Class XI राजनीतिक शास्त्र मॉडल प्रश्न 2021-22 Term-2
Class XI राजनीतिक शास्त्र मॉडल प्रश्न 2021-22 Term-2
वर्ग - 11 विषय - राजनीतिक शास्त्र पूर्णांक - 40 समय - 1:30 घंटे प्रश्न 1. किसी
देश के संविधान का क्या महत्त्व है ? उत्तर- संविधान में ही बताया
जाता है कि सरकार के विभिन्न अंगों की क्या-क्या शक्तियाँ और उनके क्या-क्या दायित्व
होते हैं । प्रश्न 2. संविधान
निर्मात्री सभा से आप क्या समझते हैं ? उत्तर- संविधान सभा उसे कहते
हैं जो किसी देश के संविधान का निर्माण करती है। प्रश्न 3. भारत
के राष्ट्रपति का निर्वाचन कैसे होता है ? उत्तर- अप्रत्यक्ष चुनाव- भारत
के राष्ट्रपति के चुनाव की मुख्य विशेषता यह है कि यह चुनाव जनता के द्वारा सीधा न
होकर अप्रत्यक्ष रूप से राज्यों की विधानसभाओं तथा संसद के निर्वाचित सदस्यों द्वारा
होता है । प्रश्न 4. प्रतिनिधित्व
के समानुपातिक पद्धति का वर्णन कीजिए ? उत्तर - आनुपातिक प्रतिनिधित्व
पद्धति - इस पद्धति को हेयर पद्धति भी कहा जाता है। इस पद्धति के अंतर्गत सामान्य पद्धति
की तरह उम्मीदवारों का चुनाव नहीं होता। इस पद्धति के अंतर्गत एक कोटा निश्चित किया
जाता है। इसमें निश्चत मत संख्या या उससे अधिक मत प्राप्त करने वाला व्यक्ति ही निर्वाचित
होता है। प्रश्न 5. राजनीतिशास्त्र
शक्ति का विज…