Class XI Economics Term-1 PART-A: अर्थशास्त्र के लिए सांख्यिकी Objective Question

Class XI Economics Term-1 PART-A: अर्थशास्त्र के लिए सांख्यिकी Objective Question

इकाई-I

1. परिचय

I. सही विकल्प चुनकर लिखें:

1. सांख्यिकी शब्द का प्रयोग सर्वप्रथम किसने किया था जिन्हें सांख्यिकी का जनक कहा जाता है?

(क) ऑक्सफोर्ड

(ख) रैण्डम

(ग) गाटफ्रायड ऐचनवाल

(घ) एल्फ्रेड मार्शल

 

2. वे क्रिया-कलाप जो मौद्रिक लाभ के लिए किए जाते हैं, क्या कहलाते हैं ?

(क) आँकड़े

(ख) आर्थिक क्रियाएँ

(ग) उत्पादन

(घ) दुकानदारी

 

3. अर्थशास्त्र के तथ्यों को संख्यात्मक रूप में क्या कहते हैं ?

(क) विनिमय

(ख) आर्थिक समस्याएँ

(ग) आँकड़ा

(घ) संकलन

 

4. सांख्यिकी बहुवचन रूप में क्या होते हैं जिन्हें अंकों में दिखाया जाता है ?

(क) समंकों का समूह

(ख) संख्या-विज्ञान

(ग) क्रमबद्ध संख्यात्मक तथ्य

(घ) गुणात्मक आँकड़े

 

5. आँकड़ों का संकलन, संगठन, प्रस्तुतीकरण, संक्षिप्तीकरण, विश्लेषण द्वारा. सांख्यिकी के क्या हैं?

(क) विधियाँ

(ग) गणितीय क्रियाएँ

(ग) भाग

(घ) समस्याएँ

 

6. सांख्यिकी अध्ययन करता है--

(क) केवल मात्रात्मक आँकड़ों का

(ख) आर्थिक समस्याओं का

(ग) केवल जनसंख्या वृद्धि का

(घ) केवल आर्थिक क्रियाओं का

 

7. किस कारण आर्थिक समस्या पैदा होती है?

(क) संसाधनों के वैकल्पिक प्रयोग के कारण

(ख) आँकड़े में पाठ्यांकों के गलत संग्रह के कारण

(ग) उत्पादन और उपभोग में उत्पन्न संतुलन के कारण

(घ) सुनामी, भूकम्प आदि जैसी चुनौतियों के कारण

 

8. एक योजना निर्माता को योजना बनाते समय किसकी आवश्यकता होती है ?

(क) उद्योगों के संचालन के सूचना की

(ख) सांख्यिकी की

(ग) व्यवसायी की प्रवृत्ति के ज्ञान की

(घ) सट्टेबाजों के आकलन की

 

9. उत्पादन, उपभोग, विनिमय, वितरण आदि आर्थिक क्रियाओं से संबंधित आँकड़ों के आधार पर क्या किया जा सकता है?

(क) व्यवसाय

(ख) संख्यात्मक विश्लेषण

(ग) व्यापारिक अनुमान

(घ) उद्देश्यों की पूर्ति

 

10. आर्थिक विश्लेषण में किस सांख्यिक यंत्र का प्रयोग होता है ?

(क) जटिल तथ्यों का सरलीकरण

(ख) तथ्यों का तुलनात्मक अध्ययन

(ग) पूर्वानुमान

(घ) उत्पादक की आर्थिक दशा

इकाई-11 आँकड़ों का संग्रह एवं समायोजन
2. आँकड़ों का संग्रह

I. सही विकल्प चुनकर लिखें :

1. सांख्यिकी अनुसंधानकर्ता द्वारा आँकड़ों का संग्रह करना क्या कहलाता है ?

(क) साक्षात्कार

(ख) प्रश्नावली

(ग) समंकों का संकलन

(घ) संगणना विधि

 

2. किस प्रकार के आँकड़े को अनुसंधानकर्ता अपने उद्देश्य के अनुसार पहली बार एकत्र करता है?

