Class 12 History Short Mock Test-4 (11.12.23)

Class 12 History Short Mock Test-4 (11.12.23)

Class 12 History Short Mock Test-4 (11.12.23)

History Short Mock Test-2

Full marks-25.

Time:-45 minutes.

Date:-11.12.2023

नोट: सभी प्रश्न का उत्तर अनिवार्य है

प्रश्न संख्या 1 से 16 तक के लिए 1 अंक है

प्रश्न संख्या 17, 18 के लिए दो अंक

प्रश्न संख्या 19 के लिए 5 अंक है

वस्तुनिष्ठ प्रश्न

1. अलबरूनी कहां का रहने वाला था?

a. कजाकिस्तान

b. तजाकिस्तान

c. उज़्बेकिस्तान

d. पाकिस्तान

2. अलबरूनी भारत किसके साथ आया था?

a . मोहम्मद गौरी

b. मोहम्मद गजनवी

c. मोहम्मद बिन तुगलक

d. कुतुबुद्दीन ऐबक

3. अलबरूनी ने किस पुस्तक की रचना की थी?

a. हिंदवी

b. किताब उल हिंद

c. रिहला

d. रज्मनामा

4. इब्नबतूता किस देश का रहने वाला था?

a. मोरक्को

b. पारस

c. ईरान

d. ताशकंद

5. इब्नबतूता भारत जब आया उस समय दिल्ली का सुल्तान कौन था?

a. गयासुद्दीन तुगलक

b. अलाउद्दीन खिलजी

c. मोहम्मद बिन तुगलक

d. फिरोज शाह तुगलक

6. इब्नबतूता ने किस पुस्तक की रचना की थी?

a. तहकिक ए हिंद

b. रज्मनामा

c. रेहला

d. इनमें से कोई नहीं

7. बर्नियर किस देश का रहने वाला था?

a. रूस

b. ब्रिटेन

c. ताशकंद

d. फ्रांस

8. ट्रैवल इन द मुगल एंपायर पुस्तक के लेखक कौन थे ?

a. ट्रेबनीयर

b. बर्नियर

c. इब्नबतूता

d. इनमें से कोई नहीं

9. बर्नियर ने अपनी पुस्तक फ्रांस के किस सम्राट को समर्पित किया था?

a. लुई 16

b. लुई 14

c. लुई 15

d. लुई 17

10. अलवार किसकी उपासना करते थे ?

a. शिवा

b. गणेश

c. विष्णु

d. लक्ष्मी

11. नयनार किसकी उपासना करते थे?

a. विष्णु

b. शिव

c. गणेश

d. लक्ष्मी

12. बीजक की रचना किसने की थी ?

a. तुलसीदास

b. रविदास

c. कबीर

d. रामानुज

13. सिखों के पांचवे गुरु कौन थे?

a. रामदास

b. अमर दास

c. गुरु अर्जन देव

d. गुरु गोविंद सिंह

14. शेख निजामुद्दीन औलिया की दरगाह कहां है?

a. अजोधन

b. अजमेर

c. दिल्ली

d. इनमें से कोई नहीं

15. प‌द्मावत के लेखक कौन थे?

a. चाणक्य

b. मलिक मोहम्मद जायसी

c. विशाखादत्त

d. इनमें से कोई नहीं

16. अतिया मस्जिद किस देश में है?

a. भारत

b. पाकिस्तान

c. बांग्लादेश

d. अफगानिस्तान

अति लघु उत्तरीय प्रश्न

17. निर्गुण और सगुण भक्ति में क्या अंतर है।

उत्तर - निर्गुण भक्ति और सगुण भक्ति में अंतर- निर्गुण भक्ति में ईश्वर का कोई आकार नहीं होता है पर सगुण भक्ति में ईश्वर का आकार होता है।

18. जिम्मी किसे कहा जाता था?

उत्तर - मुगल काल में गैर-मुसलमानों को जिम्मी कहा जाता था।

दीर्घ उत्तरीय प्रश्न

19. किताब उल हिंद के विषय में आप क्या जानते हैं।

उत्तर - अलबरूनी का जन्म आधुनिक उज्बेकिस्तान में स्थित खवारिज्म में सन 973 में हुआ था। वह फारस का एक प्रसिद्ध विद्वान था जो की महमूद गजनवी के भारत आक्रमण के दौरान उसके साथ आया था वह पहला मुस्लिम लेखक था जिसने भारत की संस्कृति और परंपरा के बारे में व्यापक अध्ययन किया अरबी और फारसी के अलावा वह ग्रीक और संस्कृत का अ‌द्भुत ज्ञाता था हालांकि वह यूनानी भाषा का जानकारी नहीं था फिर भी वह प्लूटो तथा अन्य यूनानी दार्शनिकों के कार्यों से पूरी तरह परिचित था जिन्हें अरबी अनुवादों के माध्यम से पढ़ा था। उसके लेखन कार्य में दंतकथाओं से लेकर खगोलीय विज्ञान और चिकित्सा संबंधी कृतियां सभी शामिल थी । उसने विभिन्न विषयों पर कई पुस्तक लिखी इसके अंतर्गत भूगोल, गणित, भारतीय साहित्य, ज्योतिषी और मानचित्रकारी जैसी विषय शामिल है। वह युद्ध और लड़ाई के बारे में बहुत ज्यादा जानकारी नहीं देता है। उसने अपने वर्णन में भारत की परंपराएं रीति-रिवाज और संस्कृति पर बड़े पैमाने पर अपना ध्यान आकर्षित किया है उसने लिखा है कि हर वस्तु जो अपनी जो अपवित्र हो जाती है अपनी पवित्रता को मूल स्थिति को पुनः प्राप्त करने का प्रयास करती है और सफल होती है सूर्य हवा को स्वच्छ करता है और समुद्र में नमक पानी को। उसने एक प्रसिद्ध पुस्तक तहकीक -ए- हिंद का लेखन कार्य किया इस पुस्तक को किताब- उल- हिंद के नाम से जानते हैं जिसकी भाषा सरल और स्पष्ट है यह एक विस्तृत ग्रंथ है जो धर्म, दर्शन, त्यौहारों खगोलीय विज्ञान, रीति-रिवाज, प्रथाओं, मापन विधि मूर्ति कला, कानून तथा विज्ञान पर आधारित, 80 अध्यायों में विभाजित है।

अलबरूनी वैज्ञानिक स्वभाव का व्यक्ति था उसने एस्ट्रोलेब नामक यंत्र की सहायता से पहाड़ की ऊंचाइयों की गणना की।

Click Here👇👇

Post a Comment

Hello Friends Please Post Kesi Lagi Jarur Bataye or Share Jurur Kare