Class IX Social Science Answers Key 2022 खण्ड
- A (
प्रश्न संख्या 1 से 7 तक प्रत्येक 2 अंकों का है। इनमें से किन्हीं पाँच प्रश्नों के
उत्तर दीजिए।) प्रश्न 1. नेशनल असेम्बली में मताधिकार किसने दिया था ? उत्तर:
फ्रांस में नेशनल असेम्बली चुनने के लिए मतदान का अधिकार कुछ लोगो को ही प्राप्त था।
जो लोग दो तिहाई कर चुकाते थे ,जो सक्रीय नागरिक थे, उन्हें ही मतदान करने का अधिकार
प्राप्त था। महिलाएं मतदान नहीं कर सकती थी। प्रश्न 2. वन अधिनियम के चलते देश भर में गाँव वालों को कौन कौन-सी
मुश्किलों की सामना करना पड़ा ? उत्तर:
वन अधिनियम के बाद घर के लिए लकड़ी काटना, पशुओं को चराना, कंद-मूल, फल इकट्ठा करना
आदि रोजमर्रा की गतिविधियाँ गैरकानूनी बन गईं। जलावनी लकड़ी एकत्र करने वाली औरतें विशेष तौर से परेशान रहने लगीं। प्रश्न 3. पारिस्थितिकी तंत्र किसे कहते हैं ? उत्तर:
इस पर्यावरण में उपस्थित जैविक समुदाय तथा निर्जीव परिस्थितियों में पारस्परिक क्रिया
तथा पदार्थों का आदान-प्रदान होता है, दूसरे शब्दों में जीवित पौधे और जंतु और इनकी
निर्जीव परिस्थितियां एक दूसरे पर आश्रित है और दोनों मिलकर एक ऐसा स्थाई तंत्र बनाते
हैं जिसके विभिन्न संघटक एक मशीन के पुर…