(क) प्राथमिक आँकड़ा

(ख) द्वितीयक आँकड़ा

(ग) पूर्व प्रकाशित आँकड़ा

(घ) आन्तरिक आँकड़ा

 

3. लोगों से सम्पर्क करके सूचना इकट्ठी करनेवाले व्यक्ति को क्या कहा जाता है ?

(क) अनुसंधानकर्ता

(ख) गणक

(ग) सर्वेक्षक

(घ) सूचक

 

4. यादृच्छिक संख्याओं की रचना किन विधियों के प्रयोग से की जाती है ?

(क) संगणना विधि

(ख) प्रतिचयन विधि

(ग) अंकगणितीय विधि

(घ) लॉटरी विधि

 

5. बड़े पैमाने का सर्वेक्षण कराने हेतु छोटे पैमाने पर कराए गए सर्वेक्षण क्या कहलाता है?

(क) मार्गदर्शी सर्वेक्षण

(ख) मौलिक सर्वेक्षण

(ग) वास्तविक सर्वेक्षण

(घ) क्षेत्रीय सर्वेक्षण

 

6. किस प्रकार के सर्वेक्षण से गणनाकारों, पर्यवेक्षकों तथा अन्य कर्मचारियों की क्षमता का पता चल जाता है ?

(क) वास्तविक सर्वेक्षण

(ख) मार्गदर्शी सर्वेक्षण

(ग) क्षेत्रीय सर्वेक्षण

(घ) मौलिक सर्वेक्षण

 

7. आँकड़ों की अपर्याप्तता, तथ्यों की प्रकृति आदि के कारण कौन-सा अनैच्छिक विभ्रम उत्पन्न हो सकता है ?

(क) संगणना

(ख) सांख्यिकीय

(ग) अनुसंधान

(घ) समस्या पहचान

 

8. अनुसंधानकर्ता को कब धैर्य, विनम्रता, चतुराई तथा निष्पक्षता से काम लेना चाहिए?

(क) परिणाम देते समय

(ख) मौखिक अनुसंधान के समय

(ग) सूचना एकत्रित करते समय

(घ) गणितीय कार्य करते समय

 

9. विस्तृत क्षेत्र के अनुसंधान के लिए कौन-सी रीति अनुपयुक्त पक्षपातपूर्ण एवं अपव्ययी मानी जाती है?

(क) प्रत्यक्ष व्यक्तिगत अनुसंधान विधि

(ख) मौखिक विधि

(ग) प्रश्नावली विधि

(घ) लॉटरी विधि

 

10. संगणना प्रणाली का एक दोष है-

(क) इकाइयों में भिन्नता

(ख) गहन अध्ययन

(ग) अधिक खर्चीली

(घ) कम समय में सरल परिणाम

3. आँकड़ों का संगठन

I. सही विकल्प चुनकर लिखें:

1. कौन-सा आँकड़ा अव्यवस्थित, जटिल एवं कठिन होते हैं ?

(क) शुद्ध औंकड़ा

(ग) संकलित आँकड़ा

(ख) संगठित आँकड़ा

(घ) द्वितीयक आँकड़ा

 

2. आँकड़ों के वर्गीकरण में प्रयुक्त विधि है-

(क) समष्टि विधि

(ख) अपवर्जी विधि

(ग) परिवर्तनशील विधि

(घ) द्वन्द्व भाजन विधि

 

3. कौन आँकड़ों के वर्गीकरण की विधि नहीं है ?

(क) भौगोलिक

(ख) समयानुसार

(ग) गुणात्मक

(घ) भावात्मक

 

4. समावेशी श्रृंखला को अपवर्जी श्रृंखला में बदलने के लिए-

(क) उच्च एवं निम्न सीमा के अन्तर के आथे को घटाना-जोड़ना होता है

(ख) प्रत्येक वर्ग की ऊपरी सीमा में 1 जोड़ा जाता है

(ग) प्रत्येक वर्ग की निम्न सीमा से 1 घटाया जाता है

(घ) वर्ग बनाने वाली संख्याओं को जोड़कर आधा कर लिया जाता है.

