Class XI (Political Science), 2. भारतीय संविधान में अधिकार( Rights in the Indian Constitution)

भारतीय संविधान में अधिकार( Rights in the Indian Constitution)
Class XI (Political Science), 2. भारतीय संविधान में अधिकार( Rights in the Indian Constitution)
पाठ्यपुस्तक से अभ्यास प्रश्न प्रश्न 1. निम्नलिखित प्रत्येक कथन के बारे में बताएँ कि वह सही है या गलत (क) अधिकार-पत्र में किसी देश की जनता को हासिल अधिकारों का वर्णन रहता है। (ख) अधिकार-पत्र व्यक्ति की स्वतन्त्रता की रक्षा करता है। (ग) विश्व के हर देश में अधिकार-पत्र होता है। उत्तर- (क) सही, (ख) सही, (ग) गलत। प्रश्न 2. निम्नलिखित में कौन मौलिक अधिकारों का सबसे सटीक वर्णन है? (क) किसी व्यक्ति को प्राप्त समस्त अधिकार। (ख) कानून द्वारा नागरिक को प्रदत्त समस्त अधिकार। (ग) संविधान द्वारा प्रदत्त और सुरक्षित समस्त अधिकार। (घ) संविधान द्वारा प्रदत्त वे अधिकार जिन पर कभी प्रतिबन्ध नहीं लगाया जा सकता। प्रश्न 3. निम्नलिखित स्थितियों को पढ़ें। प्रत्येक स्थिति के बारे में बताएँ कि किस मौलिक अधिकार का उपयोग या उल्लंघन हो रहा है और कैसे? (क) राष्ट्रीय एयरलाइन के चालक-परिचालक दल (Cabin-Crew) के ऐसे पुरुषों को जिनका वजन ज्यादा है नौकरी में तरक्की दी गई लेकिन उनकी ऐसी महिला-सहकर्मियों को दण्डित किया गया जिनका वजन बढ़ गया था। उत्तर : महिला सहकर्मियों को दण्डित करना उनके समानता का अधिकार का उल्लंघन करना है। पुरुषों क…