4.PGT अर्थशास्त्र के नियम (Laws of Economics)
👉नियम
शब्द से अभिप्राय प्रत्येक उस सिद्धान्त से है जो किसी वस्तु अथवा कार्य के कारणों
एवं परिणामों का सम्बन्ध स्थापित करता है और जो पूर्ण जाँच करने के पश्चात सदा सत्य
प्रमाणित होता है। 👉 अर्थशास्त्र
के नियमों को मोटे तौर पर चार भागों में बाँटा जाता है- a.
वैधानिक नियम- ये नियम देश की सरकार द्वारा बनाये जाते हैं और सभी
लोगों को उनका पालन करना होता है। b.
नैतिक नियम - मनुष्य के आचरण, धर्म व आदर्श से सम्बन्धित नियमों को
नैतिक नियम कहा जाता है। c.
सामाजिक व व्यवहारिक नियम - ये वे नियम
होते हैं जो किसी समाज में विधिवत संचालन के लिए कार्य करते हैं। d.
वैज्ञानिक नियम - प्रो० मार्शल के अनुसार वैज्ञानिक नियम सामान्य सत्य प्रवृत्तियों
के वर्णन मात्र से है जो प्रायः निश्चित एवं सत्य होते हैं। 👉अर्थशास्त्र
के नियम भी वैज्ञानिक होते हैं। 👉प्रो०
राबिन्स के अनुसार आर्थिक नियम उन समानताओं का उल्लेख करते हैं
जिन पर सीमित साधनों द्वारा असीमित आवश्यकताओं की पूर्ति करने से सम्बन्धित मानव
व्यवहार निर्भर हैं। 👉 प्रो० सैलिंग मैन के अनुसार अर्थशास्त्र के नियम काल्पनिक होते हैं। 👉 प्रो० बाघ के शब्दों में आर्थि…