2022-23

Useful Link 

Class 9th & 10th

Click Here

Class 11th & 12th

Click Here

Economics

Click Here

Class 11th Model Question Solution

Click Here

Class 12th Model Question Solution

Click Here

Quiz

Click Here

JAC Exam. Question & Solution

Click Here

NEWS

Click Here

TGT-PGT-JPSC

Click Here

प्रपत्र

Click Here

JAC BOARD

Click Here

Online Test

Click Here

YouTube

Click Here


Post a Comment

Hello Friends Please Post Kesi Lagi Jarur Bataye or Share Jurur Kare