Project PARAKH Class-12th History Model Set-1 Questions-cum-Answer Booklet (2024-25)

Project PARAKH Class-12th History Model Set-1 Questions-cum-Answer Booklet (2024-25)
Project PARAKH Class-12th History Model Set-1 Questions-cum-Answer Booklet (2024-25)

 प्रोजेक्ट परख (तैयारी उड़ान की)

Class 12 विषयः- इतिहास

Set-1 मॉडल प्रश्न पत्र

वार्षिक इंटरमीडिएट परीक्षा-2025

सामान्य निर्देश

परीक्षार्थी यथा संभव अपने शब्दो में उत्तर दें।

सभी प्रश्न अनिवार्य है। कुल प्रश्नों की संख्या 52 है।

खण्डवार निर्देश को ध्यान में रखकर अपने उत्तर दें।

खण्ड क- बहुविकल्पीय प्रश्न

इस खंड में कुल 30 प्रश्न है। सभी प्रश्नों के उत्तर दें। प्रत्येक प्रश्न के चार विकल्प है सही विकल्प का चयन करें। प्रत्येक प्रश्न के लिए एक अंक निर्धारित हैं।

1. सिंधु सभ्यता का कौन सा स्थल मृतको के टीला के रुप में विख्यात है ?

(क) चन्हुदड़ो

(ख) मोहनजोदड़ो

(ग) हड़प्पा

(घ) कालीबंगा

2. महात्मा बुद्ध का जन्म कहाँ हुआ था ?

(क) बोधगया में

(ख) लुम्बिनी में

(ग) सारनाथ में

(घ) कुशीनगर में

3. गुप्त राजवंश के किस शासक को भारत का नेपोलियन कहा जाता है ?

(क) चन्द्रगुप्त

(ख) समुद्रगुप्त

(ग) स्कन्दगुप्त

(घ) कुमारगुप्त

4. अलबरुनी किसके साथ भारत आया था ?

(क) महमूद गजनवी

(ख) मुहम्मद गौरी

(ग) मोहम्मद बिन कासिम

(घ) नादिरशाह

5. जजिया कर क्या है ?

(क) आर्थिक कर

(ख) धार्मिक कर

(ग) भूमि कर

(घ) शिक्षा कर

6. महाभारत में कितने प्रकार के विवाहों का उल्लेख किया गया है ?

(क) चार

(ख) छः

(ग) आठ

(घ) नौ

7. निम्नलिखित में से किसने सबसे पहले भारत में स्वर्ण सिक्के जारी किये ?

(क) मौर्यों ने

(ख) हिन्द-यूनानियों ने

(ग) कुषाणों ने

(घ) गुप्तो ने

8. अल-बरुनी ने किताब-उल-हिन्द की रचना किस भाषा में की ?

(क) अरबी में

(ख) फारसी में

(ग) उर्दू में

(घ) संस्कृत में

9. विजयनगर साम्राज्य द्वारा असैनिक और सैनिक सेवा में लिए दिया जाने वाला भूमि दान कहलाता था ?

(क) जागीर

(ख) बिष्ठि

(ग) इक्ता

(घ) अमरम

10. ब्रिटिश ईस्ट इंडिया कम्पनी की स्थापना कब हुई ?

(क) 1600 ई0

(ख) 1605 ई0

(ग) 1610 ई0

(घ) 1615 ई0

11. 1857 के विद्रोह के समय भारत का गवर्नर जनरल कौन था ?

(क) वेलेस्ली

(ख) बैंटिक

(ग) डलहौजी

(घ) कैनिग

12. भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के संस्थापक कौन थे ?

(क) डब्यू० सी० बनर्जी

(ख) गोपाल कृष्ण गोखले

(ग) ए० ओ० हयूम

(घ) महात्मा गाँधी

13. सिन्धुघाटी सभ्यता का सबसे बड़ा शहर कौन सा था ?

(क) हड़प्पा

(ख) मोहनजोदड़ो

(ग) लोथल

(घ) कालीबंगा

14. सिन्धुघाटी के निवासियों को किस धातु का ज्ञान नहीं था ?

(क) सोना

(ख) चाँदी

(ग) लोहा

(घ) ताँबा

15. महाजनपद कितने थे ?

