Class XII (Political Science) 5. कांग्रेस प्रणाली: चुनौतियाँ और पुनर्स्थापना (Challenges to and Restoration of the Congress System) 5.
कांग्रेस प्रणाली: चुनौतियाँ और पुनर्स्थापना प्रश्न 1. 1967 के चुनावों के बारे में निम्नलिखित में कौन-कौन से बयान
सही हैं? (क) कांग्रेस लोकसभा के चुनाव में विजयी रही, लेकिन कई राज्यों में
विधानसभा के चुनाव वह हार गई। (ख) कांग्रेस लोकसभा के चुनाव भी हारी और विधानसभा के भी। (ग) कांग्रेस को लोकसभा में बहुमत नहीं मिला, लेकिन उसने दूसरी पार्टियों
के समर्थन से एक गठबंधन सरकार बनाई। (घ) कांग्रेस केंद्र में सत्तासीन रही और उसका बहुमत भी बढ़ा। उत्तर: (क)
सही (ख)
गलत (ग)
गलत (घ)
गलत। प्रश्न 2. निम्नलिखित का रोल करें। उत्तर:
(अ) – (iv), (ब) – (i), (स) - (ii), (द) - (iii). प्रश्न 3. निम्नलिखित नारे से किन नेताओं का सम्बन्ध है। (क)
जय जवान, जय किसान, = लाल बहादुर शास्त्री (ख)
इंदिरा हटाओ, = विपक्षी गठबंधन (ग)
गरीबी हटाओ। = इंदिरा गांधी। प्रश्न 4. 1971 के 'ग्रैंड अलायंस' के बारे में कौन - सा कथन ठीक है?
(क) इसका गठन गैर-कम्युनिस्ट और गैर - कांग्रेसी दलों ने किया था। (ख)
इसके पास एक स्पष्ट राजनीतिक तथा विचारधारात्मक कार्यक्रम था। (ग)
इसका गठन सभी गैर-कांग्रेसी दलों ने एकजुट होकर किया था। प्रश्…