POLITICAL SCIENCE MODEL QUESTION PAPER Set-4 Term-1 (2021-22)

POLITICAL SCIENCE MODEL QUESTION PAPER Set-4 Term-1 (2021-22)
झारखंड शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद्, राँची, झारखंड प्रथम सावधिक परीक्षा 2021-2022 मॉडल प्रैक्टिस प्रश्न-पत्र पाठ -4 कक्षा -12 विषय - राजनीतिक विज्ञान माह - दिसम्बर समय -1 घंटा 30 मिनट पूर्णांक - 40 सामान्य निर्देश :- > सभी प्रश्नों के उत्तर अनिवार्य है। > कुल 40 प्रश्न है। > प्रत्येक प्रश्न के लिए 1 अंक निर्धारित है। > प्रत्येक प्रश्न में चार विकल्प दिए गए हैं। सही विकल्प का चयन करें। > गलत उत्तर के लिए अंक नहीं काटे जायेंगे। सामान्य निर्देश- निर्देशानुसार निम्नांकित प्रश्नों के उत्तर लिखिए। 1. ‘आसियान वे’ या आसियान शैली क्या है? (A) आसियान के सदस्य देशों की जीवन शैली है (B) आसियान सदस्यों के अनौपचारिक और सहयोगपूर्ण कामकाज का स्वरूप है (C) आसियान सदस्यों की रक्षा नीति है (D) सभी आसियान सदस्य देशों को जोड़ने वाली सड़क है 2. सार्क अथवा दक्षेस क्या है? (A) यह राष्ट्रसंघ लीग ऑफ नेशन्स का एक अंग (Organ) था जो समाप्त हो गया है (B) यह संयुक्त राष्ट्रसंघ (UNO) की एक एजेंसी है (C) यह एक दक्षिण एशिया क्षेत्रीय सहयोग संगठन अथवा संघ है (D) यह भारत और चीन का सैन्य गुट है 3. मार्शल योजना के नाम से जा…