Class XII (Political Science) 9. भारतीय राजनीति : नए बदलाव (Recent Developments in Indian Politics)

9. भारतीय राजनीति : नए बदलाव
Class XII (Political Science) 9. भारतीय राजनीति : नए बदलाव (Recent Developments in Indian Politics)
9. भारतीय राजनीति : नए बदलाव प्रश्न 1. उन्नी - मुन्नी ने अखबार की कुछ कतरनों को बिखेर दिया है। आप इन्हें कालक्रम के अनुसार व्यवस्थित करें: (अ) मंडल आयोग की सिफारिश और आरक्षण विरोधी हंगामा। (ब) जनता दल का गठन। (स) बाबरी मस्जिद का विध्वंस। (द) इंदिरा गाँधी की हत्या। (ङ) राजग सरकार का गठन। (च) संप्रग सरकार का गठन। (छ) गोधरा की दुर्घटना और उसके परिणाम। उत्तर: कालक्रम के अनुसार निम्नलिखित ढंग से व्यवस्थित किया जा सकता है: (द) इंदिरा गाँधी की हत्या सन् 1984 (ब) जनता दल का गठन सन् 1988 (अ) मण्डल आयोग की सिफारिश और आरक्षण विरोधी हंगामा सन् 1990 (स) बाबरी मस्जिद का विध्वंस सन् 1992 (ङ) राजग सरकार का गठन सन् 1998 (छ) गोधरा की दुर्घटना और उसके परिणाम सन् 2002 (च) संप्रग सरकार का गठन सन् 2004 प्रश्न 2. निम्नलिखित में मेल करें: (क) सर्वानुमति की राजनीति (i) शाहबानो मामला (ख) जाति आधारित दल (ii) अन्य पिछड़ा वर्ग का उभार (ग) पर्सनल लॉ और लैंगिक न्याय (iii) गठबंधन सरकार (घ) क्षेत्रीय पार्टियों की बढ़ती ताकत (iv) आर्थिक नीतियों पर सहमति