(क) 12

(ख) 14

(ग) 16

(घ) 18

16. भारत का शेक्सपीयर किसे कहा जाता है ?

(क) अश्वघोष

(ख) कालीदास

(ग) बाणभट्ट

(घ) कल्हण

17. प्राचीन भारत में अभिलेख लिखने की शुरुआत किस राजवंश ने की ?

(क) गुप्त राजवंश

(ख) मौर्य राजवश

(ग) शुंग राजवंश

(घ) नंद राजवंश

18. स्तूप का संबंध में ?

(क) जैनो से

(ख) बौधो से

(ग) हिन्दुओं से

(घ) सिक्खों से

19. साँची मध्य प्रदेश के किस शहर में स्थित है ?

(क) भोपाल

(ख) सागर

(ग) रायसेन

(घ) विदिशा

20. विजयनगर साम्राज्य की स्थापना कब हुई थी ?

(क) 1206 ई0

(ख) 1236 ई०

(ग) 1565 ई0

(घ) 1336 ई०

21. गोपुरम क्या है ?

(क) भू-राजस्व का एक प्रकार

(ख) गाय का एक प्रकार

(ग) मंदिर का मुख्य प्रवेश द्वार

(घ) इनमें से कोई नहीं

22. प्रसिद्ध विरुपाक्ष मंदिर कहाँ स्थित है ?

(क) पुरी

(ख) हम्पी

(ग) चिदाम्बरम

(घ) तंजौर

23. भक्ति आन्दोलन को दक्षिण भारत से उत्तर भारत कौन लाये

(क) शंकर देव

(ख) कबीर

(ग) रामानन्द

(घ) रामानुजाचार्य

24. खानकाह का क्या अर्थ है ?

(क) आश्रम

(ख) गुरु

(ग) मुद्रा

(घ) शिष्य

25. "दामिन-ए-कोह" को कहा जाता है ?

(क) कोल क्षेत्र

(ख) पहाड़िया क्षेत्र

(ग) कोल्हान क्षेत्र

(घ) संथाल परगना क्षेत्र

26. दांडी किस राज्य में स्थित है ?

(क) बिहार

(ख) उत्तर प्रदेश

(ग) गुजरात

(घ) महाराष्ट्र

27. भारत के संविधान सभा के स्थाई अध्यक्ष कौन थे ?

(क) सुभाष चन्द्र बोस

(ख) डॉ० राजेन्द्र प्रसाद

(ग) महात्मा गाँधी

(घ) इनमें से कोई नहीं

28. महात्मा गाँधी दक्षिण अफ्रीका से भारत वापस कब आए ?

(क) 1912 ई0

(ख) 1913 ई०

(ग) 1914 ई0

(घ) 1915 ई0

29. हरिषेण की प्रयाग प्रशस्ति सम्बन्धित है ?

(क) समुद्रगुप्त से

(ख) रामगुप्त से

(ग) स्कन्द गुप्त से

(घ) चन्द्रगुप्त से

30. रैयतबाड़ी व्यवस्था किसने लागू किया ?

(क) लार्ड कॉर्नवालिस

(ख) हेक्टर मुनरो

(ग) टॉमस मुनरो

(घ) एलाफिस्टन

खण्डः-ख

अति लघुउत्तरीय प्रश्न किन्ही छः प्रश्नो का उत्तर दें 2X6=12

31. खानकाह से आप क्या समझते है ?

उत्तर- सुफी संत जिस स्थान में रहते है और इस्लाम की बातो तथा मानवता के आदर्श लोगो को शिक्षा देते थे उस स्थान को खानकाह कहा जाता है। खानकाह में सूफी संतो की याद में उसका आयोजन भी होता है।

32. मोहन जोदड़ो का शाब्दिक अर्थ क्या है ?

उत्तर- मोहनजोदडो का शाब्दिक अर्थ "मृतको का टीला" है।

33. 1857 की क्रांति के तत्कालीन कारण की चर्चा करें ?

