CLASS-11-HINDI-CORE-MODEL SET-2

CLASS-11-HINDI-CORE-MODEL SET-2

 

खंड - 'क' (अपठित बोध)

निम्नलिखित गद्यांश को ध्यानपूर्वक पढ़कर प्रश्न संख्या 01 से 04 के लिए सही विकल्प का चयन कीजिए -

महानगरों में जो सभ्यता फैली है, वह छिछली और हृदयहीन है। लोगों के पारस्परिक मिलन के अवसर तो बहुत हो गए हैं, मगर इस मिलन में हार्दिकता नहीं होती, मानवीय संबंधों में घनिष्ठता नहीं आ पाती। दफ्तर, ट्रामों, बसों, रेलों, सिनेमाघरों, सभाओं और कारखानों में आदमी हर समय भीड़ में रहता है, मगर इस भीड़ के बीच वह अकेला होता है। मनुष्यता के लिए जरूरी मनुष्य के भीतर पहले जो माया, ममता और सहानुभूति के भाव थे, वे अब लापता होते जा रहे हैं। देशों के बीच की पारस्परिक दूरी अब घट गई है, किंतु आदमी और आदमी के बीच की दूरी बढ़ती जा रही है।

01. महानगरों की सभ्यता को हृदयहीन क्यों कहा गया है?

A. सार्वजनिक स्थानों पर भीड़ के कारण

B. माया, ममता और सहानुभूति के भाव के कारण

C. देशों के बीच की पारस्परिक दूरी के कारण

D. मानवीय संबंधों में हार्दिकता एवं घनिष्ठता के अभाव के कारण

 

02. मनुष्य के भीतर कौन-से भाव लापता होते जा रहे हैं?

A. अकेलापन

B. हृदयहीनता

C. सहानुभूति

D. छिछलापन

 

03. गद्यांश के लिए सर्वाधिक उपयुक्त शीर्षक का चयन करें-

A. सामाजिक परंपरा

B. मिलन के अवसर

C. महानगरों की सभ्यता

D. शहरों में बढ़ता भीड़

 

04. 'हृदयहीन' का क्या अर्थ है?

A. निष्ठुर

B. आतुर

C. सहृदय

D. मुग्ध

 

 

निम्नलिखित पद्यांश को ध्यानपूर्वक पढ़कर प्रश्न संख्या 05 से 08 के लिए सही विकल्प का चयन कीजिए -

ओ वसुधा के रहने वालों ! रहो

सर्वदा प्यार से।

नाम अलग है देश-देश के, पर

बसुधंरा एक है

फल-फूलों के रूप अलग पर भूमि

उर्वरा एक है

धरा बाँट कर हृदय न बाँटो, दूर रहो

संहार से।

कभी न सोचो तुम अनाथ, एकाकी

या निष्प्राण रे।

 

05. धरतीवासियों से कवि क्या कह रहा है?

A. मेरी बात सुनो

B. सदा रहो प्यार से

C. सबको जानो

D. सब जनों की सुनो

 

06. धरती को बाँटने के बाद अब मनुष्य किसे बाँटने का प्रयास कर रहा है?

A. खेत-खलिहानों को

B. घर-द्वार को

C. हृदय को

D.फल-फूलों को

 

07. कवि ने किससे दूर रहने का संदेश दिया है?

A. प्यार से

B. संहार से

C. धरती से

D. मनुष्य

 

08. 'अनाथ' में कौन-सा उपसर्ग है?

A. अ

B. ना

C. आ

D. न

 

खंड - 'ख' (अभिव्यक्ति और माध्यम)

09. संचार प्रक्रिया की शुरुआत कहाँ से होती है?

A. श्रोत या संचारक

B. माध्यम

C. प्राप्तकर्ता

D. संदेश

 

10. 'जनसंचार' के लिए अंग्रेजी में कौन-सा शब्द प्रयुक्त होता है?

A. कम्युनिकेशन

B. मास कम्युनिकेशन

C. रिपोर्ट

D. रिमाइंडर

 

11. प्रिंट माध्यम के आविष्कार का श्रेय किसको है?

A. गुटेनबर्ग

B. रेनेसा

C. युगल किशोर

D. मार्कोनी

 

12. टेलीविज़न की रजत जयंती कब मनाई गयी?

