Class XI Sociology Set -1 Model Question Paper 2021-22 Term-2

Class XI Sociology Set -1 Model Question Paper 2021-22 Term-2
वर्ग - 11 विषय - समाजशास्त्र पूर्णांक - 40 समय - 1:30 घंटे सेट- 1 (Set- 1 ) 1. जजमानी प्रथा पर संक्षिप्त टिप्पणी लिखें। उत्तर: जजमानी प्रथा एक ऐसी व्यवस्था है जिसमें गाँव के प्रत्येक जाति समूह से अन्य जातियों के परिवारों के लिए कुछ विशेष सेवाओं की आशा की जाती है। 2. सामाजिक परिवर्तन से क्या अभिप्राय है ? उत्तर: परिवर्तन प्रकृति का नियम है और प्रत्येक समाज में परिवर्तन की प्रक्रिया निरन्तर रूप से चलती रहती है। जोन्स का कहना है कि "सामाजिक परिवर्तन वह शब्दावली है जो सामाजिक प्रक्रियाओं, सामाजिक स्वरूपों, सामाजिक अंतःक्रियाओं अथवा सामाजिक संगठन के किसी भी पहलू में परिवर्तन के संबंध में प्रयोग की जाती है।" 3. प्रतिस्पर्दा किस समाज की विशेषता है ? उत्तर: प्रतिस्पर्धा आधुनिक समाज की विशेषता है ? 4. संस्कृति के भौतिक पक्ष को क्या कहते हैं उत्तर: संस्कृति का भौतिक पक्ष सभ्यता है। 5. सोशियोलॉजी की अवधारणा का सृजन किसने किया ? उत्तर: कॉम्ट ने। 6. सत्ता क्या है ? उत्तर: बियरस्टेड के अनुसार, "सत्ता शक्ति के प्रयोग का संस्थात्मक अधिकार है। वह स्वयं शक्ति नहीं है ।" सी. राइट मिल्स के अनुसार, "सत्…