उत्तर- तत्कालिन कारण - 1857 के आरम्भ में सेना में नई एनफील्ड रायफल प्रचलित किया गया । इसमें प्रयुक्त होने वाली कारतूस को इस्तेमाल करने से पहले इसे दाँत से काटा जाता था । कारतुस पर गाय एवं सुअर की चर्बी की टोपी लगी रहती थी यह भारतीय सेना के धार्मिक भावनाओं की क्रुर अवेहलना थी कारतूस की घटना ने बारुद के ढेर में चिंगारी लगाने का कार्य किया और विद्रोह फूट पड़ा।

34. निर्गुण और सगुण भक्ति में क्या अन्तर था ?

उत्तर- निर्गुण भक्ति परम्परा :- इसमें अमूर्त निराकार ईश्वर की उपासना की जाती थी।

सगुण भक्ति परम्पराः- इसमें शिव विष्णु तथा उनके अवतार और देवियों की पूजा मूर्त रुप में हुई।

35. भारत छोड़ो आन्दोलन कब और किसके द्वारा शुरु किया गया ?

उत्तर- भरत छोड़ो आन्दोलन 1942 ई0 में महात्मा गाँधी द्वारा शुरु किया गया।

36. प्राचीन भारतीय इतिहास के अध्ययन के कौन-कौन से स्त्रोत है ?

उत्तर- (क) पुरातात्विक स्त्रोत (ख) साहित्यिक स्त्रोत

37. भक्ति आन्दोलन के दो महिला संतो के नाम लिखें ?

उत्तर- भक्ति आन्दोलन के दो महिला संत (क) अंडाल और (ख) कराईकाल अम्मैयार

38. हड़प्पा सभ्यता का भौगोलिक आकृति कैसी थी ?

उत्तर- हड़प्पा सम्यता की भौगोलिक आकृति त्रिभुजाकार थी।

खण्डः- ग

लघुउत्तरीय प्रश्न किन्ही छः प्रश्नो का उत्तर दें 3X6=18

39. रॉलेट एक्ट को काला कानुन क्यों कहा जाता है ?

उत्तर- रॉलेट एक्ट को काला कानून भी कहा जाता है इसको ब्रिटिश सरकार ने भारत के लोगो को कुचलने के लिए बनाया था। यह एक ऐसा कानून था कि इसके अंदर ब्रिटिश सरकार को यह अधिकार दिया गया था कि भारतीय लोगो को बिना मुकदमा चलाए अदालत में और जेल में बंद कर सकते थे।

40. स्थायी बंदोबस्त व्यवस्था कब और कहाँ किसने लागू किया ?

उत्तर- स्थायी बंदोबस्ती व्यवस्था लॉर्ड कॉनवालिस ने बंगाल में 1793 ई0 में लागू किया था।

41. हड़प नीति क्या थी ?

उत्तर- हड़प नीति लॉर्ड डलहौजी द्वारा अपनाया गया था। इस नीति के द्वारा लॉर्ड डलहौजी ने उसे भारतीय राज्य को अंग्रेजी राज्य में मिला देना चाहता था जिसका कोई वास्तविक वारिस नहीं था।

42. सिंन्धु घाटी सभ्यता एक शहरी सभ्यता थी कैसे ?

उत्तर- सिन्धु घाटी सभ्यता एक शहरी सभ्यता थी यह निम्नलिखित बातो से स्पष्ट हैः-

(क) इस संस्कृति में नगरो में सड़को का निर्माण किया गया था जो एक दूसरे को समकोण पर काटती थी और चौराहो का निर्माण करती थी।

(ख) मकान का विन्यास जालो के समान है इस मकानो में आराम की सभी व्यवस्थाये थी मकान पक्के ईटो के थे।

(ग) नगरो के गंदे पानी निकालने के लिए पक्की, टँकी नली का निर्माण किया गया था।

(घ) विशेय अवसरो के लिए सार्वजनिक स्नानागार बनाए गए थे।

43. संथाल विद्रोह के मुख्य कारणों का उल्लेख

उत्तर- संथाल शांति प्रिय तथा विनम्र लोग थे। स्थायी भूमि बन्दोवस्त व्यवथा लागू हो जाने के कारण संथालो की भूमि छीनकर जमीदारो को दे दी गई। जमींदारो की अत्यधिक उपज मांग के कारण इन लोगो को अपनी पैतृक भूमि छोड़कर राजमहल की पहाड़ियों के आस-पास बसना पड़ा। यहाँ पर कड़े परिश्रम से इन लोगो ने जंगलो को काट कर भूमि कृषि योग्य बनाई। जमीदारो ने इस भूमि पर भी अपना दावा कर दिया। सरकार ने भी जमींदारो का समर्थन किया और संथालो को उनकी जमीन से बेदखल कर दिया। जमींदार उनका शोषण करने लगे अंगेज अधिकारी जमींदारो उनका शोषण करने लगे अंग्रेज अधिकारी जमींदारो का साथ देने लगे।