A. 1974

B. 1964

C. 1984

D. 1994

 

13. भारत में आकाशवाणी कितनी भाषाओं में कार्यक्रम प्रस्तुत करती हैं?

A.20

B.24

C.28

D.22

 

14. जनसंचार का सबसे नया और लोकप्रिय माध्यम है ?

A. समाचार पत्र

B. इंटरनेट

C.किताब

D. टेलीविजन

 

15. फ़ीचर में तथ्यों की प्रस्तुति का ढंग कैसा होता है?

A. नीरस

B. व्यापक

C. मनोरंजक

D. संकुचित

 

16. मुद्रित माध्यमों की सबसे बड़ी सीमा क्या है?

A. मनोरंजन का अभाव

B. तुरंत घटी घटनाओं की प्रस्तुति का अभाव

C. प्रामाणिकता का अभाव

D. वितरण का अभाव

 

17. आलेख एक विधा है-

A.गद्य लेखन की

B. लघुकथा लेखन की

C. रिपोर्ट लेखन की

D.पद्य लेखन की

 

18. संचार प्रक्रिया में 'डीकोडिंग' का क्या अर्थ है?

A. प्राप्त संदेश में निहित अर्थ को समझना

B. संदेश की भाषा का चयन करना

C. प्राप्तकर्ता द्वारा दिया गया फिडबैक

D. संचार प्रक्रिया में उत्पन्न बाधा

 

खंड - 'ग' (पाठ्यपुस्तक)

निम्नलिखित पद्यांश को ध्यानपूर्वक पढ़कर प्रश्न संख्या 19 से 22 के लिए सही विकल्प का चयन कीजिए -

अंधकार की गुहा सरीखी

उन आँखों से डरता है मन,

भरा दूर तक उनमें दारुण

दैन्य दुख का नीरव रोदन !

 

19. प्रस्तुत पंक्तियाँ किस कविता से ले गई है?

A. घर की याद

B. वे आँखें

C. सबसे खतरनाक

D. पथिक

 

20. किन आँखों से कवि को डर लगता है?

A. जमींदार की आँखों से

B. साहूकार की आँखों से

C. चौकीदार की आँखों से

D. चिर शोषित किसान की आँखों से

 

21. किसान की आँखों की तुलना किससे की गई है?

A. नीरवता

B. दैन्यता

C. अंधेरी गुफा

D. दुख

 

22. 'दारुण दैन्य दुख' में कौन-सा अलंकार है?

A. उपमा

B. उत्प्रेक्षा

C. पुनरुक्तिप्रकाश

D. अनुप्रास

 

निम्नलिखित प्रश्नों के सही विकल्प का चयन कीजिए -

23. कबीर किस धारा के प्रतिनिधि कवि हैं?

A. कृष्ण काव्य

B. राम काव्य

C. सूफी काव्य

D. संत काव्य

 

24. कबीर को 'वाणी का डिक्टेटर' किसने कहा?

A. रामचंद्र शुक्ल

B. हजारी प्रसाद द्विवेदी

C. महावीर प्रसाद द्विवेदी

D. सोहनलाल द्विवेदी

 

25. मीरा ने अपने 'प्रेम-बेलि' से कौन-से फल की प्राप्ति की कामना व्यक्त की है?

A. पुण्यफल

B. मोक्षफल

C. आनंदफल

D. कर्मफल

 

26. 'न्यात' मीरा को क्या कहकर बुलाते हैं?

A. कुल-नासी

B. वृंदावासी

C. गंगा-काशी

D. देवदासी

 

27. 'घर की याद' कविता के आधार पर बताइए कि कवि कहाँ प्रवास कर रहे हैं?