 

5. सांख्यिकी गणनाओं में 'वास्तविक मूल्य' के स्थान पर 'मध्य मूल्य' के प्रयोग से किस प्रकार की क्षति हो जाती है ?

(क) सूचना की क्षति

(ख) परिणाम की क्षति

(ग) परिश्रम की क्षति

(घ) प्रयास की क्षति

 

6. वस्तुओं को उपयुक्त क्रम में व्यवस्थित करना तथा सजातीय समूहों में रखना किसका प्रतीक है?

(क) आवृति का ज्ञान

(ख) वर्ग-अन्तराल का निर्णय

(ग) वर्गीकरण

(घ) सांख्यिक शृंखला

 

7. आँकड़ों को किसके अनुसार व्यवस्थित किया जाता है ?

(क) लोचशीलता के अनुसार

(ख) अधिकतम मूल्य के आधार पर

(ग) समय और स्थान के अनुसार

(घ) प्रयुक्त संख्या के अनुसार

 

8. किसी क्षेत्र में रहने वाले सभी व्यक्तियों की कुल संख्या को कहते हैं-

(क) विस्तार

(ख) समष्टि

(ग) विन्यास

(घ) जनगणना

 

9. गणना करने के लिए सदैव उपयुक्त होती है-

(क) समावेशी शृंखला

(ख) अपवर्जी शृंखला

(ग) वर्ग अन्तराल

(घ) संचयी आवृति

 

10. स्थायित्व, परिवर्तनशीलता, उद्देश्य की अनुकूलता, सजातीयता, विशालता आदि को किसका आवश्यक तत्त्व माना जाता है ?

(क) तथ्यों का संचयन

(ख) तथ्यों का आकलन

(ग) तथ्यों का वर्गीकरण

(घ) तथ्यों का मूल्यांकन

 

4. आँकड़ों का प्रस्तुतीकरण

I. सही विकल्प चुनकर लिखें :

1. समूहों एवं आवृतों पर आँकड़ों को दर्शाने को क्या कहते हैं ?

(क) गुणात्मक वर्गीकरण

(ख) दण्ड-आरेख

(ग) सारणीयन

(घ) शृंखला-निर्माण

 

2. प्रत्येक आँकड़े की स्थिति किसके अनुसार सुनिश्चित होती है ?

(क) प्रस्तुतीकरण

(ख) संचय आवृति वक्र

(ग) माप की इकाई

(घ) स्तंभ एवं पंक्ति के अनुसार

 

3. सारणी के निचले भाग में आँकड़ों की विशेषताओं का उल्लेख करना क्या कहलाता है?

(क) स्रोत टिप्पणी

(ख) पाद-टिप्पणी

(ग) उपशीर्षक

(घ) प्रामाणिक तथ्य

 

4. विभिन्न समय, स्थान या समूह के बीच तुलना में सहायक कौन-सा आरेख होता है?

(क) वृत आरेख

(ख) दण्ड आरेख

(ग) बहुदण्ड आरेख

(घ) संचयी बारम्बारता वक्र

 

5. कालिक चित्र में आँकड़ों को किस रूप में दर्शाया जाता है ?

(क) यथातथ्य रूप में

(ख) समय परिवर्तन के रूप में

(ग) स्रोत टिप्पणी के रूप में

(घ) पाद टिप्पणी के रूप में

 

6. संक्षिप्त टिप्पणी के साथ-साथ पंक्तियों तथा स्तम्भों में आँकड़ों को दर्शाना क्या कहलाता है?

(क) सारणीयन प्रस्तुतीकरण

(ख) कालिक चित्र

(ग) चित्रमय प्रदर्शन

(घ) ज्यामितीय आरेख

 

7. आँकड़ों को वर्ग, आयत, वृत, दण्ड आदि रूपों में दर्शाने को क्या कहा जाता है ?