44. हड़प्पा सभ्यता कांस्य युगीन थे कैसे ?

उत्तर- हड़प्पा सभ्यता को कांस्य युगीन सभ्यता इसलिए कहा जाता है क्योंकि यहा पर लोगो ने औजार बनाने के लिए ताँबे और टिन धातु को मिलाकर कास्य धातु का उपयोग किया था।

45. झूम खेती से आप क्या समझते है ?

उत्तर- झूम कृषि एक आदिम प्रकार की कृषि है जिसमें पहले वृक्षो तथा वनस्पतियों को काटकर उन्हे जला दिया जाता है और साफ की गई भूमि को पुराने उपकरणो से जुताई करके बीज बो दिया जाते है जब तक मिट्टी में उर्वरता बनी रहती है इस भूमि पर खेती की जाती है।

46. चिश्ती सिलसिला का संक्षेप में उल्लेख करें ?

उत्तर- भारत में चिश्ती सिलसिले का संस्थापक ख्वाजा मोइनुद्दीन चिश्ती को माना जाता हे। उसके उत्तराधिकारी ख्वाजा बाख्तियार काकी बाबा फरीद, हजरत निजामुद्दीन औलिया, हजरत अलाउद्दीन साबिर, नसरुद्दीन चिराग-ए-दिल्ली ने उत्तर भारत में इस सम्प्रदाय को लोकप्रिय बनाया। चिश्ती सूफियों ने सदा जीवन एवं संगीत को बहुत अधिक महत्व दिया।

खण्डः- घ

दीर्घ उत्तरीय प्रश्न किन्ही चार प्रश्नो का उत्तर दें 5X4=18

47. सिन्धु घाटी सभ्यता के पतन का वर्णन करें ?

उत्तर- हड़प्पा सभ्यता के पतन के कारणो के बारे में इतिहासकारो में मतभेद है। उसके पतन होने के कई कारणो का अनुमान लगाया गया है :-

(क) बाढ़ :- सिंधुघाटी सभ्यता के प्रमुख नगर नदियों के किनारे बसे थे इन नदियो में प्रतिवर्ष बाढ़ आते थे बाढ़ से प्रतिवर्ष क्षति भी होती थी इस कारण से हड़प्पा वासी मूल स्थान को छोड़कर अन्य स्थानो पर रहने के लिए विवश हो गये होंगें।

(ख) जलवायु परिवर्तन अनेक विद्वानों कहना है कि अचानक हड़प्पा सभ्यता क्षेत्र में जलवायु परिवर्तन के कारण यह हरा भरा क्षेत्र जंगल एवं वारिश की कमी के कारण मरुस्थल के रूप में परिवर्त्तित हो गया। इस कारण भी यह सभ्यता नष्ट हो गया।

(ग) महामरी :- मोहन जोदड़ो से प्राप्त नर कंकालो के परीक्षण के पश्चात यह निष्कर्ष निकलता है कि हड़प्पा वासी मलेरिया महामारी जैसे अनेक प्राकृतिक आपदाओं के कारण बीमारियों के शिकार हो गये और उनके जीवन का अन्त हो गया। इस कारण से भी इस सम्यता का पतन हो गया।

(घ) बाह्य आक्रमण अनेक विद्वानों का अनुमान है कि बाह्य आक्रमण के कारण इस सभ्यता का अन्त हुआ। संभवत ये बाह्य आक्रमणकारी आर्य रहे होगे।

उपर्युक्त कारणो के आधार पर हम कह सकते है कि हड़प्पा सभ्यता का पतन हो गया।


48. कृष्ण देव राय विजयनगर साम्राज्य के महानतम शासक थे कैसे ?