A. कार्यालय में

B. जेल में

C. घर में

D. इनमें से कोई नहीं

 

निम्नलिखित गद्यांश को ध्यानपूर्वक पढ़कर प्रश्न संख्या 28 से 31 के लिए सही विकल्प का चयन कीजिए -

जब नमक का नया विभाग बना और ईश्वर-प्रदत्त वस्तु के व्यवहार करने का निषेध हो गया तो लोग चोरी-छिपे इसका व्यापार करने लगे। अनेक प्रकार के छल-प्रपंचों का सूत्रपात हुआ, कोई घूस से काम निकालता था, कोई चालाकी से। अधिकारियों के पौ-बारह थे। पटवारीगिरी का सर्वसम्मानित पद छोड़-छोड़कर लोग इस विभाग की बरकंदाजी करते थे। इसके दारोगा पद के लिए तो वकीलों का भी जी ललचाता था। यह वह समय था, जब अंग्रेजी शिक्षा और ईसाई मत को लोग एक ही वस्तु समझते थे। फ़ारसी का प्राबल्य था। प्रेम की कथाएँ और शृंगार रस के काव्य पढ़कर फारसीदां लोग सर्वोच्च पदों पर नियुक्त हो जाया करते थे।

28. प्रस्तुत गद्यांश के रचनाकार का नाम बताइए?

A. प्रेमचंद

B. सत्यजित राय

C. कृष्णनाथ

D. शेखर जोशी

 

29. ईश्वर-प्रदत वस्तु किसे कहा गया है?

A. पटवारी

B. दारोगा

C. वकील

D. नमक

 

30. नमक के सरकारी निषेध का क्या दुष्परिणाम हुआ?

A. भ्रष्टाचार का सूत्रपात हुआ

B. लोग सर्वोच्च पदों पर नियुक्त होने लगे

C. शिक्षा का प्रचार-प्रसार होने लगा

D. लोग धर्म परिवर्तन करने लगे

 

31. 'अधिकारियों के पौ बारह थे'- यहाँ 'पौ बारह' का क्या अर्थ है?

A. नुकसान होना

B. लाभ-ही-लाभ होना

C. प्रसिद्धि मिलना

D. सम्मानित होना

 

निम्नलिखित प्रश्नों के सही विकल्प का चयन कीजिए -

32. 'हम-हसमत' रचना किसकी है?

A. कृष्णा सोबती

B. मन्नू भंडारी

C. अक्कमहादेवी

D. निर्मला पुतुल

 

33. लेखिका मियाँ नसीरुद्दीन के पास क्यों गई थी?

A. पाक कला सीखने

B. संगीत कला सीखने

C. रोजगार माँगने

D. साक्षात्कार लेने

 

34. सत्यजित राय मूल रूप से कहाँ के रहने वाले थे?

A. उड़ीसा

B. असम

C. पश्चिम बंगाल

D. बिहार

 

35. कौन-सी फिल्म की शूटिंग का काम ढाई साल तक चला था?

A. सोने का किला

B. पथेर पांचाली

C. जहाँगीर की स्वर्ग मुद्रा

D. बादशाही अंगूठी

 

36. 'पंडित अलोपीदीन' किस कहानी का पात्र है?

A. दूध का दाम

B. नमक का दारोगा

c. दो बैलों की कथा

D. ईदगाह

 

37. 'राजस्थान की रजत बूंदें' पाठ के रचनाकार हैं-

A. अनुपम मिश्र

B. विश्वनाथ त्रिपाठी

C. सुंदरलाल बहुगुणा

D. मेधा पाटकर

 

38. कुंई की खुदाई का काम कौन करता है?

A. बसौली

B. खडिया

C. चेजारो

D. बाड़मेर

 

39. राजस्थान के रेत की विशेषता क्या है?

A. रेत के कण बहुत बारीक होते हैं

B. रेत के कण एक-दूसरे से चिपकते नहीं

C. रेत में कण अलग-अलग रहते हैं

D. उपरोक्त सभी

 

40. चेलवांजी अपने सिर की रक्षा कैसे करते हैं?

A. बर्तन की टोप से

B. घास की टोप से

C. बाँस की टोप से

D. हाथ से

Post a Comment

Hello Friends Please Post Kesi Lagi Jarur Bataye or Share Jurur Kare
Cookie Consent
We serve cookies on this site to analyze traffic, remember your preferences, and optimize your experience.
Oops!
It seems there is something wrong with your internet connection. Please connect to the internet and start browsing again.
AdBlock Detected!
We have detected that you are using adblocking plugin in your browser.
The revenue we earn by the advertisements is used to manage this website, we request you to whitelist our website in your adblocking plugin.
Site is Blocked
Sorry! This site is not available in your country.