Class XII (History) 5. Perspectives of Travellers: Their Understanding of Society

5. यात्रियों के नज़रिए : समाज के बारे में उनकी समझ
Class XII (History) 5. Perspectives of Travellers: Their Understanding of Society
5. यात्रियों के नज़रिए : समाज के बारे में उनकी समझ उत्तर दीजिए (लगभग 100-150 शब्दों में) प्रश्न 1. किताब-उल-हिन्द' पर एक लेख लिखिए। अथवा : अल बिरूनी की कृति 'किताब-उल-हिन्द' को एक विस्तृत ग्रन्थ क्यों माना जाता है? उत्तर: ग्यारहवीं शताब्दी ई. के पूर्वार्द्ध में अरबी भाषा में अल बिरूनी ने किताब-उल-हिन्द की रचना की। अल बिरूनी ने अपनी इस पुस्तक में भारत के धर्म, दर्शन, विभिन्न त्योहार, खगोल विज्ञान, कीमिया, विभिन्न रीति-रिवाज एवं प्रथाएँ, भारतीयों का सामाजिक जीवन, भार-तौल एवं मापन की विधियाँ, मापतन्त्र विज्ञान, मूर्तिकला तथा कानून का विस्तार से विवरण दिया है। इस विस्तृत विवरण के साथ यह ग्रन्थ कुल 80 अध्यायों में विभाजित है। इस ग्रन्थ में एक विशिष्ट रचना कौशल देखने को मिलता है। इस ग्रन्थ के प्रत्येक अध्याय के आरम्भ में एक प्रश्न होता था तथा इसके उपरान्त संस्कृतिवादी परम्परा पर आधारित वर्णन तथा अन्त में अन्य संस्कृतियों के साथ तुलनात्मक अध्ययन। अनेक इतिहासकार मानते हैं कि अल बिरूनी के इस ग्रन्थ का मुख्य आधार ज्यामिति है। अल बिरूनी ने सम्भवतः अपनी कृतियाँ उपमहाद्वीप के सीमान्त क्षेत…