उत्तर- कृष्ण देव राय दक्षिण भारत के अंर्तगत विजयनगर साम्राज्य के प्रमुख शासक था। कृष्णदेव राय तुलुव वंश का महान शासक, योद्धा और वीर सेनानायक था। सर्वप्रथम उन्होने अपने विद्रोहियों का दमन किया। उन्होने बहमनी राज्य और उड़ीसा के गजपति शासको का नियंत्रण स्थापित किया। कृष्णदेव राय ने पुर्तगाली की बढ़ती शक्ति पर लगाम ही नहीं लगाया बल्कि गोवा पर बढ़ी उसकी व्यापारिक गतिविधयों पर अंकुश भी लगाया। उसी के शासन काल में रायचुर दोआब का महत्वपूर्ण प्रदेश विजयनगर साम्राज्य का अंग बन गया। उन्होंने बीजापुर के सुलतान को पराजित किया। कृष्ण देव राय का शासन संस्कृतिक विकास के लिए इतिहास से प्रसिद्ध है। उन्हे आंध्रभोज कहा जाता है। उनके राज दरबार में आठ महान कवियों का सम्मेलन उपस्थित था। इनमें तेलगू साहित्य के विख्यात विद्वान पेद्दन का नाम सर्वाधिक प्रसिद्ध है। प्रसिद्ध तेनालीराम उन्ही के राजदरबारी रत्नो में से एक था। तेनालीराम की तुलना अकबर के महान नवरत्त्नो में से एक बीरबल से की जाती है। कृष्ण देव राय का शासन तेलगू साहित्य के विकास का स्वर्णकाल माना जाता है। स्वंय उनकी महान कृति "आमुकतमाल्यद्" तेलगू साहित्य की महान रचना मानी जाती है। कृष्ण देव राय का शासन स्थापत्य कला का विकास जी महत्व पूर्ण स्थान रहता है। चट्टानो को काट कर मंदिरो का निर्माण किया। कृष्ण देव राय द्वारा निर्मित मंदिरो के विरुपाक्ष मंदिर का निर्माण किया । कृष्ण देव राम द्वारा निर्मित मंदिरो में विरुपाक्ष मंदिर और विठ्ठलस्वामी मंदिर विश्व विख्यात है।

49. 1857 के विद्रोह के प्रमुख कारणों का वर्णन करें ?

उत्तर- 1857 ई0 के विद्रोह के प्रमुख कारण :-

(क) राजनीतिक कारण लार्ड डलहौजी के द्वारा व्यपगत नीति अपनाये जाने के कारण भारतीय शासको में जबर्दस्त असंतोष फैल गया था। इस नीति के द्वारा अवध के नवाब वाजिद अली शाह को गद्दी से उत्तार दिया गया। अनेक हिन्दु राज्यों को ब्रिटिश साम्राज्य में मिला लिया गया, नाना साहब की पेंशन जब्त कर ली गई।

(ख) प्रशासनिक और आर्थिक कारण:- कम्पनी शासन द्वारा कई जमीदारो से उनके पद और संसाधन छीन लिए गये थे। बड़ी-बड़ी सम्पदाएँ जब्त कर नीलाम कर दी गई थी। भूराजस्व व्यवस्था सर्वाधिक दोषपूर्ण थी जिससे गरीबी फैल रही थी। किसानों की दशा काफी शौचनीय हो गई थी। हस्तशिल्प उद्योग के विनाश से कामगारो के सामने भूख और अकाल की स्थिति उत्पन्न हो गई थी मजदूरो को शोषण किया जा रहा था।

(ग) सैनिक कारण:- अंग्रेजी सेना में कार्यरत सैनिकों में व्यापक असंतोष था। भारतीय सैनिक निम्न पदों पर कार्यरत थे। उनके वेतन बहुत कम थे और पदोन्नति की कोई संभावना नहीं थी । समुद्र पार सेवा देने पर उन्हे भत्ते ही दिये जाते थ।

