Class XII (History) 3. Fraternity, Caste and Class: Early Society 3.
बंधुत्व, जाति तथा वर्ग : आरंभिक समाज पाठ्यपुस्तक
के प्रश्न एवं उनके उत्तर उत्तर दीजिए (लगभग 100-150 शब्दों में) प्रश्न 1. स्पष्ट कीजिये कि विशिष्ट परिवारों में पितृवंशिकता क्यों
महत्वपूर्ण रही होगी? उत्तर:
विशिष्ट परिवारों के अन्तर्गत शासक परिवार एवं धनी लोगों के परिवार सम्मिलित थे जिनमें
पितृवंशिकता निम्नलिखित कारणों से महत्वपूर्ण रही होगी- (1)
वंश परम्परा को चलाने के लिए - धर्मसूत्रों एवं धर्मशास्त्रों के अनुसार पितवंश को
आगे बढ़ाने के लिए पत्र ही महत्वपूर्ण होते हैं, पुत्रियाँ नहीं। इसलिए विशिष्ट परिवारों
में उत्तम पुत्रों की प्राप्ति की कामना की जाती थी। (2)
उत्तराधिकार सम्बन्धी विवादों से बचने के लिए विशिष्ट परिवारों में माता - पिता नहीं
चाहते थे कि उनकी मृत्यु के पश्चात् उनके परिवार में सम्पत्ति के बँटवारे को लेकर कोई
झगड़ा हो। शासक परिवारों के सन्दर्भ में उत्तराधिकार में राजसिंहासन भी सम्मिलित था।
राजा की मृत्यु के पश्चात् उसका बड़ा पुत्र राजसिंहासन का उत्तराधिकारी बन जाता था।
इसी प्रकार माता-पिता की मृत्यु के पश्चात् उनकी सम्पत्ति का उनके पुत्रों में बँटवारा
कर दिया जाता था। Read …