Class XII (History) 1. Bricks, Beads and Bones : Harappan Civilization

ईंटें, मनके तथा अस्थियाँ : हड़प्पा सभ्यता
Class XII (History) 1. Bricks, Beads and Bones : Harappan Civilization
1. ईंटें, मनके तथा अस्थियाँ : हड़प्पा सभ्यता पाठ्य-पुस्तक के प्रश्न एवं उनके उत्तर  उत्तर दीजिए (लगभग 100-150 शब्दों में) प्रश्न 1. हड़प्पा सभ्यता के शहरों में लोगों को उपलब्ध भोजन सामग्री की सूची बनाइए। इन वस्तुओं को उपलब्ध कराने वाले समूहों की पहचान कीजिए। उत्तर: हड़प्पा वासियों के भोजन में हमें विविधता दिखाई देती है क्योंकि ये शाकाहारी तथा मांसाहारी दोनों ही प्रवृत्ति के थे। हड़प्पा-वासी अनेक प्रकार के खाद्यान्न का उपयोग करते थे, जिसमें से प्रमुख हैं- गेहूँ, जौ, दाल, सफेद चना, बाजरा, चावल, तिल इत्यादि। गेहूँ उनका मुख्य तथा प्रिय आहार था। वे भेड़, बकरी, भैंस, सूअर आदि के मांस का भी सेवन करते थे। खुदाई में जहाँ अनेक स्थानों से मछली पकड़ने के काँटे प्राप्त हुए हैं, वहीं अनेक मुद्राओं पर मछली के चित्र भी देखने को मिलते हैं। इससे प्रतीत होता है कि ये लोग मछलियों को पकड़कर उनका सेवन करते थे। उपलब्ध भोजन सामग्री की सूची तथा उपलब्ध कराने वाले समूह। आहार सामग्री उपलब्ध कराने वाले समूह / समुदाय (1) पेड़ - पौधों से प्राप्त उत्पाद संग्राहक समुदाय। (2) मांस , मछली आखेटक समुदाय (3) अनाज , जैसे - गेहूँ , जौ , दाल , चना , तिल , ब…