(घ) सामाजिक एवं धार्मिक कारण 1856 में धार्मिक निर्योग्यता अधिनियम द्वारा हिन्दू प्रथाओं में संशोधन किया गया। धर्म परिवर्तन करने से पुत्र अपने गैर-ईसाई पिता की सम्पति का उत्तराधिकारी बनने से वंचित नहीं हो सकता था। इस प्रकार ईसाई धर्म के प्रचार-प्रसार के लिए कई सुविधाएँ दी जा रही थी तथा साथ ही हिन्दू-मुस्लिम दोनो के शास्त्र सम्मत विचारो को भी चुनौती दी जा रही थी। इसे सहना किसी भी भारतीय धार्मिक दृष्टि से असहनीय था।

(ङ) तात्कलिक कारण:- 1857 के अरम्भ में सेना में नई रॉयल एनफील्ड रायफल प्रचलित किया गया । इसमें प्रयुक्त होने वाले कारतुस का इस्तेमाल करने से पहले दाँत से काँटा जाता था। कारतुस में गाय और सुबर की चर्बी की टोपी लगी रहती थी। यह भारतीय सेना के धार्मिक भावनाओं की क्रुर अवहेलना थी।

50. भक्ति आन्दोलन के महत्व एवं प्रभावो की समीक्षा करें ?

उत्तर- भक्ति आंदोलन भारत के मध्यकालीन इतिहास का एक महत्वपूर्ण अध्याय है जिसने भारतीय समाज और संस्कृति पर गहरा प्रभाव छोड़ा। इस आंदोलन ने धर्म को लोगों के जीवन से जोड़ा और सामाजिक सुधारों को भी प्रोत्साहित किया।

भक्ति आंदोलन का महत्व

1. धार्मिक एकता: भक्ति आंदोलन ने सभी जातियों और वर्णों के लोगों को एक धागे में पिरोकर धार्मिक एकता को बढ़ावा दिया। संतों ने ईश्वर को सर्वव्यापी और सर्वशक्तिमान माना और भक्ति को मोक्ष प्राप्ति का मार्ग बताया।

2. सामाजिक सुधार: इस आंदोलन ने जातिवाद, छुआछूत और कर्मकांडों के विरुद्ध आवाज उठाई। संतों ने समाज में समानता और न्याय की बात की और सभी को ईश्वर के समान माना।

3. साहित्य और संस्कृति का विकास: भक्ति काल में हिंदी, मराठी, गुजराती आदि क्षेत्रीय भाषाओं का विकास हुआ। संतों ने अपनी रचनाओं के माध्यम से लोगों के दिलों को छुआ और धार्मिक भावनाओं को प्रेरित किया।

4. महिलाओं का उत्थान: भक्ति आंदोलन ने महिलाओं को भी धार्मिक गतिविधियों में भाग लेने का अवसर दिया। कई संतों ने महिलाओं के उत्थान के लिए काम किया और उन्हें समाज में सम्मानित स्थान दिया।

भक्ति आंदोलन के प्रभाव

1. हिंदू धर्म में बदलाव: भक्ति आंदोलन ने हिंदू धर्म में कई महत्वपूर्ण बदलाव लाए। भक्ति को पूजा का मुख्य माध्यम बनाया गया और मूर्ति पूजा को प्रोत्साहित किया गया।

2. सिख धर्म का उदय: भक्ति आंदोलन से सिख धर्म का उदय हुआ। गुरु नानक देव जी ने भक्ति आंदोलन के विचारों को आगे बढ़ाया और एक नया धर्म स्थापित किया।

3. भारतीय संस्कृति पर प्रभाव: भक्ति आंदोलन ने भारतीय संस्कृति को गहराई से प्रभावित किया। संगीत, कला और साहित्य में भक्ति भावना का व्यापक प्रसार हुआ।

4. समाज में एकता: भक्ति आंदोलन ने समाज में विभिन्न जातियों और धर्मों के लोगों के बीच एकता और भाईचारे का भाव पैदा किया।

51. भारतीय संविधान के प्रमुख विशेषताओं की चर्चा करें ?

