भारत की जनसंख्या का वितरण एवं घनत्व (DISTRIBUTION & DENSITY OF INDIAN POPULATION)

भारत की जनसंख्या का वितरण एवं घनत्व (DISTRIBUTION & DENSITY OF INDIAN POPULATION)
भारत की जनसंख्या का वितरण एवं घनत्व (DISTRIBUTION & DENSITY OF INDIAN POPULATION)
भारत का क्षेत्रफल विश्व के कुल क्षेत्रफल का 2.4 प्रतिशत है जिसमें विश्व की 17.31 प्रतिशत जनसंख्या निवास करती है। जनसंख्या की दृष्टि से विश्व में चीन के बाद भारत का द्वितीय स्थान है। 1991 में देश की जनसंख्या 84.63 करोड़, 2001 में 102.87 थी जो कि 2011 में बढ़कर 121 करोड़ (1,21,01,93,422) हो गयी है। भारत की जनसंख्या का वितरण (Distribution of Indian Population) जनसंख्या के वितरण मानचित्र को देखने से एक बात स्पष्ट होती है कि यहां एक ओर राजस्थान को शुष्क पेटी असम की पहाड़ियाँ और दक्षिणी पठार के अधिकांश भाग में जनसंख्या का समूहीकरण कम हुआ है। वहीं दूसरी ओर नदियों की घाटियों, उत्तर भारत के समतल मैदानी प्रदेश, समुद्रतटीय मैदानों अथवा खनिज प्राप्ति क्षेत्रों और औद्योगिक केन्द्रों में जनसंख्या का आवश्यकता से अधिक जमाव पाया जाता है। ऐसे क्षेत्रों में औसत घनत्व प्रति वर्ग किलोमीटर 750 व्यक्ति या उससे ऊपर है। तटीय प्रदेशों में छोटे उपजाऊ कछारी मैदानों में घनत्व अधिक पाया जाता है। इससे यह निष्कर्ष निकाला जा सकता है कि भारत उत्तम खेतिहर भूमि और घनी जनसंख्या में घनिष्ठ सम्बंध पाया जाता है। भारत की 60 प्…