(क) ज्यामितीय प्रदर्शन (

ख) दृष्टि पथ प्रदर्शन

(ग) संक्षिप्त प्रदर्शन

(घ) चित्रमय प्रदर्शन

 

8. काल श्रेणी आरेख के X-अक्ष पर क्या दर्शाया जाता है ?

(क) वर्ग अन्तराल

(ख) आवृति

(ग) समय

(घ) अचर पठन

 

9. X-अक्ष एवं Y-अक्ष ग्राफ पेपर पर जिस विन्दु पर परस्पर कटती है, उसे क्या कहते हैं?

(क) मध्य बिन्दु

(ख) समावेशित बिन्दु

(ग) मूल बिन्दु

(घ) भुज-कोटि सम्मिलन बिन्दु

 

10. जिस सारणी में एक से अधिक विशेषताओं के आधार पर समंकों को प्रस्तुत किया जाता है, वह क्या कहलाता है ?

(क) बहुदण्ड आरेख

(ख) बहुगुणी दण्ड चित्र

(ग) कालिक चित्र

(घ) जटिल सारणी

 

इकाई-III सांख्यिकी उपकरण एवं निष्कर्ष
5. केन्द्रीय प्रवृत्ति की माप

I. सही विकल्प चुनकर लिखें:

1. केन्द्रीय प्रवृत्ति की ऐसी माप क्या कहलाती है जो श्रृंखला को दो बराबर भागों में बाँटती है?

(क) माध्य

(ख) माध्यिका

(ग) बहुलक

(घ) मध्य बिन्दु

 

2. एक श्रृंखला के सभी पदों को जोड़कर योग को संख्या से भाग करने पर क्या प्राप्त होता है?

(क) समांतर माध्य

(ख) माध्यिका

(ग) बहुलक

(घ) हरात्मक माध्य

 

3. आँकड़ा 13,15,16,18,18,17,17,16,15,15 का बहुलक होगा?

(क) 13

(ख) 15

(ग) 16

(घ) 18

 

4. शृंखला के एक-चौथाई भाग का प्रतिनिधित्व करने वाला क्या कहलाता है ?

(क) उच्च चतुर्थक

(ख) निम्न चतुर्थक

(ग) समग्र बोध

(घ) प्रतिनिधि भिन्न

 

5. किसकी गणना के लिए श्रेणी के मूल अविच्छिन्न स्वरूप की आवश्यकता होती है जिसमें मध्य मूल्यों को वर्गान्तरों में बदल लिया जाता है ?

(क) समान्तर माध्य

(ख) माध्यिका

(ग) बहुलक

(घ) संचयी आवृति

 

6. वह एक अकेली संख्या, जो आँकड़ों के वितरण के केन्द्रीय प्रवृत्ति का निर्धारण करती है, क्या कहलाती है ?

(क) केन्द्रीय प्रवृत्ति की माप

(ख) औसत मान

(ग) भारित माध्य

(घ) वर्ग-चिह्न

 

7. किसका परिकलन प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष दोनों विधियों से किया जाता है ?

(क) बहुलक का

(ख) समान्तर माध्य का

(ग) भारित माध्य का

(घ) माध्यिका का

 

8. ज्यामितीय विधि से कौन-सा माध्य ज्ञात नहीं किया जा सकता है ?

(क) भारित माध्य

(ख) समान्तर माध्य

(ग) आदर्श माध्य

(घ) हरात्मक माध्य

 

9. किसी संख्या के उस मूल्य को क्या कहते हैं जो श्रृंखला में सबसे अधिक बार आता है?

(क) माध्यिका

(ख) बहुलक

(ग) समंक

(घ) माध्य

 

10. मध्यक तथा माध्य की सहायता से बहुलक मापने का सूत्र

(क) `Z=3M-2\overline X`

(ख) `Z=3\overline X-2M`

(ग) `Z=3\left(M-2\overline X\right)`

(घ) `Z=2\left(3M-\overline X\right)`

 

6. परिक्षेपण की माप

I. सही विकल्प चुनकर लिखें:

1. केन्द्रीय मूल्य के आस-पास मूल्यों के विचरण की जानकारी किसके द्वारा मिलती है?

