Class XII (Geography) 2.विश्व जनसंख्या वितरण, घनत्व और वृद्धि (The World Population : Distribution, Density and Growth)

2.विश्व जनसंख्या वितरण, घनत्व और वृद्धि (The World Population : Distribution, Density and Growth)
Class XII (Geography) 2.विश्व जनसंख्या वितरण, घनत्व और वृद्धि (The World Population : Distribution, Density and Growth)
2. विश्व जनसंख्या-वितरण, घनत्व और वृद्धि (The World Population: Distribution, Density and Growth) पाठ्यपुस्तक से अभ्यास प्रश्न प्रश्न 1. नीचे दिए गए चार विकल्पों में से सही उत्तर चुनिए : (i) निम्नलिखित में से किस महाद्वीप में जनसंख्या वृद्धि सर्वाधिक है (क) अफ्रीका (ख) एशिया (ग) दक्षिण अफ्रीका (घ) उत्तर अमेरिका। (ii) निम्नलिखित में से कौन-सा एक विरल जनसंख्या वाला क्षेत्र नहीं है (क) अटाकामा (ख) भू-मध्यरेखीय प्रदेश (ग) दक्षिण-पूर्वी एशिया (घ) ध्रुवीय प्रदेश। (iii) निम्नलिखित में से कौन-सा एक प्रतिकर्ष कारक नहीं है (क) जलाभाव (ख) बेरोजगारी (ग) चिकित्सा/शैक्षणिक सुविधाएँ (घ) महामारियाँ। (iv) निम्नलिखित में से कौन-सा एक तथ्य सही नहीं है (क) विगत् 500 वर्षों में मानव जनसंख्या 100 गुणा से अधिक बढ़ी है। (ख) 5 अरब से 6 अरब तक बढ़ने में जनसंख्या को 100 वर्ष लगे। (ग) जनांकिकीय संक्रमण की प्रथम अवस्था में जनसंख्या वृद्धि उच्च होती है। प्रश्न 2. निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर लगभग 30 शब्दों में दीजिए (i) जनसंख्या के वितरण को प्रभावित करने वाले तीन भौगोलिक कारकों का उल्लेख कीजिए। उत्तर: जनसंख्या के वितरण को प्रभावित करने वा…