7. खनिज तथा ऊर्जा संसाधन (Mineral and Energy Resources)

खनिज तथा ऊर्जा संसाधन (Mineral and Energy Resources)
7. खनिज तथा ऊर्जा संसाधन (Mineral and Energy Resources)
पाठ्यपुस्तक से अभ्यास प्रश्न प्रश्न 1. नीचे दिए गए चार विकल्पों में से सही उत्तर को चुनिए (i) निम्नलिखित में से किस राज्य में प्रमुख तेल क्षेत्र स्थित हैं (क) असम (ख) बिहार (ग) राजस्थान (घ) तमिलनाडु। (ii) निम्नलिखित में से किस स्थान पर पहला परमाणु ऊर्जा स्टेशन स्थापित किया गया था (क) कलपक्कम (ख) नरोरा (ग) राणाप्रताप सागर (घ) तारापुर। (iii) निम्नलिखित में से कौन-सा खनिज ‘भूरा-हीरा’ के नाम से जाना जाता है (क) लौह (ख) लिग्नाइट (ग) मैंगनीज (घ) अभ्रक। (iv) निम्नलिखित में से कौन-सा ऊर्जा का अनवीकरणीय स्त्रोत है (क) जल (ख) सौर (ग) ताप (घ) पवन। प्रश्न 2. निम्नलिखित प्रश्नों का उत्तर लगभग 30 शब्दों में दें (i) भारत में अभ्रक के वितरण का विवरण दें। उत्तर: भारत में अभ्रक का वितरण-आन्ध्र प्रदेश भारत का 72 प्रतिशत से भी अधिक अभ्रक उत्पादित करता है। इस राज्य की मुख्य अभ्रक पेटी नैल्लोर जिले में है। अभ्रक उत्पादन की दृष्टि से राजस्थान का दूसरा स्थान है। इस राज्य की प्रमुख अभ्रक पेटी जयपुर से उदयपुर तक विस्तृत है। अभ्रक उत्पादक अन्य राज्य झारखण्ड, बिहार, गुजरात, केरल, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ तथा उत्तर प्रदेश हैं। (ii) नाभिकीय…