(क) 50% मूल्य

(ख) चतुर्थक विचलन

(ग) वर्गीकृत आँकड़े

(घ) अपकिरण की माप

 

2. परिक्षेपण का कौन-सा माप सर्वश्रेष्ठ माना जाता है ?

(क) विस्तार

(ख) चतुर्थक विचलन

(ग) माध्य विचलन

(घ) मानक विचलन

 

3. किसी समंक श्रेणी के अधिकतम एवं न्यूनतम मूल्य के अंतर को क्या कहते हैं ?

(क) विस्तार

(ख) वर्ग-चिह्न

(ग) चर-मान

(घ) विचलन

 

4. मानक विचलन की इकाई क्या होती है ?

(क) वर्ग इकाई

(ख) चर की इकाई

(ग) चर की इकाई का वर्ग

(घ) घन सेमी

 

5. व्यक्तिगत पदों के मूल्यों में भिन्नता की सीमा के माप को कहते हैं...-

(क) प्रमाप विचलन

(ख) माध्य विचलन

(ग) अपकिरण

(घ) लॉरिन्ज वक्र

 

6. केन्द्रीय मूल्य से वितरण के सभी मूल्यों के विचलनों की संक्षिप्त पाप को कहते हैं-

(क) माध्यिका की माप

(ख) बहुलक की माप

(ग) मानक विचलन की माप

(घ) परिक्षेपण की माप

 

7. किसका बीजगणितीय विवेचन संभव होता है?

(क) परास

(ख) चतुर्थक विचलन

(ग) माध्य विचलन

(घ) अपकिरण

 

8. विस्तार किससे प्रभावित होता है ?

(क) उच्च मूल्य

(ख) चरम मूल्य

(ग) विचलन

(घ) वर्ग अन्तराल

 

9. कौन यह बताता है कि वितरण का मान उसके औसत मूल्य से कितना अधिक है?

(क) भारित माध्य

(ख) वर्ग-चिह्न

(ग) चतुर्थक

(घ) परिक्षेपण

 

10. आँकड़ों के वितरण को समझने में केन्द्रीय प्रवृत्ति की माप का एक अच्छा संपूरक है-

(क) मानक विचलन

(ख) माध्यिका

(ग) परिक्षेपण की माप

(घ) माध्य विचलन

 

7. सहसंबंध

I. सही विकल्प चुनकर लिखें:

1. दो चरों के मूल्यों में परस्पर सम्बन्ध की जानकारी किससे होती है ?

(क) सह-सम्बन्ध गुणांक

(ख) कोटि सह-संबंध गुणांक

(ग) शून्य सहसम्बन्ध गुणांक

(घ) कार्ल पियर्सन गुणांक

 

2. किसके आधार पर चरों के पारस्परिक संबंध की दिशा तथा मात्रा का पता चलता है?

(क) सीमित सहसंबंध

(ख) कार्ल पियर्सन विधि के आधार पर

(ग) सह-संबंध गुणांक

(घ) सह-संबंध के आधार पर

8. सूचकांक

I. सही विकल्प चुनकर लिखें:

1. खुदरा कीमतों में परिवर्तनों के औसत को मापने वाला सूचकांक क्या कहलाता है ?

(क) उत्पादन सूचकांक

(ख) जीवन निर्वाह सूचकांक

(ग) भारित सूचकांक

(घ) कीमत सूचकांक

 

2. किसी स्थान के वर्ग विशेष के व्यक्तियों पर पड़नेवाले फुटकर मूल्य परिवर्तनों के प्रभाव को मापने का उद्देश्य कौन पूरा करता है ?

(क) उपभोक्ता मूल्य सूचकांक

(ख) थोक कीमत सूचकांक

(ग) साधारण सूचकांक

(घ) भारित सूचकांक

 

3. सूचकांक के स्तर में लगातार वृद्धि होने पर मुद्रस्फीति की दर-

(क) बढ़ती है

(ख) घटती है

(ग) अप्रभावित रहती है

(घ) अनिश्चित प्रभाव डालता है

 

4. मूल्य सूचकांक कितने प्रकार के होते हैं ?