उत्तर- भारत के संविधान को विश्व में एक महत्वपूर्ण स्थान प्राप्त है। संविधान विशेषज्ञों के अनुसार भारतीय सविधान की निम्नलिखित विशेषताएँ है :-

1. भारतीय सविधान दुनिया की सबसे बड़ी लिखित एवं निर्मित संविधान है।

2. भारतीय संविधान के द्वारा संसदीय शासन प्रणाली व्यवस्था लागू किया गया है।

3. सविधान ने भारत को सर्पूण प्रभुत्व सम्पन्न लोकतंत्रात्मक, धर्मनिरपेक्ष समाजवादी, गणतांत्रिक देश घोषित किया गया।

4. भारतीय सविधान में नमनीयता अर्थात लचीलापन एवं अनमनीयता दोनो का अद्भूत मिश्रण है।

5. सविधान ने भारत को संधात्मक एवं एकात्मक राज्यों के गुणो से युक्त किया है।

6. संविधान नागरिकों के अधिकारो और कर्त्तव्यों की व्यवस्था करता है।

7. संविधान में नागरिको के जनप्रतिनिधियों के चुनाव के लिए व्यस्क मताधिकार प्रदान किया गया है।

8. भारत का संविधान लोक कल्याणकारी संविधान है।

9. भारत का संविधान अल्पसंख्यकों के हितो की रक्षा की व्यवस्था करता है।

10. भारतीय सविधान में न्यायपालिका और संसदीय सर्वोच्चता दोनो का समनवय बनाया गया है।

11. भारत का संविधान विश्व शांति का समर्थन करता है।

52. भारतीय राष्ट्रीय आन्दोलन में गाँधीजी की भूमिका का वर्णन करें ?

या

भारतीय राष्ट्रीय आन्दोलन को गाँधीजी ने जन आन्दोलन कैसे बना दिया ।

उत्तर- गाँधी जी ने राष्ट्रीय आन्दोलन को जन आन्दोलन बनाया। उसके लिए उनके द्वारा निम्नलिखित रणनीतियां अपनाई गई जो विनाशक, हथियारो से भी ज्यादा कारगार साबित हुई-

(1) अंहिसा :- गांधीजी कहते है कि "अंहिसा कायर का कवच नहीं है अपितु यह बहादुरी का उच्चतम गुण है। अहिसा का सामान्य अर्थ किसी हिंसा ना करना किसी भी प्राणी से मानसिक या शारीरिक चोट न पहुंचना आदि। गाँधीजी ने स्वतंत्रता आन्दोलन में अहिंसा का सफल प्रयोग किया

(2) सत्याग्रह का प्रयोग सत्य के प्रश्न पर संघर्ष करने की रणनीति सत्याग्रह है। सत्याग्रह के प्रारंभिक प्रयोग गांधीजी ने चम्पारण और खेड़ा में किसानो की दशा में सुधार हेतु आन्दोलन करके किया।

(3) असहयोग :- इस आन्दोलन की रणनीति में प्रत्येक स्तर पर सरकार का विरोध एवं बहिष्कार करना था। गाँधीजी ने 1920 ई० में असहयोग आन्दोलन प्रारंभ किये जिसमें जनता सने बढ़-चढ़कर पूर्ण उत्साह से भाग लिया।

(4) हड़ताल का सफल प्रयोग गाँधी जी ने अहमदाबाद मिल मजदूरों के संघर्ष में हड़ताल का सफल प्रयोग किया। जिसके फलस्वरुप मजदूरों के वेतन में 35 प्रतिशत की वृद्धि हुई।

(5) सविनय अवज्ञा आंदोलन :- सरकार के कानून को विनम्रता पूर्वक मानने से मना करना। 1930 ई में गाँधी जी ने नमक कानून को भंग करके सविनय अवज्ञा आंदोलन की शुरुआत किया। (6) "स्वदेशी और बहिष्कार" उन्होंने स्वदेशी को अपनाया तथा स्वंय चरखा चलाया तथा खादी वस्त्र पहने और विदशी वस्तुओं का बहिष्कार किया।

PROJECT RAIL (JCERT) Weekly Test Answer Key 2024-25

Class 12th  History PROJECT RAIL (JCERT) Weekly Test Answer Key 16.01.2025






Class 12th History PROJECT RAIL (JCERT) Weekly Test Answer Key 2023-24

Model Question Solution 













Post a Comment

Hello Friends Please Post Kesi Lagi Jarur Bataye or Share Jurur Kare