(क) चार

(ख) तीन

(ग) दो

(घ) पाँच

 

5. भारत में प्रायः किस वर्ष को आधार वर्ष माना जाता है?

(क) 1973-74

(ख) 1983-84

(ग) 1965-66

(घ) 1993-94

 

6. कीमत वृद्धि के कारण रुपये की क्रय शक्ति में गिरावट को पूरा करने हेतु श्रमिकों को दी जानेवाली राशि को क्या कहते हैं ?

(क) अनुदान

(ख) महँगाई भत्ता

(ग) दीर्घकालीन ऋण

(घ) सब्सिडी

 

7. थोक बाजार में बेची जानेवाली वस्तुओं की थोक कीमतों में होनेवाले तुलनात्मक परिवर्तन को कौन मापता है ?

(क) थोक कीमतं सूचकांक

(ख) भारितय सूचकांक

(ग) मूल्यानुपात सूचकांक

(घ) मुद्रास्फीति

 

8. सूचकांक किसके आधार पर बनाये जाते हैं ?

(क) उत्पादन

(ख) माँग

(ग) निर्यात

(घ) न्यादर्श

 

9. किसी वर्ष में वस्तुओं की कीमतों में होनेवाली प्रतिशत वृद्धि के आधार पर किसकी दर निर्धारित होती है ?

(क) सूचकांक

(ख) मुद्रास्फीति

(ग) महँगाई भत्ता

(घ) मूल्यानुपात

 

10. किसी स्थान के वर्ग-विशेष के व्यक्तियों पर पड़नेवाले फुटकर मूल्य परिवर्तनों की माप करने के लिए क्या बनाए जाते हैं ?

(क) भारित सूचकांक

(ख) औद्योगिक उत्पादन का सूचकांक

(ग) उपभोक्ता मूल्य सूचकांक

(घ) पारिवारिक बजट 

इकाई-IV अर्थशास्त्र में परियोजनाओं का विकास
9. सांख्यिकीय विधियों के उपयोग

I. सही विकल्प चुनकर लिखें

1. पूर्व प्रकाशित आँकड़ों को क्या कहते हैं ?

(क) प्राथमिक आँकड़ा

(ख) द्वितीयक आँकड़ा

(ग) लिखित आँकड़ा

(घ) प्रोजेक्ट आँकड़ा

 

2. अनुसंधान का अंतिम कार्य क्या होता है ?

(क) प्रश्नावली तैयार करना

(ख) साक्षात्कार में भाग लेना

(ग) आँकड़ों को सजाना

(घ) प्रतिवेदन लिखना

 

3. किसके उपभोग एवं सुविधा के लिए प्रतिवेदन के आकार पर पदार्थों की आपूति की जा रही है?

(क) उत्पादकों

(ख) उपभोक्ताओं

(ग) क्रेताओं

(घ) विक्रेताओं

 

4. प्रश्नावली बनाने की प्रमुख समस्याओं को कितने वर्गों में विभक्त किया जा सकता है?

(क) तीन

(ख) चार

(ग) पाँच

(घ) दस

 

5. समंकों के संकलन व विश्लेषण के पश्चात उनसे उचित व निष्पक्ष-

(क) निष्कर्ष निकाले जाते हैं

(ख) प्रोजेक्ट तैयार किए जाते हैं

(ग) समर्थ व्यक्तियों का चुनाव किया जाता है

(घ) आर्थिक दशा का आकलन किया जाता है

Post a Comment

Hello Friends Please Post Kesi Lagi Jarur Bataye or Share Jurur Kare
Cookie Consent
We serve cookies on this site to analyze traffic, remember your preferences, and optimize your experience.
Oops!
It seems there is something wrong with your internet connection. Please connect to the internet and start browsing again.
AdBlock Detected!
We have detected that you are using adblocking plugin in your browser.
The revenue we earn by the advertisements is used to manage this website, we request you to whitelist our website in your adblocking plugin.
Site is Blocked
Sorry! This site is not available in your country.